Asian games 2023: वेटर से लेकर मनरेगा तक में की मजदूरी, राम बाबू ने जीता मेडल, हिम्मत को सलाम

Asian games 2023, Ram Baboo: एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन जारी है। एशियन गेम्स में भारत के खिलाड़ी लगातार मेडल जीत रहे हैं। 4 अक्टूबर को भी भारतीय खिलाड़ियों ने कुछ मेडल अपने नाम किया। इस दौरान एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन करने वाले राम बाबू चर्चाओं में आ गए। भारत के रेस वॉक खिलाड़ियों में मंजू रानी और राम बाबू ने ब्रॉन्ज मडल जीतने में सफलता हासिल की।

राम बाबू ने जीता ब्रॉन्ज: 35 किलोमीटर रेस वॉक मिश्र टॉप टीम में पुरुष और एक महिला दोनों ने मेडल जीता। भारत के रामबाबू इस जीत के बाद से ही चर्चा में बने हुए हैं। रामबाबू ने कोरोना लॉकडाउन के दौरान मनरेगा में मजदूरी की थी। वह वहां मजदूरी करते समय मिट्टी खोदने का काम किया करते थे। मनरेगा से पहले राम बाबू वाराणसी में एक वेटर का काम भी करते थे।

Ram Baboo 1

कर चुके हैं वेटर का काम: वेटर का काम करने के दौरान राम बाबू ने अपना दुख बयां किया था। उन्होंने बताया था कि कैसे वेटर के साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया जाता है। उन्हें दूसरों से कमतर समझा जाता है। उन्हें कई तरह के नाम से पुकारा जाता है। जैसे छोटू या अन्य नाम से उन्हें बुलाया जाता है। रामबाबू ने फिल्मों से प्रेरित होकर दौड़ना शुरू किया था। सबसे पहले वह मैराथन करते थे लेकिन 2018 में घुसने की चोट के कारण उनके करियर पर ब्रेक लग गया था।

चोटिल होने के बाद भी नहीं हारी हिम्मत: हालांकि इसके बावजूद भी रामबाबू ने हिम्मत नहीं हारी। वह लगातार मेहनत करते रहे उसका परिणाम यह हुआ कि एशियाई गेम्स 2023 में रामबाबू एक बार फिर निखर कर सामने आए। रामबाबू की बहादुरी को देखकर हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। सोशल मीडिया पर लगातार राम बाबू को लेकर लोग अपनी प्रतिक्रियाएं शेयर कर रहे हैं। रामबाबू की हिम्मत और हौसले को देखकर उन्हें लगातार बधाई दी जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+