Success Story: छोटे से गांव के 10वीं फेल लड़के का कमाल, 6 बार असफल होकर लगातार 3 बार UPSC क्रैक की
Ishwar Lal Gurjar Success Story Rajasthan: 'जिंदगी के किसी भी इम्तिहान में कामयाबी के लिए सबसे जरूरी है-कभी हार नहीं मानने वाले प्रयास'। इस बात का सबसे ताजा उदाहरण राजस्थान के छोटे से गांव का ईश्वर लाल गुर्जर है, जिन्होंने हाल ही जारी संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा 2024 में 483वीं रैंक हासिल की है।
ईश्वर लाल गुर्जर यूपीएससी समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में छह बार फेल हुआ, मगर उसके बावजूद न मेहनत करना छोड़ा, न ही हिम्मत हारी और ना कभी आईएएस बनने का ख्वाब देखना बंद किया।

नतीजा यह रहा कि फिर ईश्वर लाल गुर्जर ने लगातार तीन बार यूपीएससी क्रैक कर डाली। हर बार रैंक सुधारी और अब आईपीएस से आईएएस बनने की दहलीज पर आ गए हैं।
यह भी पढ़ें- Fact Check: गुर्जर समाज के इन 18 युवकों ने इस बार क्रैक नहीं की UPSC, लोग पुरानी सूची पर कर रहे प्राउड फील
22 अप्रैल 2025 संघ लोक सेवा आयोग की ओर से सिविल सेवा परीक्षा 2024 का अंतिम परिणाम जारी किया। यूपी के प्रयागराज की शक्ति दुबे ने टॉप किया। दूसरे स्थान पर हरियाणा के हिसार की हर्षिता गोयल रहीं। ईश्वर लाल गुर्जर ने अखिल भारतीय स्तर पर 483वीं रैंक हासिल की है। अब इनकी सक्सेस स्टोरी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

ईश्वर लाल गुर्जर कब-कब हुए फेल?
साल 2011 में दसवीं में फेल। फिर 54 फीसदी अंकों के साथ दूसरे प्रयास में 10वीं पास की। 12वीं कक्षा में 68 प्रतिशत अंक हासिल किए। बीए (नॉन कॉलेज) 60 प्रतिशत अंक से की। वनरक्षक परीक्षा, पटवारी परीक्षा, जेल प्रहरी परीक्षा व आरएएस 2018 मुख्य परीक्षा और यूपीएससी सीएसई 2021 में प्री में फेल।
UPSC 2022,2023,2024 लगातार UPSC Selected @ishwargurjar9680 Sir Springboard Academy 🎉
Posted by Rajveer Sir Springboard on Wednesday 23 April 2025
ईश्वर लाल गुर्जर एसडीएम से आईपीएस बने (Ishwar Lal Gurjar Became IPS from SDM)
यूपीएससी सीएसई 2020 में इंटरव्यू तक पहुंचे। साल 2018 में रीट पास करके प्राइमरी शिक्षक बने। साल 2021 में राजस्थान पुलिस सब इंस्पेक्टर में चयन।आरएएस 2021 में पास होकर एसडीएम बने। यूपीएससी 2022 में AIR-644 (IRS कैडर मिला) , यूपीएससी 2023 में AIR 555 (आईपीएस कैडर मिला) और यूपीएससी 2024 में AIR-483 हासिल की।

कौन हैं ईशवरलाल गुर्जर?
6 बार फेल होकर लगातार 3 बार यूपीएससी क्रैक करने वाले ईश्वर लाल गुर्जर राजस्थान के भीलवाड़ा जिले की छोटी सी ढाणी भांमरो की बाड़ी के रहने वाले हैं। 20-25 घरों की इस ढाणी में पैदा हुए ईश्वर लाल गुर्जर कहते हैं कि घर-परिवार में शिक्षा का माहौल अच्छा नहीं था। स्थिति यह थी कि मेरे परिवार से दसवीं पास मैं पहला शख्स बना।
यह भी पढ़ें- Shakti Dubey Welcome: UPSC टॉपर शक्ति दुबे वंदे भारत से पहुंचीं प्रयागराज, रेलवे स्टेशन पर जश्न जैसा माहौल
यूपीएससी सीएसई में 483वीं रैंक हासिल करने वाले ईश्वर लाल गुर्जर शिक्षक के रूप में सरकारी सेवा शुरू की। अपने गांव से सरकारी नौकरी लगने वाले पहले शख्स हैं।

ईश्वर लाल गुर्जर की सफलता का मंत्र
कोचिंग संस्थान में बातचीत के दौरान ईश्वर लाल गुर्जर ने बताया कि मेरी अंग्रेजी ही नहीं बल्कि हिंदी भाषा पर भी पकड़ नहीं थी। यूपीएससी क्रैक करने के बारे में तो कभी सपने में भी नहीं सोचा था। 20 मार्च 2018 को कोंचिग संस्थान की सेमिनार में आया। टॉपर्स को सुना। उनके संघर्ष को जाना। फिर तय किया कि मेहनत करने में कमी नहीं छोड़गा। नतीजा सबके सामने है।
यह भी पढ़ें- Success Story: पूरी तरह से ब्लाइंड Manu Garg को मां ने कैसे बनाया IAS? UPSC में हासिल की AIR-91
यह भी पढ़ें- त्रिलोक सिंह की सक्सेस स्टोरी: भारतीय सेना में बनना चाहते थे फौजी, NDA में फेल होने के बाद क्रैक की UPSC
यह भी पढ़ें- Harshita Goyal AIR-2: हरियाणा में जन्मीं, गुजरात में पली-बढ़ीं CA हर्षिता गोयल बन गईं यूपीएससी टॉपर
यह भी पढ़ें- Shakti Dubey UPSC Topper: कौन हैं टॉपर शक्ति दुबे, साल 2018 से कर रही थीं यूपीएससी की तैयारी
-
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू












Click it and Unblock the Notifications