Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

मीणा समाज के अभ्‍यर्थी UPSC में मचा रहे 'गदर', हर साल 30 से ज्‍यादा Topper, ज्‍यादातर बनते IAS-IPS

Meena Community UPSC Toppers Rajasthan: भारत की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा (CSE) में हर साल लाखों अभ्‍यर्थी किस्‍मत आजमाते हैं, मगर लगभग एक हजार का ही अंतिम चयन हो पाता है। इन एक हजार टॉपर्स की सूची में मीणा समाज के अभ्‍यर्थियों ने गदर मचा रखा है। हाल ही घोषित यूपीएससी सीएसई 2024 रिजल्‍ट में भी मीणा सरनेम वाले 32 उम्‍मीदवारों ने बाजी मारी है।

साल 2025 में यूपीएससी पास करके IAS, IPSIFS जैसे टॉप लेवल के भारतीय अफसर बने मीणा समाज के इन 32 अभ्‍यर्थियों की सूची सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिन पर समाज के लोग गर्व कर रहे हैं। इन्‍हें बधाई दे रहे हैं। खास बात यह है कि इन 32 में से अधिकांश अभ्‍यर्थी राजस्‍थान से हैं। मीणा समाज के टॉपर्स में से ज्‍यादातर को आईएएस-आईपीएस जैसा सर्विस कैडर अन्‍य की तुलना में से आसानी से मिल जाता है।

Meena Community UPSC Toppers From Rajasthan

UPSC में संभवतया किसी भी एक समाज से सबसे अधिक टॉपर देने के मामले में मीणा समाज अव्‍वल है। बीते पांच साल से मीणा समाज ने यूपीएससी की सीएसई के जरिए भारत को 169 अफसर दिए हैं। ये तो सिर्फ वो हैं, जिन्‍होंने अपने डॉक्‍यूमेंट वाले नाम में सरनेम मीणा लगा रखा है। मीणा होकर भी अन्‍य सरनेम रखने वालों को भी जोड़ें तो यह संख्‍या और भी ज्‍यादा हो सकती है।

मीणा समाज के 32 सफल अभ्‍यर्थियों की सूची

रैंक व अभ्‍यर्थी
311 उमेश कुमार मीणा
320 अमित मीणा
456 दिव्‍यांश मीणा
478 रोनक आश्रम मीणा
543 मनीष कुमार मीणा
549 धरम सिंह मीणा
562 दीपक कुमार मीणा
600 राहुल कुमार मीणा
670 साहिल मीणा
750 विकास कुमार मीणा
764 देवांगी मीणा
824 अमन प्रकाश मीणा
833 प्रिया मीणा
845 विकास मीणा
853 नीरज मीणा
865 आनंद कुमार मीणा
873 सिद्धार्थ कुमार मीणा
879 अभिषेक मीणा
880 आशा कुमारी मीणा
888 प्रेम सिंह मीणा

907 रचना मीणा
913 नवीन कुमार मीणा
917 लक्ष्मण मीणा
919 अनूप मीणा
923 पूजा मीणा
924 दीपक मीणा
925 विजेंद्र कुमार मीणा
941 प्रशांत मीणा
953 राजकेश मीणा
957 राकेश मीणा
960 मोहित मीणा
961 महकता मीणा
(सभी यूपीएससी सीएसई 2024 में सफल)

Meena Community UPSC Toppers From Rajasthan

Meena Samaj UPSC Toppers: 5 साल में मीणा समाज से कितने टॉपर?

यूपीएससी 2024 में 32
यूपीएससी 2023 में 32
यूपीएससी 2022 में 39
यूपीएससी 2021 में 31
यूपीएससी 2020 में 35

यूपीएससी में मीणा समाज की टॉपर बेटियां (Meena community's top daughters in UPSC)

यूपीएससी 2024 में 5: देवांगी मीणा, प्रिया मीणा, आशा कुमारी मीणा, रचना मीणा, पूजा मीणा
यूपीएससी 2023 में 5: पूजा मीणा, सिमरन मीणा, मनीषा मीणा, रितु मीणा, मानषी आर मीणा
यूपीएससी 2022 में 9: पूजा मीणा, भारती मीणा, रितु मीणा, मनीषा मीणा, मानषी आर मीणा, कोमल मीणा, दिक्षिका मीणा, अनुप्रिया मीणा, अंजू मीणा
यूपीएससी 2021 में 5: तनुश्री मीणा, वंदना मीणा, सुलोचना मीणा, प्रिया मीणा, रेखा मीणा
यूपीएससी 2020 में 4: हिमानी मीणा, अनीता मीणा, भारती मीणा, मनीषा मीणा

Meena Community UPSC Toppers From Rajasthan

तीनों मीणा भाई-बहन ने पास की यूपीएससी

राजस्‍थान के पाली जिले के मारवाड़ जंक्‍शन में तो मीणा का एक परिवार ऐसा भी है, जिसके तीनों बेटा-बेटी ने यूपीएससी पास की है। यहां के डॉ. शकुतला मीणा (महुआ के राजकीय स्‍नातकोत्‍तर महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य) की बेटी निधि मीणा ने यूपीएससी 2018 में AIR 340, बेटे तेजस्‍वी मीणा ने AIR 646 व यूपीएससी 2014 में बड़ी बेटी नेहा मीणा ने AIR 95 हासिल की था।

Meena Community UPSC Toppers From Rajasthan

IAS Neha Meena Collector Jhabua: झाबुआ की कलेक्‍टर हैं नेहा मीणा, पीएम से मिला पुरस्‍कार

नेहा मीणा मध्‍य प्रदेश कैडर में झाबुआ की जिला कलेक्‍टर हैं। हाल ही सिविल सर्विस डे के मौके पर नेहा मीणा को आकांक्षी ब्‍लॉक कार्यक्रम के तहत उल्‍लेखनीय कार्य करने पर प्रतिष्ठित प्रधानमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार 2024 मिला। वहीं, निधि मीणा ओडिशा कैडर में पोस्‍टेड हैं।

Meena Community UPSC Toppers From Rajasthan

2 मीणा बहनों ने एक साथ पास की UPSC

यूपीएससी में मीणा समाज के बेटे-बेटियों का इस कदर जलवा है कि यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा 2019 में तो दो मीणा बहनों अंजलि मीणा और अनामिका मीणा ने एक साथ सफलता हासिल की है। अंजलि ने 494वीं और अनामिका ने 116वीं रैंक हासिल की। ये मूल रूप से राजस्‍थान के दौसा जिले के सिकराय उपखंड के खेड़ी रामला गांव की रहने वाली हैं।

Meena Community UPSC Toppers From Rajasthan

खास बात है कि इन दोनों ने अपना सरनेम मीणा नहीं लिखा हुआ था। इसकी एक वजह यह भी इनके पिता रमेश चंद्र तमिलनाडु कैडर के आईएएस ऑफिसर हैं। दोनों बेटियां साउथ इंडिया में भी पली-बढ़ी। ऐसे में उन्‍होंने डॉक्‍टयूमेंट में अपना नाम आर अंजलि व आर अनामिका लिखा हुआ है।

Meena Community UPSC Toppers From Rajasthan

Which caste is Meena: मीणा जाति कौन सी है?

मीणा (या मीण, मेंणा) एक प्रमुख आदिवासी समुदाय है, जो मुख्यतः राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर भारत के कुछ अन्य हिस्सों में निवास करता है। यह समुदाय ऐतिहासिक रूप से भील जनजाति से जुड़ा हुआ माना जाता है और भारत सरकार ने इसे 1954 में अनुसूचित जनजाति (ST) का दर्जा प्रदान किया था।

Meena Community UPSC Toppers From Rajasthan

Meena Caste History: मीणा जाति का इतिहास क्या है?

इंटरनेट पर उपलब्‍ध जानकारी के आधार पर मीणा समुदाय का इतिहास प्राचीन भारत से जुड़ा हुआ है। ऋग्वेद में उल्लिखित मत्स्य जनपद को मीणा समुदाय से जोड़ा जाता है। मध्यकाल में, मीणा लोग राजस्थान के अरावली क्षेत्र में छोटे-छोटे राज्य चलाते थे । ब्रिटिश शासन के दौरान, 1871 में इन्हें "क्रिमिनल ट्राइब्स एक्ट" के तहत 'अपराधी जनजाति' घोषित किया गया था, जिसे 1949 में स्वतंत्र भारत में समाप्त कर दिया गया ।​

Meena Community UPSC Toppers From Rajasthan

मीणा जाति कहां-कहां पाई जाती है?

मीणा समुदाय मुख्यतः राजस्थान के जयपुर, अलवर, दौसा, सवाई माधोपुर, करौली, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा और चित्तौड़गढ़ जिलों में निवास करता है । इसके अतिरिक्त, मध्य प्रदेश के ग्वालियर, बुंदेलखंड और विदिशा क्षेत्रों और यूपी-गुजरात में भी इनकी उपस्थिति है।

मीणा अब मीना क्यों लिखने लगे?

"मीणा" और "मीना" दोनों ही उच्चारण और लिप्यंतरण में भिन्नता के कारण उपयोग होते हैं। हालांकि, भारत सरकार की अनुसूचित जनजातियों की सूची में "Mina" नाम से दर्ज है । इस कारण, कुछ क्षेत्रों में "मीना" लिखने पर आरक्षण लाभ प्राप्त करने में समस्याएँ उत्पन्न होती हैं, जबकि "मीणा" लिखने पर लाभ मिलते हैं। यह विवाद विशेष रूप से राजस्थान और मध्य प्रदेश में देखा गया है।

Meena Community UPSC Toppers From Rajasthan

मीणा सरनेम वाले टॉप IAS और IPS अधिकारी कौन-कौन हैं?

नमो नारायण मीणा: पूर्व IPS अधिकारी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता। वे 14वीं और 15वीं लोकसभा में सवाई माधोपुर से सांसद रहे हैं।​
ओमप्रकाश मीणा: साल 1979 बैच के IAS अधिकारी, जो साल 2016-2017 में राजस्थान के मुख्य सचिव पद पर नियुक्त हुए थे।
स्‍वाति मीणा: मध्‍य प्रदेश कैडर में 2008 बैच की आईएएस अधिकारी स्‍वाति मीणा राजस्‍थान के सीकर जिले के श्रीमाधोपुर तहसील के गांव बुरजा की ढाणी की रहने वालीं हैं। यूपीएससी 2007 में स्‍वाति ने 260वीं रैंक हासिल की थी। मध्‍य प्रदेश में इनकी छवि दबंग आईएएस की है।


यूपीएससी टॉपर्स की अन्‍य खबरें

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+