सोनभद्र: दूल्हे को खुद की शादी में हर्ष फायरिंग करना पड़ा भारी, इस वजह से पहुंचा सलाखों के पीछे

सोनभद्र: दूल्हे को खुद की शादी में हर्ष फायरिंग करना पड़ा भारी, इस वजह से पहुंचा सलाखों के पीछे

सोनभद्र, 23 जून: खुद की शादी में दूल्हे को हर्ष फायरिंग करना उस वक्त भारी पड़ गया, जब उसकी गोली से एक युवक की मौत हो गई। जिस युवक की गोली लगने से मौत हुई है वो आर्मी का जवान था और दूल्हे का दोस्त भी था। आर्मी जवान की मौत के बाद पुलिस ने इस मामले में आरोपी दूल्हे को गिरफ्तार कर लिया है। ऐसा बताया जा रहा है कि जिस पिस्टल से गोली चली थी वो आर्मी जवान बाबूलाल की ही थी। वहीं, इस पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Sonbhadra police caught the groom after Harsh firing

यह हादसे सोनभद्र जिले के रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार (21 जून) रात को हुआ है। पुलिस के मुताबिक, दूल्हा मनीष मद्धेशिया पिस्टल से हर्ष फायरिंग कर रहे थे। हर्ष फायरिंग के दौरान गोली उसके दोस्त बाबूलाल यादव को लग गई। मौके पर मौजूद लोग उसे घायल हालत में लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। तो वहीं, इस घटना के बाद शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। वहीं, इस घटना के बाद परिवार का भी रो-रोकर बुरा हाल है।

बता दें कि मृतक बाबूलाल यादव (38) आर्मी के जवान थे। जिस पिस्टल से बाबूलाल की मौत हुई वो लाइसेंसी पिस्टल उन्ही की थी। बाबूलाल यादव के परिजनों की मानें तो वह कश्मीर में तैनात थे और मनीष मद्धेशिया की शादी में शामिल होने के लिए छुट्टियों में घर आये थे। बाबूलाल मंगलवार को ब्रह्मनगर में स्थित गेस्ट हाउस में अपने मित्र की शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान हुई हर्ष फायरिंग में बाबूलाल को गोली लग गई। गोली घटना से पलभर में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।

वहीं, इस घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। ऐसा बताया जा रहा है कि मृतक बाबूलाल ही पूरे परिवार का इकलौता सहारा थे। इस मामले में एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि सेना के जवान बाबूलाल के परिवार की तरफ से हत्या की तहरीर प्राप्त हुई है। तहरीर पर कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया गया है और आरोपी दूल्‍हे मनीष मद्धेशिया को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया कि उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त पिस्टल बरामद कर लिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+