Gold Rate Today: सोना एक ही झटके में ₹2780 महंगा, अब इतना हो गया है 22K और 18K गोल्ड रेट, चेक करें नया भाव?

Gold Rate Today 5 July 2026: अगर आप आज सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं तो पहले ताजा भाव जरूर देख लें। पिछले एक सप्ताह में देशभर में सोने की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। 24 कैरेट सोना करीब ₹2,780 प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो चुका है, जबकि 22 कैरेट गोल्ड में भी लगभग ₹2,550 की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

चांदी भी पीछे नहीं रही और इसके दाम एक हफ्ते में ₹10,000 प्रति किलो तक बढ़ गए हैं। ऐसे में ज्वेलरी खरीदने वाले और निवेश करने वाले दोनों के लिए बाजार की मौजूदा स्थिति जानना जरूरी है।

Gold Rate Today 5 July 2026

05 जुलाई 2026 को दिल्ली में 24 कैरेट सोने का खुदरा भाव लगभग ₹1,47,150 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। वहीं 22 कैरेट सोना ₹1,34,900 और 18 कैरेट गोल्ड ₹1,10,400 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।

वीकेंड (शनिवार और रविवार) को बाजार बंद रहने के कारण इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के शुक्रवार शाम को जारी ₹1,46,344 प्रति 10 ग्राम का भाव ही आज भी मान्य रहेगा। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 0.01% (यानी ₹13) की मामूली गिरावट के साथ ₹1,47,365 पर ट्रेंड कर रहा है।

Gold Rate Today: जुलाई महीने के तीसरे दिन सोना हुआ महंगा, इतने बढ़े दाम, किस भाव में बिक रहा है 22K-18K गोल्ड
Gold Rate Today: जुलाई महीने के तीसरे दिन सोना हुआ महंगा, इतने बढ़े दाम, किस भाव में बिक रहा है 22K-18K गोल्ड

Gold Price in India: देश के बड़े शहरों में आज का गोल्ड रेट (5 जुलाई 2026)

शहर 24 कैरेट सोना (10 ग्राम) 22 कैरेट सोना (10 ग्राम) 18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली ₹1,47,150 ₹1,34,900 ₹1,10,400
मुंबई ₹1,47,000 ₹1,34,750 ₹1,10,250
कोलकाता ₹1,47,000 ₹1,34,750 ₹1,10,250
पटना ₹1,47,050 ₹1,34,800 ₹1,10,300
लखनऊ ₹1,47,150 ₹1,34,900 ₹1,10,400
अयोध्या ₹1,47,150 ₹1,34,900 ₹1,10,400
मेरठ ₹1,47,150 ₹1,34,900 ₹1,10,400
कानपुर ₹1,47,150 ₹1,34,900 ₹1,10,400
गाजियाबाद ₹1,47,150 ₹1,34,900 ₹1,10,400
नोएडा ₹1,47,150 ₹1,34,900 ₹1,10,400
गुरुग्राम ₹1,47,150 ₹1,34,900 ₹1,10,400
चेन्नई ₹1,49,560 ₹1,37,000 ₹1,14,400
चंडीगढ़ ₹1,47,150 ₹1,34,900 ₹1,10,400
जयपुर ₹1,47,150 ₹1,34,900 ₹1,10,400
लुधियाना ₹1,47,150 ₹1,34,900 ₹1,10,400
गुवाहाटी ₹1,47,000 ₹1,34,750 ₹1,10,250
इंदौर ₹1,47,050 ₹1,34,800 ₹1,10,300
अहमदाबाद ₹1,47,050 ₹1,34,800 ₹1,10,300
सूरत ₹1,47,050 ₹1,34,800 ₹1,10,300
पुणे ₹1,47,000 ₹1,34,750 ₹1,10,250
नागपुर ₹1,47,000 ₹1,34,750 ₹1,10,250
नासिक ₹1,47,030 ₹1,34,780 ₹1,10,280
बेंगलुरु ₹1,47,000 ₹1,34,750 ₹1,10,250
वडोदरा ₹1,47,050 ₹1,34,800 ₹1,10,300
भुवनेश्वर ₹1,47,000 ₹1,34,750 ₹1,10,250
रायपुर ₹1,47,000 ₹1,34,750 ₹1,10,250
हैदराबाद ₹1,47,000 ₹1,34,750 ₹1,10,250

चांदी ने मचाया हाहाकार: रिकॉर्ड ₹2.5 लाख प्रति किलो पर पहुंची कीमत

सोने की राह पर चलते हुए चांदी ने भी इस हफ्ते निवेशकों को हैरान कर दिया है। पिछले एक सप्ताह के भीतर चांदी की कीमतों में ₹10,000 प्रति किलोग्राम का बंपर उछाल आया है। आज 5 जुलाई की सुबह घरेलू बाजार में चांदी की कीमत ₹2,50,000 (ढाई लाख रुपये) प्रति किलोग्राम के ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच चुकी है।

Silver Rate: चांदी खरीदने वालों को बड़ा झटका! एक दिन में हजारों रुपये महंगी हुई सिल्वर,100gm का कितना भाव
Silver Rate: चांदी खरीदने वालों को बड़ा झटका! एक दिन में हजारों रुपये महंगी हुई सिल्वर,100gm का कितना भाव

एकस्पर्ट की राय: क्यों आई सोने में यह तेजी?

वैश्विक बाजार की बात करें तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्पॉट गोल्ड $4,187.30 प्रति औंस पर और चांदी $62.45 प्रति औंस पर कारोबार कर रही है। एक्सपर्ट्स ने इस तेजी के पीछे कई बड़े वैश्विक कारण बताए हैं:

सौमिल गांधी (सीनियर कमोडिटी एनालिस्ट, HDFC सिक्योरिटीज) के मुताबिक "यूएस फेडरल रिजर्व के चेयरमैन केविन वॉर्श का हालिया रुख मार्केट की उम्मीदों से कम आक्रामक (कम सख्त) रहा। इसके कारण निवेशकों के बीच जल्द ब्याज दरें बढ़ने की आशंका कम हुई है, जिससे सोने की कीमतों को सहारा मिला और इसमें सुधार देखा गया।"

प्रवीण सिंह (कमोडिटीज हेड, मिरे एसेट शेयरखान) का कहना है, "ग्लोबल मार्केट में स्पॉट गोल्ड करीब 1% मजबूत होकर $4,072 प्रति औंस के आसपास ट्रेड कर रहा है, क्योंकि अमेरिकी डॉलर इंडेक्स में कुछ नरमी आई है। बैंक ऑफ जापान के दखल के बाद जापानी येन में मजबूती आई, जिसने डॉलर को कमजोर किया। कमजोर डॉलर से अन्य देशों के खरीदारों के लिए सोना सस्ता हो जाता है, जिससे वैश्विक मांग को बढ़ावा मिल रहा है। इसके अलावा, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा दोहा (कतर) में अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत की प्रगति की सराहना करने से भी बाजार का सेंटिमेंट सुधरा है।"

मानव मोदी (कमोडिटी एनालिस्ट, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज) के मुताबिक "फिलहाल निवेशकों की नजरें अमेरिका की आने वाली नॉन-फार्म पेरोल रिपोर्ट पर टिकी हुई हैं। यह रिपोर्ट अमेरिकी लेबर मार्केट की मौजूदा स्थिति और फेडरल रिजर्व के आगामी नीतिगत फैसलों (जैसे ब्याज दरों में बदलाव) को लेकर बेहद अहम संकेत देगी।"

भारत में सोना और चांदी के भाव कैसे तय होते हैं?

भारत में सोने और चांदी की कीमतें कई कारकों के आधार पर तय होती हैं। इनमें अंतरराष्ट्रीय बाजार का भाव, अमेरिकी डॉलर की चाल, रुपये की विनिमय दर, आयात शुल्क, जीएसटी, घरेलू मांग, ज्वेलर्स का प्रीमियम और इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के रेफरेंस रेट शामिल होते हैं।

इसके अलावा भू-राजनीतिक तनाव, केंद्रीय बैंकों की खरीद और निवेशकों की सुरक्षित निवेश की मांग भी कीमतों को प्रभावित करती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+