Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Swami Sumedhanand Saraswati Net Worth: सीकर वाले 'बाबा' के पास है बहुत पैसा, संपत्ति जानकर चौंक जाओगे

Swami Sumedhanand Saraswati Net Worth: भाजपा सांसद स्‍वामी सुमेदानंद सरस्‍वती फिर चुनाव लड़ रहे हैं। लोकसभा चुनाव 2024 में मंगलवार को राजस्‍थान के सीकर संसदीय क्षेत्र से नामांकन पत्र दाखिल किया है।

सीकर सीट से साल 2014 और 2019 में भाजपा सांसद चुने गए 'बाबा' (स्‍वामी सुमेधानंद सरस्‍वती) ने लोकसभा चुनाव 2024 के नामांकन पत्र के साथ पेश किए शपथ पत्र में निजी जानकारी व संपत्ति का उल्‍लेख भी किया है। स्‍वामी सुमेधानंद सरस्‍वती को नामांकन पत्र भरवाने के लिए राजस्‍थान सीएम भजनलाल शर्मा व डिप्‍टी सीएम दीया कुमारी आदि भी सीकर आए।

सुमेधानंद सरस्वती: आयु, जीवनी, शिक्षा, परिवार, जाति, कुल संपत्ति

Swami Sumedhanand Saraswati Net Worth

स्‍वामी सुमेधानंद सरस्‍वती का जीवन परिचय

लोकसभा चुनाव 2024 में स्‍वामी सुमेधानंद सरस्‍वती की उम्र 72 साल है।
स्‍वामी सुमेधानंद सरस्‍वती के पिता नाम मायाराम आर्य है।
सुमेधानंद सरस्‍वती सीकर तहसील के पास पिपराली के बालाना जोहड़ के रहने वाले हैं।
स्‍वामी सुमेधानंद सरस्‍वती का वोट सीकर निर्वाचन क्षेत्र में भाग संख्‍या 219 के मतदान केंद्र पर पड़ता है।
स्‍वामी सुमेधानंद सरस्‍वती के पास 62 लाख 80 848 रुपए की अचल संपत्ति है।
स्‍वामी सुमेधानंद सरस्‍वती पर 47 लाख 17 हजार 209 का ऋण भी है।

यह भी पढ़ें- Devendra Jhajharia Net Worth: चूरू BJP प्रत्‍याशी देवेन्द्र झाझड़िया कितने अमीर, 7 बैंक खातों में कितने जमा?

स्‍वामी सुमेधानंद सरस्‍वती की संपत्ति

हाथ में नकदी- 141574 रुपए
पीएनबी पिपराली में-8520 रुपए
एसबीआई संसद भवन दिल्‍ली में 5874 रुपए
एसबीआई पिपाराली में 8411 रुपए
इंडियन बैंक सीकर में 95 हजार 572 रुपए
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में 50000 रुपए

स्‍वामी सुमेधानंद सरस्‍वती द्वारा दिया गया ऋण

बीसीएम इंफ्रा एस्‍टेट को 10 लाख रुपए
ओम सिंह नाथावत को 9 लाख 70 हजार रुपए
श्री श्‍याम गोशाला को 7 लाख 52 हजारी रुपए

Swami Sumedhanand Saraswati sikar

स्‍वामी सुमेधानंद सरस्‍वती का वाहन
26 लाख 68 हजार रुपए की टाटा इनावो क्रेटा गाड़ी

हरियाणा के रहने वाले स्‍वामी सुमेधानंद सरस्‍वती

  • तीसरी बार सीकर सांसद बनने के लिए लोकसभा चुनाव 2024 के मैदान में उतरे स्वामी सुमेधानंद सरस्वती मूलरूप से हरियाणा के रहने वाले हैं। हरियाणा के रोहतक जिले के गांव बालंद में स्वामी सुमेधानंद सरस्वती का जन्‍म 1 अक्‍टूबर 1951 को हुआ था।
  • बचपन में ही आध्यात्मिक ग्रंथों की ओर रुझान होने के कारण 19 साल की आयु में घर छोड़ गुरुकुलों में संस्कृत व वैदिक शास्त्रों का अध्ययन किया। गुरुकुल आर्य नगर हिसार दयानंद मठ दीनानगर व हरिद्वार में शिक्षा प्राप्त की।
  • आर्य समाज की संस्था सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा के कार्यकारी अध्यक्ष रहे। दस साल श्रीगंगानगर में कार्य किया। वर्ष 1980 से राजस्थान में कार्य कर रहे हैं। साल 1996 में पिपराली सीकर में वैदिक आश्रम के जरिए गौ संरक्षण व शिक्षा संस्कार का अभियान शुरू किया, जो आज भी जारी है।
Swami Sumedhanand Saraswati With CM Bhajan Lal Sharma

सीकर लोकसभा चुनाव 2024

राजस्‍थान के शेखावाटी की सीकर लोकसभा सीट के साल 2024 के चुनाव में भाजपा उम्‍मीदवार स्‍वामी सुमेधानंद सरस्‍वती का मुकाबला सीपीआईएम के अमराराम से होगा। अमराराम के लिए कांग्रेस ने इंडिया गठबंधन के तहत सीकर सीट छोड़ी है। स्‍वामी सुमेधानंद सरस्‍वती से पहले सीकर से महादेव सिंह खंडेला, सुभाष महरिया व बलराम जाखड़ नेता भी सांसद चुने जा चुके हैं।

यह भी पढ़ें-लोकसभा चुनाव 2024: राजस्‍थान BJP-कांग्रेस के वो 5 नेता जो पाला बदलकर रातों-रात ले आए टिकट

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+