US 250th Independence Day: 'ईरान-वेनेजुएला में दुनिया ने देखी हमारी ताकत', स्वतंत्रता दिवस पर बोले ट्रंप

US 250th Independence Day: अमेरिका ने 4 जुलाई को अपनी आजादी के 250 साल पूरे होने का जश्न पूरे उत्साह के साथ मनाया। इस मौके पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश को दुनिया का सबसे ताकतवर राष्ट्र बताते हुए कई बड़े दावे किए। उन्होंने कहा कि अमेरिका पहले से कहीं ज्यादा मजबूत है और लोगों में देशभक्ति का भाव लगातार बढ़ रहा है।

वॉशिंगटन डीसी में आयोजित 'सल्यूट टू अमेरिका' समारोह में ट्रंप ने अमेरिकी सेना, एयर शो और सैन्य ताकत की जमकर तारीफ की। साथ ही उन्होंने ईरान और वेनेजुएला का जिक्र करते हुए कहा कि अमेरिका ने वहां बड़ी सफलता हासिल की है।

US 250th Independence Day

ट्रंप बोले- अमेरिका पहले से ज्यादा मजबूत और शक्तिशाली

स्वतंत्रता दिवस समारोह में ट्रंप ने कहा कि अमेरिका की ताकत किसी संयोग का परिणाम नहीं है, बल्कि वर्षों की मेहनत और नेतृत्व का नतीजा है। उन्होंने कहा कि आज अमेरिका पहले से ज्यादा सुरक्षित, मजबूत और आत्मविश्वासी है। उनके अनुसार देश के नागरिकों का अपने राष्ट्र के प्रति प्रेम लगातार बढ़ रहा है। ट्रंप ने कहा कि आलोचक केवल अमेरिका की गलतियों को देखते हैं, जबकि देश की असली पहचान उसकी उपलब्धियों और दुनिया में उसकी नेतृत्व क्षमता से होती है।

ये भी पढे़ं: Jaishankar foreign visit: कतर से अमेरिका तक, 6 देशों की यात्रा पर विदेश मंत्री एस जयशंकर, दौरा क्यों है खास?

अमेरिकी सेना और एयर शो की जमकर की तारीफ

ट्रंप ने समारोह में अमेरिकी सेना और वायुसेना की खुलकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस बार आयोजित एयर शो अब तक के सबसे शानदार रहे। आधुनिक लड़ाकू विमानों और पायलटों ने अमेरिका की तकनीकी क्षमता और सैन्य ताकत का शानदार प्रदर्शन किया। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका की सेना दुनिया की सबसे शक्तिशाली सेनाओं में शामिल है और देश की सुरक्षा के लिए हर समय तैयार रहती है। उन्होंने सैनिकों को देश का गौरव बताया।

ईरान और वेनेजुएला पर दिया बड़ा बयान

अपने भाषण में ट्रंप ने ईरान और वेनेजुएला का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि अपने पहले कार्यकाल में उन्होंने अमेरिकी सेना को मजबूत किया और बाद के वर्षों में उसका प्रभावी इस्तेमाल किया। ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका ने ईरान और वेनेजुएला के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की और उनकी सैन्य क्षमता को खत्म कर दिया। हालांकि उन्होंने इन दावों के समर्थन में कोई अतिरिक्त जानकारी या सबूत पेश नहीं किया।

माउंट रशमोर में महान अमेरिकी नेताओं को किया याद

स्वतंत्रता दिवस से पहले माउंट रशमोर में आयोजित कार्यक्रम में ट्रंप ने जॉर्ज वॉशिंगटन, थॉमस जेफरसन, अब्राहम लिंकन और थियोडोर रूजवेल्ट को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि इन नेताओं ने अमेरिका को आजादी, लोकतंत्र और मजबूती की राह दिखाई। ट्रंप ने अमेरिका को मानव इतिहास का सबसे असाधारण देश बताते हुए कहा कि उनकी सरकार देश के संस्थापकों की विरासत को आगे बढ़ाने और अमेरिका को और मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

ये भी पढ़ें: Iran America War: ट्रंप को लगा अब तक का सबसे बड़ा झटका! अमेरिकी संसद ने कसी लगाम, ईरान युद्ध पर प्रस्ताव पास

पूरे 2026 तक चलता रहेगा 250वीं वर्षगांठ का उत्सव

व्हाइट हाउस के अनुसार अमेरिका की 250वीं स्वतंत्रता वर्षगांठ का आयोजन केवल 4 जुलाई तक सीमित नहीं है। यह राष्ट्रीय अभियान मई 2025 में शुरू हुआ और पूरे 2026 तक जारी रहेगा। इस दौरान केंद्र और राज्य सरकारों के अलावा निजी कंपनियां, शैक्षणिक संस्थान, सामाजिक संगठन और आम नागरिक भी विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। देशभर में परेड, सांस्कृतिक आयोजन, प्रदर्शनी, शैक्षणिक कार्यक्रम और सैन्य प्रदर्शन के जरिए 250 साल की आजादी का जश्न मनाया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+