Devendra Jhajharia Net Worth: चूरू BJP प्रत्याशी देवेन्द्र झाझड़िया कितने अमीर, 7 बैंक खातों में कितने जमा?
Devendra Jhajharia Net Worth 2024: पैरालंपिक खिलाड़ी देवेंद्र झाझड़िया ने लोकसभा चुनाव 2024 में राजस्थान की चूरू संसदीय सीट से भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया है।
भाजपा के दिग्गज नेता राजेंद्र राठौड़ के साथ निर्वाचन अधिकारी कार्यालय पहुंचकर चूरू से नामांकन पेश कर देवेंद्र झाझड़िया ने चुनाव शपथ पत्र में अपनी निजी जानकारी व संपत्ति का पूरा विवरण दिया है।
Devendra Jhajharia: Age, Biography, Education, Wife

यह भी पढ़ें- Rahul Kaswan: कितने अमीर हैं राहुल कस्वां, जो 33 साल बाद BJP छोड़ 24 घंटे में ले आए कांग्रेस की टिकट
चूरू में भाजपा ने मौजूदा सांसद राहुल कस्वां का टिकट काटकर देवेंद्र झाझड़िया को मैदान में उतारा है। टिकट कटने से खफा राहुल कस्वां भाजपा छोड़कर कांग्रेस में चले गए और कांग्रेस की टिकट पर देवेंद्र झाझड़िया के सामने चुनाव लड़ रहे हैं।
देवेंद्र झाझड़िया का जीवन परिचय
- लोकसभा चुनाव 2024 के शपथ पत्र के अनुसार देवेंद्र झाझड़िया की उम्र 43 साल है।
- पिता का नाम रामसिंह झाझड़िया है। ये ग्राम जयपुरिया खालासा, तहसील राजगढ़ जिला चूरू के रहने वाले हैं।
- देवेंद्र झाझड़िया का वोट चूरू जिले की तारानगर विधानसभा सीट के भाग संख्या 255 के बूथ पर पड़ता है।
- देवेंद्र झाझड़िया की पत्नी का नाम मंजू देवी, बेटी का नाम जिया और बेटे का नाम काव्यान है।
झाझड़िया परिवार के पास कुल चल संपत्ति
- देवेंद्र झाझड़िया के पास-40125627 रुपए
- पत्नी मंजू के पास- 9208377 रुपए
- बेटी जिया के पास- 68269 रुपए
- बेटे काव्यान के पास- 70254 रुपए

देवेन्द्र झाझड़िया कितनी संपत्ति के मालिक?
- हाथ में नकदी- 50000 रुपए
- एसबीआई चूरू में -10000 रुपए
- IDFC बैंक जयपुर में - 17198430 रुपए
- यश बैंक जयपुर में - 53,83,282 रुपए
- एसबीआई सादुलपुर में - 5983 रुपए
- एक्सिस बैंक जयपुर में - 3394148 रुपए
- बड़ौदा बैंक राजगढ़ में - 13613813 रुपए
- एचडीएफसी जयपुर में - 469970 रुपए
पत्नी मंजू झाझड़िया के पास
- हाथ में नकदी 50000 रुपए
- यश बैंक जयपुर में-33406 रुपए
- एसबीआई जयपुर में-1550951 रुपए
- एचडीएफसी में- 531423 रुपए
- ईएसएफबी में-8708 रुपए
देवेन्द्र झाझड़िया के पास म्यूचुअल फंड व बचत योजनाएं
- आईसीआईसीआई एमएफ- 1000000 रुपए के
- आईटीआई एमएफ- 130000 रुपए के
- इनवेस्टो एमएफ-1000000 रुपए के
- एलआईसी शेयर 14325 रुपए के
- पीपीएफ में 214389 रुपए
- एलआईसी पॉलिसी में 297532 रुपए
देवेन्द्र झाझड़िया के पास वाहन
महेंद्रा स्कॉर्पियो (साल 2017 में देवेन्द्र झाझड़िया ने यह गाड़ी लेने में 448715 रुपए खर्च किए जबकि शेष राशि महेंद्रा कंपनी ने पारितोषित के रूप में भुगतान किया।)
देवेन्द्र झाझड़िया के पास जेवरात
सोना 75 ग्राम व राशि 479900 रुपए। पत्नी मंजू के पास 937 ग्राम सोना है, जिसकी कीमत 60 लाख रुपए है। पांच किलो चांदी है, जो करीब 360000 रुपए की है।












Click it and Unblock the Notifications