LPG cylinder shortage: सिलेंडर की किल्लत पर सड़क पर उतरी ममता बनर्जी, मोदी सरकार के खिलाफ कर दिया बड़ा ऐलान
LPG cylinder shortage West Bengal: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज कोलकाता की सड़कों पर उतरकर केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। राज्य में एलपीजी (LPG) और सीएनजी (CNG) गैस सिलेंडरों की भारी किल्लत और बढ़ती कीमतों के विरोध में टीएमसी (TMC) ने एक विशाल विरोध रैली निकाली।
ममता बनर्जी के साथ पार्टी के दिग्गज नेता और हजारों कार्यकर्ता 'कॉलेज स्क्वायर' से 'डोरिना क्रॉसिंग' तक पैदल मार्च कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि केंद्र की "गलत नीतियों" और "न्यूनतम 25 दिन की बुकिंग गैप" जैसे फैसलों के कारण आम जनता के चूल्हे ठंडे पड़ रहे हैं और कालाबाजारी को बढ़ावा मिल रहा है।














Click it and Unblock the Notifications