Sagar: शीतलहर के चलते कक्षा नर्सरी से कक्षा 5वीं तक की स्कूलों में दो दिन की छुट्टी

सागर सहित बुंदेलखंड इलाके में तेज ठंड का दौर चल रहा है। बर्फीली हवाओं के कारण तीन दिन से शीतलहर की चपेट में इलाका है। जिला प्रशासन ने पहली से पांचवी कक्षा तक स्कूलों में आगामी दो दिन का अवकाश घोषित कर दिया है।

शीतलहर से बच्चों को बचाने नर्सरी—प्रायमरी स्कूलों की छु​ट्टी

शीतलहर और खून जमा देने वाली ठंड व तीव्र शीतलहर के चलते सागर जिले में छोटे बच्चों को ठंड से सुरक्षित रखने के लिए जिला प्रशासन ने प्रायमरी स्कूलों में आगामी दो दिन का अवकाश घोषित कर दिया है। जिला शिक्षा अधिकारी अखिलेश पाठक ने मंगलवार देर शाम इस आशय का आदेश जारी किया है। बता दें कि रविवार से पूरे बुंदेलखंड में कड़ाके की ठंड का दौर शुरू हो गया है। पारा सामान्य से 5 से 6 डिग्री नीचे बना हुआ है।

जिला प्रशासन के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी ​अखिलेश पाठक ने मंगलवार देर रात आदेश जारी कर जिले भर में संचालित सरकारी, अर्धसरकारी, प्रायवेट, अनुदान प्राप्त स्कूलें, सीबीएसई, नवोदय, ​केंद्रीय विद्यालयों में कक्षा नर्सरी से लेकर पांचवी कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए आगामी दो दिन 4 एवं 5 जनवरी का अवकाश घोषित कर दिया है। आदेश में कहा गया है कि जिले में अत्याधिक शीतलहर के कारण ठंड में वृद्धि होने से छात्र-छात्राओं को सुरक्षित रखने व उनके स्वास्थ्य की दृष्टि से यह निर्णय लिया गया है। डीईओ पाठक ने एक वीडियो जारी कर बताया कि जिला प्रशासन ने इस आशय के निर्देश दिए थे कि ठंड के कारण छोटे बच्चों को परेशानी न हो और वे सुरक्षित रह सकें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+