Asian Games 2023: मंजू रानी और राम बाबू की जोड़ी ने जीता ब्रॉन्ज मेडल
Asian Games 2023 Day 11: एशियन गेम्स 2023 में भारत की शुरुआत धमाकेदार हुई है। आज के दिन का पहला मेडल भारत को मंजू रानी और राम बाबू ने दिलाया। इस भारतीय जोड़ी ने 35 किलोमीटर पैदल रेस इवेंट में देश को ब्रॉन्ज मेडल जिताया और इसके बाद 2023 एशियन गेम्स में अब भारत के पास 71 पदक हो गए हैं। भारतीयों के इस शानदार प्रदर्शन पर देश में खुशी की लहर है।

आपको बता दें कि इस मिश्रित 35 किलोमीटर दौड़ में चीन को गोल्ड और जापान को सिल्वर मेडल हासिल हुआ है। मेडल टेली में 71 का आंकड़ा पहुंचते ही भारत एशियाई खेलों में अब तक के अपने बेस्ट प्रदर्शन से आगे निकल गया है। आपको बता दें कि इंडिया ने साल 2018 में एशियन गेम में 70 मेडल जीते थे,जिसमें 16 गोल्ड थे। तो वहीं इस बार भारत की झोली में 16 स्वर्ण पदक के साथ 71 मेडल आ गए हैं।
ये है भारत के मेडल्स की लिस्ट
- स्वर्णः 16
- रजतः 26
- कांस्यः 29
- कुलः 71












Click it and Unblock the Notifications