IPS Love Story: प्रीति चंद्रा व विकास पाठक LBSNAA पहुंचते ही दिल दे बैठे, SVPNPA में मुकम्मल हुआ इश्‍क

IPS Preeti Chandra IPS Vikas Pathak Love Story

Rajasthan IPS Couple Love Story: यूपीएससी की स‍िविल सेवा परीक्षा पास करके IAS-IPS सरीखे अफसर बनने वालों को उत्‍तराखंड के मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (LBSNAA) में प्रशिक्षण दिया जाता है। यहां की खूबसूरत वादियों में ये भावी जिला कलेक्‍टर व पुलिस अधीक्षक एक दूसरे को दिल दे बैठते हैं। इसकी एक बानगी राजस्‍थान कैडर की आईपीएस जोड़ी प्रीति चंद्रा व विकास पाठक है।

डीआईजी प्रीति चंद्रा व डीआईजी विकास पाठक की लव स्‍टोरी

डीआईजी प्रीति चंद्रा व डीआईजी विकास पाठक की लव स्‍टोरी

राजस्‍थान की प्रीति चंद्रा व यूपी के विकास पाठक भी ट्रेनिंग के दौरान ही दिल दे बैठे थे। LBSNAA में शुरुआती ट्रेनिंग लेते समय इनके बीच दोस्‍ती हुई और फिर आगे की ट्रेनिंग लेने के लिए तेलंगाना के हैदराबाद स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी (SVPNPA) पहुंचे तो वहां इनका गुड़ सा मीठा इश्‍क मुकम्मल हो गया और साल 2010 में दोनों में प्रेम विवाह कर लिया। वर्तमान में दोनों डीआईजी रैंक के पुलिस अफसर हैं।

यह भी पढें - IAS-IPS की रियल Love Story, वैलेंटाइन डे को रचाई शादी

 राजस्‍थान में 75 आईपीएस अफसरों के तबादले

राजस्‍थान में 75 आईपीएस अफसरों के तबादले

आज 14 फरवरी को प्रेम के इजहार का दिन वैलेंटाइन डे दुनियाभर में मनाया जा रहा है। इसी दिन आईपीएस प्रीति चंद्रा का ट्रांसफर भी हुआ है। इनको DIG गृहरक्षा पद पर लगाया गया है। वैलेंटाइन डे और राजस्‍थान में 75 आईपीएस अधिकारियों के तबादले के मौके पर जानिए डीआईजी विकास पाठक और डीआईजी प्रीति चंद्रा की सक्‍सेस व लव स्‍टोरी।

 आईपीएस प्रीति चंद्रा के पिता का इंटरव्‍यू

आईपीएस प्रीति चंद्रा के पिता का इंटरव्‍यू

वन इंडिया हिंदी से बातचीत में आईपीएस प्रीति चंद्रा के पिता रामचंद्र सुंडा ने बेटी की जिंदगी की कई बातें शेयर कीं। बोले कि बेटी ने पत्रकार से आईपीएस बनने में कामयाबी हासिल की है। दसवीं तक की पढ़ाई व 12वीं सीकर के मारू स्‍कूल से की। फिर जयपुर के महारानी कॉलेज से एमए की। जयपुर में रहकर पत्रकारिता भी की।

 प्रीति चंद्रा व विकास पाठक की प्रेम कहानी कैसे शुरू हुई?

प्रीति चंद्रा व विकास पाठक की प्रेम कहानी कैसे शुरू हुई?

प्रीति चंद्रा ने पत्रकारिता के साथ-साथ यूपीएससी की तैयारी की और साल 2008 में अपने पहले प्रयास में 255वीं रैंक हासिल कर अपने होम कैडर राजस्‍थान में आईपीएस बनीं। यूपीएससी परीक्षा पास करने के बाद प्रीति चंद्रा ट्रेनिंग के लिए LBSNAA पहुंची। वहां इनकी मुलाकात साथ में ट्रेनिंग ले रहे आईपीएस विकास पाठक से हुई। दोनों एक दूसरे का पसंद करने लगे थे। यहीं से इनकी प्रेम कहानी की शुरुआत हुई।

 LBSNAA में विकास पाठक से मिले, SVPNPA में रिश्‍ता तय

LBSNAA में विकास पाठक से मिले, SVPNPA में रिश्‍ता तय

आईपीएस प्रीति चंद्रा के पिता रामचंद्र सुंडा कहते हैं कि प्रीति चंद्रा LBSNAA में ट्रेनिंग ले रही थीं तब उनसे मिलने पिता, माता शांति देवी, भाई कमलेश चंद्रा मसूरी गए थे। वहां प्रीति चंद्रा ने परिजनों को दोस्‍त आईपीएस विकास पाठक से मिलवाया था। फिर प्रीति चंद्रा व विकास पाठक पुलिस की ट्रेनिंग लेने के लिए हैदराबाद स्थित SVPNPA में आ गए। यहां पर इनसे मिलने दोनों के परिजन पहुंचे थे। उसी दौरान दोनों परिवारों की रजामंदी से इनका रिश्‍ता तय कर दिया गया था।

 आईएएस व जज के भी रिश्‍ते आए

आईएएस व जज के भी रिश्‍ते आए

आईपीएस बनने के बाद प्रीति चंद्रा के लिए पंजाब से आईएएस व राजस्‍थान के सीकर जिले के गांव कटराथल से जज का रिश्‍ता आया था, मगर उन्‍होंने दोनों को मना कर दिया और ट्रेनिंग के दौरान मिले आईपीएस विकास पाठक से 2010 में शादी कर ली। उत्‍तर प्रदेश में बस्‍ती के रहने वाले विकास पाठक को तमिलनाडु कैडर अलॉट हुआ था, मगर आईपीएस प्रीति चंद्रा से शादी करने के लिए वे राजस्‍थान कैडर में आ गए।

 आईपीएस प्रीति चंद्रा का परिवार

आईपीएस प्रीति चंद्रा का परिवार

राजस्‍थान कैडर की आईपीएस प्रीति चंद्रा के पिता रामचंद्र सुंडा पूर्व सैनिक हैं। मां शांति देवी हाउसवाइफ हैं। भाई कमलेश चंद्रा मॉटिवेशनल स्‍पीकर और बहन कीर्ति चंद्रा फैशन डिजाइनर हैं। प्रीति चंद्रा व विकास पाठक के दो बेटी आरिका पाठक व ऋत्विक चौधरी हैं।

 आईपीएस के परिवार में सरनेम की रोचक कहानी

आईपीएस के परिवार में सरनेम की रोचक कहानी

आईपीएस प्रीति चंद्रा सीकर जिले के गांव कुंदन में जाट परिवार से है। विकास पाठक यूपी के ब्राह्मण परिवार से हैं। प्रीति अपने नाम में सुंडा की बजाय अपने पिता रामचंद्र के नाम से चंद्रा सरनेम लगाती है। वहीं, इनकी बेटी आरिका अपने सरनेम पाठक व ऋत्विक चौधरी लगाती हैं।

दिल्‍ली में प्रीति चंद्रा व विकास पाठक का घर

दिल्‍ली में प्रीति चंद्रा व विकास पाठक का घर

आईपीएस प्रीति चंद्रा का जन्‍म गांव कुंदन में 21 अगस्‍त 1979 को हुआ। इन्‍होंने एमए व एमफिल की डिग्री ले रखी है। 26 जुलाई 1981 को जन्‍मे विकास पाठक के एमबीबीएस की डिग्री है। आईपीएस पति पत्‍नी डीआईजी रैंक के अफसर के रूप में राजस्‍थान पुलिस में कार्यरत हैं। दोनों का दिल्‍ली के उत्‍तम नगर में घर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+