Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

लोकसभा चुनाव 2024: राजस्‍थान BJP-कांग्रेस के वो 5 नेता जो पाला बदलकर रातों-रात ले आए टिकट

BJP Congress Candidate Lok Sabha Chunav 2024: सियासत दांव-पेंच का खेल है। लोकसभा चुनाव 2024 में टिकट के लिए भागदौड़ खत्‍म हो गई। लगभग सभी सीटों पर उम्‍मीदवार घोषित हो गए हैं।

राजस्‍थान की 25 सीटों पर भाजपा-कांग्रेस में कई उम्‍मीदवार तो ऐसे हैं, जो लोकसभा चुनाव 2024 से पहले किसी दूसरी पार्टी में हुआ करते थे और फिर पार्टी बदलकर रातों-रात टिकक भी ले आए।

Lok Sabha Elections 2024

यह भी पढ़ें- Who is Priyanka Balan: गिरदावर की पत्‍नी प्रियंका बैलाण के लिए BJP ने काटा गंगानगर MP का टिकट?

दल-बदलकर टिकट लाने वालों में राहुल कस्‍वां, उम्‍मेदाराम बेनीवाल, प्रह्लाद गुंजल, डॉ. ज्‍योति मिर्धा व महेंद्रजीत सिंह मालवीय जैसे नेताओं के नाम शामिल हैं। ये सभी लोकसभा चुनाव 2024 में प्रत्‍याशी भी बने हुए हैं।

1. राहुल कस्‍वां, कांग्रेस उम्‍मीदवार चूरू (Rahul Kaswan Congress candidate Churu)

लोकसभा चुनाव 2024 में दल बदलने वालों में सबसे बड़ा नाम राहुल कस्‍वां का हैं, जो चूरू से भाजपा सांसद रहते हुए कांग्रेस में चले गए और इस बार कांग्रेस उम्‍मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं।

Churu Lok Sabha Elections 2024

यह भी पढ़ें- Rahul Kaswan: कितने अमीर हैं राहुल कस्‍वां, जो 33 साल बाद BJP छोड़ 24 घंटे में ले आए कांग्रेस की टिकट

तारानगर से विधानसभा चुनाव हारने वाले दिग्‍गज भाजपा नेता व राहुल कस्‍वां के बीच सियासी मनमुटाव की वजह लोकसभा चुनाव में भाजपा ने राहुल कस्‍वां का टिकट काटकर देवेंद्र झाझड़िया को प्रत्‍याशी बनाया। इसकी वजह से राहुल कस्‍वां भाजपा छोड़ कांग्रेस में चल गए थे।

2. उम्‍मेदाराम बेनीवाल, कांग्रेस उम्‍मीदवार बाड़मेर (Ummeda Ram Beniwal Congress candidate Barmer)

दल बदलकर कांग्रेस में आने वालों में दूसरा नाम उम्‍मेदाराम बेनीवाल का है, जो हनुमान बेनीवाल पार्टी आरएलपी छोड़कर कांग्रेस में आ गए और राजस्‍थान बॉर्डर के पास वाली बाड़मेर-जैसलमेर सीट पर कांग्रेस उम्‍मीदवार बन गए।

Barmer Lok Sabha Elections 2024

यह भी पढ़ें- Hanuman Beniwal Profile: हनुमान बेनीवाल की नागौर सीट पर गठबंधन करके ही क्‍यों लड़ते हैं चुनाव?

राष्‍ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के प्रत्‍याशी के रूप में उम्‍मेदाराम बेनीवाल ने राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 बायतु सीट से लड़ा था। कांग्रेस के हरीश चौधरी के सामने हार का सामना करना पड़ा था। अब हरीश चौधरी को उम्‍मेदाराम कांग्रेस में ही ले आए।

3 प्रहलाद गुंजल, कांग्रेस उम्‍मीदवार, कोटा (Prahlad Gunjal Congress candidate Kota)

राजस्‍थान के पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया के करीबी नेताओं में से एक प्रह्लाद गुंजल ने भी लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा छोड़ दी। कांग्रेस में शामिल हुए और रातों-रात कोटा संसदीय क्षेत्र से टिकट भी ले आए।

kota Lok Sabha Elections 2024

यह भी पढ़ें- Prahlad Gunjal Join Congress: प्रह्लाद गुंजल का कोटा BJP में ओम बिरला से क्‍यों रहा 36 का आंकड़ा?

कोटा उत्‍तर व रामगंजमंडी से विधायक रहे प्रह्लाद गुंजल को भाजपा में कोटा सांसद ओम बिरला का धुर विरोधी माना जाता रहा है। अब ओम बिरला के सामने ही कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं।

4 डॉ. ज्‍योति मिर्धा, भाजपा उम्‍मीदवार, नागौर (Dr. Jyoti Mirdha BJP candidate Nagaur)

लोकसभा चुनाव 2024 में डॉ. ज्‍योति मिर्धा भाजपा उम्‍मीदवार के रूप में नागौर संसदीय सीट से चुनाव लड़ रही हैं। ज्‍योति मिर्धा नागौर की राजनीति में कई दशक से दबदबा रखने वाले मिर्धा परिवार से हैं। नाथूराम मिर्धा की पोती हैं। इस बार ज्‍योति का मुकाबाल हनुमान बेनीवाल से है।

Nagaur Lok Sabha Elections 2024

यह भी पढ़ें- Rajasthan: Jyoti Mirdha के बीजेपी ज्‍वाइन करते ही ट्विटर पर क्‍यों ट्रेंड होने लगा 'नागौर का शेर बेनीवाल'?

मिर्धा लंबे समय से कांग्रेस में रहा। खुद ज्‍योति मिर्धा कांग्रेस से नागौर सांसद रही और लोकसभा चुनाव 2019 भी कांग्रेस की टिकट पर लड़ा, मगर राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 से कांग्रेस छोड़ भाजपा में आई और पहले विधानसभा व अब लोकसभा चुनाव में टिकट भी ले आईं।

5 महेंद्रजीत सिंह मालवीय, भाजपा उम्‍मीदवार, बांसवाड़ा (Mahendrajit Singh Malviya BJP candidate Banswara)

लोकसभा चुनाव 2024 में पाला बदलकर रातों-रात टिकट ले आने वाले नेताओं में वांगड़ के दिग्‍गज महेंद्रजीत सिंह मालवीय का नाम भी शामिल है।

Banswara Lok Sabha Elections 2024

बांसवाड़ा की बागीदौरा सीट से 2008 से 2023 तक में चार बार कांग्रेस विधायक व राजस्‍थान सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे महेंद्रजीत सिंह मालवीय ने कांग्रेस छोड़ भाजपा में आ गए और बांसवाड़ा से लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं।

महेंद्रजीत सिंह मालवीय की के विधायकी छोड़ने की वजह से बागीदौरा सीट खाली हो गई, जिस पर लोकसभा चुनाव 2024 के साथ उपचुनाव हो रहे हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+