Gauri Spratt Age: 14 साल छोटी लड़की से तीसरी शादी कर रहे हैं 61 साल के आमिर खान, क्या करती हैं उनकी नई वाइफ
Gauri Spratt Age: बॉलीवुड के 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' आमिर खान अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर एक बार फिर जबरदस्त चर्चा में हैं। दो नाकाम शादियों के बाद, आमिर खान ने अपनी जिंदगी को एक नया मौका दिया है। वह 5 जुलाई 2026 को अपनी लॉन्ग-टाइम गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट (Gauri Spratt) के साथ तीसरी बार शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।
सोशल मीडिया पर इस समय इस शादी को लेकर हर तरफ हलचल मची हुई है। इस खबर के सामने आते ही फैंस के मन में सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि आमिर खान की नई दुल्हनिया की उम्र कितनी है? दोनों में उम्र का कितना फासला है और वह क्या काम करती हैं?

Who Is Gauri Spratt: कौन हैं गौरी स्प्रैट? बनने जा रही हैं मि. परफेक्शनिस्ट की तीसरी दुल्हन
गौरी स्प्रैट बेंगलुरु की रहने वाली हैं। वह एक उद्यमी हैं और फैशन व लाइफस्टाइल इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हैं। कई वर्षों से वह इसी क्षेत्र में काम कर रही हैं। वह लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं। यही वजह है कि उनके बारे में बहुत कम लोग जानते थे। आमिर खान ने अपने 60वें जन्मदिन पर पहली बार उन्हें सार्वजनिक रूप से दुनिया से मिलवाया था।
कितनी है गौरी स्प्रैट की उम्र?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, गौरी स्प्रैट की उम्र 47 साल है। यानी वह आमिर खान से करीब 14 साल छोटी हैं। आमिर खान 61 साल के हैं, जबकि गौरी 47 साल की बताई जा रही हैं। उम्र के इस अंतर को लेकर भी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते को हमेशा बेहद निजी रखा है।
गौरी स्प्रैट पहले शादीशुदा रह चुकी हैं। उनका एक 7 साल का बेटा भी है। अब वह अपनी जिंदगी की नई शुरुआत आमिर खान के साथ करने जा रही हैं।
25 साल पुरानी है दोनों की पहचान
आमिर खान और गौरी स्प्रैट की मुलाकात कोई नई नहीं है। दोनों करीब 25 साल से एक-दूसरे को जानते हैं। हालांकि इतने लंबे समय तक दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त रहे। कुछ साल पहले दोनों का दोबारा संपर्क हुआ। इसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई।
इस साल अपने 60वें जन्मदिन के मौके पर आमिर खान ने पहली बार मीडिया के सामने गौरी स्प्रैट को अपनी पार्टनर के रूप में पेश किया था। इसके बाद दोनों कई बार साथ दिखाई दिए और शादी की खबरें भी तेज हो गईं।
निजी समारोह में हो सकती है शादी
रिपोर्ट्स के अनुसार, आमिर और गौरी अपने घर पर एक सादे और निजी समारोह में रजिस्टर्ड मैरिज कर सकते हैं। इस समारोह में सिर्फ परिवार के सदस्य और कुछ करीबी दोस्त शामिल होंगे। खबरें यह भी हैं कि आमिर की पूर्व पत्नियां रीना दत्ता और किरण राव भी इस खास मौके पर मौजूद हो सकती हैं। इसकी आधिकारिक पुष्टि खुद आमिर खान ने ही की थी।














Click it and Unblock the Notifications