Mumbai Weather: अगले 24 घंटे बेहद भारी! मुंबई में रेड अलर्ट, भारी बारिश और हाई टाइड से बढ़ेगी मुश्किलें

Mumbai Weather: महाराष्‍ट्र की राजधानी मुंबई समेत अन्‍य जिलों में मानसूनी बारिश ने रफ्तार पकड़ ली है, जिससे सामान्य जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने महाराष्ट्र के मुंबई, ठाणे और पुणे,रायगढ़ समेत कई जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ घंटों में भारी बारिश होगी।

लगातार बदलते मौसम को देखते हुए बृहद मुंबई नगर निगम (BMC) सक्रिय हो गया है। प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे आपातकालीन स्थिति के अलावा अपने घरों से बाहर निकलने से बचें ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

Mumbai Weather

मुंबई में सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं और कई इलाकों में मध्यम से तीव्र गति की बारिश शुरू हो चुकी है। शनिवार रात से हो रही भारी बारिश के कारण रविवार को अगले तीन घंटों के लिए रेड अलर्ट लागू रहेगा। मुंबई के कुछ इलाकों में पिछले 23 घंटों में 250-300 मिमी से ज़्यादा बारिश दर्ज की गई है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, दोपहर के समय समुद्र में लगभग 4.19 मीटर ऊंची लहरें यानी हाई टाइड उठने की संभावना है।

दोहरा खतरा क्यों है खतरनाक?

मुंबई की भौगोलिक स्थिति के कारण भारी बारिश का पानी समुद्र में जाता है। लेकिन हाई टाइड के दौरान समुद्र का जलस्तर बढ़ने से ड्रेनेज गेट बंद करने पड़ते हैं ताकि समुद्र का पानी शहर में न घुसे। ऐसे में यदि भारी बारिश जारी रहती है, तो पानी की निकासी ठप हो जाती है और निचले इलाकों में तेजी से जलभराव शुरू हो जाता है।

मुंबई के किन एरिया को है खतरा?

मुंबई के निचले इलाकों के लिए 4 मीटर से अधिक ऊंची लहरें हमेशा बेहद संवेदनशील मानी जाती हैं। भारी बारिश के दौरान समुद्र का जलस्तर बढ़ने से पानी शहर की तरफ वापस आने लगता है। माटुंगा, अंधेरी सबवे, हिंदमाता, दादर, कुर्ला, किंग्ज सर्कल, गोरेगांव और सांताक्रूज जैसे निचले और अत्यधिक संवेदनशील इलाकों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए हैं। इन जगहों पर मानसून के दौरान अक्सर कमर तक पानी जमा हो जाता है, जिससे सार्वजनिक परिवहन पटरी से उतर जाता है।

हाई-कैपेसिटी वाले अतिरिक्त सक्शन पंप लगाए गए

हमेशा प्रभावित होने वाले इलाकों में सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी गई है। नगर निगम के कर्मचारियों ने जलभराव की स्थिति से तत्काल निपटने के लिए इन इलाकों में हाई-कैपेसिटी वाले अतिरिक्त सक्शन पंप लगाए गए है। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) और स्थानीय नागरिक निकायों की टीमों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने या अत्यधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में शरण लेने के निर्देश दिए गए हैं।

हाईअलर्ट पर BMC

इस चुनौती से निपटने के लिए बीएमसी ने अपनी पूरी मशीनरी को हाई अलर्ट पर रखा है। शहर के सभी वार्डों के नियंत्रण कक्षों को सक्रिय कर दिया गया है। आपदा प्रबंधन विभाग ने राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) और तटीय सुरक्षा बलों को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा, समुद्र तटों पर अतिरिक्त लाइफगार्ड्स की तैनाती की गई है।

इमरजेंसी सर्विस नंबर

  • बीएमसी आपदा नियंत्रण 1916
  • पुलिस हेल्पलाइन 112
  • अग्निशमन दल 101
  • ट्रैफिक पुलिस नियंत्रण कक्ष 8454999999

इमरजेंसी परिस्थितियों में तुरंत सहायता प्राप्त करने के लिए बीएमसी ने नागरिकों से इन हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करने का अनुरोध किया है। इसके साथ ही बिजली के खंभों, खुले तारों और जलभराव वाले रास्तों से दूर रहने की सख्त हिदायत दी गई है। किसी भी अफवाह पर ध्यान न देकर केवल आधिकारिक स्रोतों से मिल रही जानकारियों पर ही भरोसा करें।

स्‍कूल और कालेज में रहेगी छुट्टी

मौसम की इस गंभीर स्थिति को देखते हुए मुंबई और उसके उपनगरीय जिलों के कई स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी घोषित की जा सकती है। निजी कंपनियों से भी अपील की गई है कि वे अपने कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम (घर से काम) की सुविधा दें ताकि सड़कों पर भीड़ कम रहे और किसी भी अप्रिय हादसे को टाला जा सके।

मछुआरों के लिए जारी की गई एडवाइजरी

इसके साथ ही समुद्र में उठने वाली ऊंची लहरों को देखते हुए मछुआरों को गहरे पानी में न जाने की सख्त सलाह दी गई है। स्थानीय प्रशासन ने मुंबई के प्रमुख समुद्र तटों जैसे गिरगांव चौपाटी, जुहू बीच, दादर चौपाटी और वर्सोवा पर सुरक्षा घेरा बढ़ाते हुए लोगों के जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। पुलिस की पीसीआर वैन इन तटीय इलाकों में लगातार गश्त कर रही हैं।

अगले 24 घंटों में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार अरब सागर के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण मुंबई और कोंकण क्षेत्र में बादलों का भारी जमावड़ा जारी है। आगामी 24 घंटों के दौरान बारिश की तीव्रता में कमी आने की संभावना बहुत कम है। ऐसे में तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को विशेष रूप से सतर्क रहने के लिए कहा गया है।

Weather Forecast Today: दिल्ली से बंगाल तक मौसम खराब, महाराष्ट्र में रेड अलर्ट , क्या है UP का हाल?
Weather Forecast Today: दिल्ली से बंगाल तक मौसम खराब, महाराष्ट्र में रेड अलर्ट , क्या है UP का हाल?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+