Asian Games 2023: भारत की फाइनल में धमाकेदार एंट्री, सेमीफइनल में कोरिया को 5-3 से हराया

India vs South Korea Hockey Asian Games 2023: एशियन गेम्स में भारतीय हॉकी टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बना ली है। सेमीफाइनल मुकाबले में दक्षिण कोरिया को 5-3 से मात देते हुए भारत ने 9 साल बाद फाइनल में जगह पक्की की है। भारत अब एशियन गेम्स में हॉकी में गोल्ड जीतना चाहेगा। गोल्ड मेडल जीतने के लिए भारतीय खिलाड़ियों को फाइनल मुकाबला जीतना होगा।

हार्दिक सिंह ने दागा पहला गोल: इस मुकाबले में भारतीय खिलाड़ी अपनी लय में नजर आए। भारत की तरफ से सबसे पहला गोल हार्दिक सिंह ने दागने का काम किया। हार्दिक ने टीम को पहला गोल दिलाकर दक्षिण कोरिया के खिलाफ भारत को बढ़त दिला दी। भारत के लिए उपकप्तान हार्दिक सिंह के अलावा मनदीप सिंह ने भी टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया।

India vs South Korea 1

भारतीय खिलाड़ियो का दमदार प्रदर्शन: हार्दिक सिंह के अलावा मनदीप सिंह और ललित उपाध्याय ने भी टीम के लिए जोरदार प्रदर्शन किया। मनदीप सिंह और ललित उपाध्याय ने भारत को एक-एक गोल दिलाने का काम किया। इसके अलावा कप्तान हरमनप्रीत टीम के खिलाड़ियों को फील्ड पर गाइड करते हुए नजर आए। भारती खिलाड़ियों ने एक साथ मिलकर टीम गेम खेला और देश को एक और मेडल के करीब पहुंचा दिया।

अमित रोहिदास ने भी किया कमाल: अमित रोहिदास ने चौथा गोल कर भारत को मैच में आगे लाने का काम किया। वहीं अभिषेक ने 54वें मिनट में अभिषेक ने गोल कर भारत को अहम बढ़त बना ली। इससे पहले साल 2018 में भारत को सेमीफाइनल में हार झेलनी पड़ी थी। लेकिन इस बार भारतीय खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए फाइनल का टिकट कटा लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+