Asian Games 2023: नीरज चोपड़ा का गोल्ड पक्का! पाकिस्तान का स्टार प्लेयर हुआ एशियन गेम से बाहर
Asian Games 2023, Ashrad Nadeem out: एशियाई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों का चमत्कारिक प्रदर्शन जारी है, सबको उम्मीद है कि आज भारत के जेवलिन स्टार नीरज चोपड़ा गोल्ड मेडल लेकर आएंगे लेकिन इसी बीच पाकिस्तान के लिए एक बुरी खबर है।

दरअसल उनके स्टार प्लेयर अरशद नदीम एशियाई खेल से बाहर हो गए हैं, चोटिल होने की वजह से उन्होंने एशियन गेम से नाम वापस ले लिया है, जिसके कारण अब पाकिस्तान के जैवलिन थ्रो में पदक जीतने की उम्मीद पर पानी फिर गया है।
अरशद नदीम चोटिल होकर बाहर, पाकिस्तान को झटका
खबर है कि अरशद नदीम ने घुटने की चोट की वजह से एशियन गेम्स से नाम वापिस लिया है, हालांकि वो एशियाई खेल मं भाग लेने के लिए चीन भी पहुंचे थे और वहां प्रैक्टिस भी कर रहे थे लेकिन अभ्यास मैच के दौरान ही उनके पैर में दर्द हुआ, जिसके बाद उनकी एमआराई कराई गई और उसके बाद खिलाड़ी ने गेम से नाम वापस ले लिया।
दाएं घुटने के दर्द से जूझ रहे हैं नदीम
आपको बता दें कि अरशद को जांचने वाले डॉ. असद अब्बास ने कहा कि 'वो पिछले कई महीनों से दाएं घुटने के दर्द से जूझ रहे हैं और फिलहाल वो खेलने की स्थिति में नहीं हैं।'
नीरज चोपड़ा सोना जीतकर ही आएंगे!
बता दें कि अगले साल अरशद को पेरिस ओलंपिक में भी हिस्सा लेना है इसी के मद्देनजर अरशद ने एशियन गेम्स से आउट होने का फैसला किया है। फिलहाल अरशद के नाम वापस लेने की वजह से सोशल मीडिया पर नीरज के फैंस ने अभी से ही मान लिया है कि 'नीरज चोपड़ा सोना जीतकर ही आएंगे।'
कॉमनवेल्थ खेलों में भी गोल्ड जीत चुके हैं अरशद
आपको बता दें कि 26 वर्षीय पाकिस्तानी अशरद नदीम केवल पाकिस्तान के ही नहीं बव्कि विश्व के टॉप जैवलिन थ्रो स्टार्स में से एक हैं। उन्होंने हाल ही में वर्ल्ड चैम्पियनशिप में सिल्वर मेडल जीता था और वो कॉमनवेल्थ खेलों में भी गोल्ड जीत चुके हैं , जबकि पिछले एशियाई खेलों में उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था।
वर्ल्ड चैंपियनशिप में नीरज चोपड़ा ने जीता था सोना
वो नीरज चोपड़ा के भी बहुत बड़े प्रशंसक हैं। मालूम हो कि वर्ल्ड चैंपियनशिप में नीरज चोपड़ा ने गोल्ड मेडल जीता था,उन्होंने 88.17 मीटर का थ्रो करते हुए यह उपलब्धि अपने नाम की थी, इस टूर्नामेंट में ही अरशद दूसरे स्थान पर रहे थे और उन्हें सिल्वर पर ही संतोष करना पड़ा था, उन्होंने 87.82 मीटर की दूरी का थ्रो फेंका था।












Click it and Unblock the Notifications