UP News: भदोही में मुठभेड़ के दौरान एक शातिर बदमाश गिरफ्तार, दूसरा फरार, महिलाओं को बनाते थे निशाना
UP Bhadohi News: उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरा बदमाश भागने में सफल रहा। बताया जा रहा है कि इन बदमाशों द्वारा पिछले दिनों लूट की घटना को अंजाम दिया गया थ
UP Bhadohi News: यूपी के भदोही जनपद में गुरुवार की भोर में मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार कर लिया जबकि उसका साथी अभियुक्त भागने में सफल हो गया। पुलिस की गोली से घर बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका उपचार चल रहा है।
बताया जा रहा है कि दोनों बदमाशों द्वारा बीते दिनों महिलाओं के गले से चेन नोंच लेने के साथ ही लूट के आने घटनाओं को भी अंजाम दिया गया था। सुरियावां और गोपीगंज थाने की पुलिस टीम द्वारा बदमाशों की काफी समय से तलाश की जा रही थी।

अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती द्वारा बताया गया कि एक सप्ताह पहले गोपीगंज के बड़ागांव इलाके के पास एक महिला को आतंकित उसके गले से चेन और गाने तथा नकदी रुपए से भरा बैग तीन बदमाशों लूट लिया था। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए थे।
ये भी पढ़ें- UP News: काशी में गंगा नदी में वॉटर टैक्सी का ट्रायल शुरू, सावन में श्रद्धालुओं को मिलेगी नई सुविधा
सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश प्रारंभ की गई। बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरे के अलावा कई अन्य कमरों की जांच की गई उसके बाद बदमाशों की पहचान हो पाई। लूट को अंजाम देने वाले बदमाशों की पहचान होने के बाद पुलिस उनकी खोजबीन में जुटी थी।
इस मामले में पुलिस ने दो अभियुक्तों को असनाव बाजार से बुधवार को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार किए गए बदमाशों से पूछताछ किया गया तो उन्होंने 2 लोगों का और नाम बताया। बदमाशों द्वारा बताए गए अनुसार पुलिस ने बदमाश के मनकपुर में स्थित घर दबिश दी तो बदमाश वहां से अपने साथी के साथ फरार हो गया था।
उसके बाद पुलिस टीम सर्विलांस लोकेशन के आधार पर जांच पड़ताल की तो दोनों बदमाशों की लोकेशन की जानकारी मिली उसके बाद क्राइम ब्रांच और सुरियावा थाने तथा गोपीगंज थाने की पुलिस ने उनका पीछा कर लिया और उन्हें घेर लिया गया।
इस दौरान बदमाशों द्वारा खुद को गिरता देख पुलिस टीम पर फायरिंग की गई। पुलिस कर्मियों द्वारा बदमाशों को फायरिंग करने से रोका गया लेकिन वे नहीं माने जिस पर पुलिस द्वारा भी जवाबी फायरिंग की गई। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली भदोही जनपद के मकनपुर सुरियावां निवासी शिवम सरोज 23 वर्ष के दाहिने पैर में लगी। जिसे वह बाइक समेत गिर गया जबकि उसका साथी संदीप कुमार सरोज उर्फ बजरंगी भागने में सफल रहा, जिसकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें- UP: शादीशुदा प्रेमिका ने बेवफा प्रेमी को मिलने के लिए बुलाया, संबंध बनाने से पहले काट दिया प्राइवेट पार्ट












Click it and Unblock the Notifications