Dholi Meena: यूरोप के समुद्र ने यूं बदल दी IFS की पत्नी की जिंदगी, जानिए 'वायरल काकी' की पूरी कहानी
Viral Kaki on Beach Who is Dholi Meena: सोशल मीडिया स्टार 'वायरल काकी ऑन बीच'यानी धोली मीणा की सादगी पर पूरा यूरोप फिदा है। भारतीय संस्कृति और पहवाने को लेकर चर्चा में रहने वाली धोली मीणा इन दिनों भारत में अपने ससुराल आई हुई हैं।
बता दें कि धोली मीणा मूलरूप से राजस्थान के राजस्थान के जयपुर में जमवारामगढ़ के पास गांव थोलाई की रहने वाली हैं। साल 2006 में इनकी शादी दौसा जिले के निमाली के लोकेश मीणा के साथ हुई। दोनों के तीन बेटियां हैं।

धोली मीणा के पति लोकेश मीणा भारती विदेश सेवा के अफसर हैं। वर्तमान में यूरोप के मालटा स्थित भारतीय उच्चायोग में पोस्टेड हैं। धोली मीणा भी पति के साथ माल्टा में रहती हैं। पिछले साल यूरोप के एक समुद्र किनारे बिकनी गर्ल के बीच घाघरा-लुगड़ी में घूमती धोली मीणा का वीडियो वायरल हुआ था।
धोली मीणा यूरोप में घाघरा-लुगड़ी में वीडियो बनाते बनाते वायरल हो रही है। अब 'वायरल काकी ऑन बीच' के नाम से भी जानी जाती हैं। विदेशी धरती पर भारतीय पोशाक व संस्कारों के लिए इन्हें खूब सराहा जाता है।
धोली मीणा इंस्टाग्राम पर खूब सक्रिय हैं। इनके देसी अंदाज वाले Instagram Reels काफी पसंद किए जा रहे हैं। समुद्र किनारे वायरल होने के बाद इनके फॉलोअर्स तेजी से बढ़े। इंस्टाग्राम पर इनके 489K followers हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भारत लौटी धोली मीणा ने मीडिया से बातचीत में बताया कि उनका रियल नाम निरमा है। माता-पिता ने डिटर्जेंट पाउडर निरमा का एड देखकर इनका नाम निरमा रखा था। बाद में धोली रख लिया।
यूरोप के उस समुद्र ने धोली मीणा की जिंदगी पूरी तरह बदल दी, जहां घाघरा-लुगड़ी में वीडियो बनाया था। वो वीडियो वायरल हुआ तो लोगों का अथाह प्रेम मिला। हालांकि विदेशों में बड़ा मुश्किल हुआ राजस्थानी पहनावे को समझना, क्योंकि विदेश में लोग साड़ी को तो समझते हैं, लेकिन लुगड़ी को समझने में बड़ी दिक्कत होती है।












Click it and Unblock the Notifications