IAS Neha Meena को पीएम मोदी से मिला अवार्ड, राजस्थान की इस बेटी ने झाबुआ की कैसे बदली तस्वीर?
IAS Neha Meena: सिविल सर्विस डे 2025 के मौके पर 21 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर से चुने गए 16 बेहतरीन प्रशासनिक अधिकारियों को "प्रधानमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार" से सम्मानित किया। मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले की कलेक्टर नेहा मीना को यह सम्मान उनके प्रभावशाली कार्यों और नवाचारों के लिए मिला है।
प्रदेश के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र झाबुआ को पिछड़ा माना जाता था, लेकिन नेहा मीना के प्रशासनिक नेतृत्व में जिले ने तेजी से सकारात्मक बदलाव देखे। उनकी "मोती आई पहल", जो कि एक समुदाय आधारित कुपोषण उन्मूलन मॉडल है, ने जिले में गंभीर कुपोषण की स्थिति में महत्वपूर्ण सुधार लाया है।

राजस्थान से झाबुआ तक का सफर
नेहा मीना मूल रूप से राजस्थान के मारवाड़ जंक्शन की रहने वाली हैं। वे 2014 बैच की IAS अधिकारी हैं और मध्य प्रदेश कैडर में कार्यरत हैं। उन्होंने इकॉनोमिक्स में एमए किया है और प्रशासनिक सेवा की ट्रेनिंग मसूरी में पूरी की थी। नेहा के पिता चिमन सिंह मीणा और माता कृष्णा देवी मीणा हैं, जबकि उनकी बहन डॉ. शकुंतला मीणा एक पूर्व प्राचार्या रह चुकी हैं।
सम्मानों की लंबी सूची
नेहा मीना को इससे पहले भी कई राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुके हैं।
- 2020: चोरल नदी के पुनर्जनन के लिए राष्ट्रीय जल पुरस्कार।
- 18 जुलाई 2023: लैंड इक्वल प्लेटिनम अवॉर्ड (नीमच में कार्यकाल के दौरान)।
- 15वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस (2024): बेस्ट इलेक्टोरल प्रैक्टिस अवॉर्ड राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों।
उनका "चुनावी काका-काकी" वाला नवाचार मतदाता जागरूकता के क्षेत्र में काफी चर्चित रहा। साथ ही, नेहा मीना अक्सर स्कूलों व हॉस्टलों में स्वयं शिक्षिका बनकर छात्राओं को पढ़ाती हैं, जिससे वे छात्राओं में काफी लोकप्रिय हैं।
महिला नेतृत्व का बढ़ता प्रभाव
यह पहला अवसर है जब मध्य प्रदेश के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ में है। नेहा मीना जैसे अधिकारियों के कार्य देश भर में महिला नेतृत्व की एक नई मिसाल पेश कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Civil Service Day: मोदी सरकार में राजस्थान कैडर के IAS का दबदबा, कौन हैं ये 19 आईएएस अफसर?
यह भी पढ़ें- Civil Service Day: भारत में कितने IAS-IPS हैं, अंग्रेजों के जमाने में कैसे होती थी UPSC की सिविल सेवा परीक्षा?
यह भी पढ़ें- IAS Training LBSNAA: मसूरी में कैसे होती है आईएएस की ट्रेनिंग? जानिए सुबह 6 बजे से रात तक अफसरों का रूटीन












Click it and Unblock the Notifications