Jaipur: हाड़ कंपकंपा देने वाली ठंड में जयपुर आकर अर्धनग्न क्यों हो गए राजस्थान के ये युवा?
Rajiv Gandhi yuva Mitra Jaipur: राजस्थान में राजीव गांधी युवा मित्र इन दिनों सड़कों पर उतरे रहे हैं। राजधानी जयपुर में सड़कों पर उतरकर भजनलाल शर्मा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।
जयपुर में धरना-प्रदर्शन के 15वें दिन राजीव गांधी युवा मित्रों ने शहीद स्मारक पर अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। कड़ाके की ठंड में राजगार मांगने युवा मित्रों की तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हो रही है।

यह भी पढ़ें- Satyendra Singh Tonk: राजस्थान पुलिस का वो कांस्टेबल, जो हथियार तस्करों से 'शेर की तरह लड़ा'
मीडिया से बातचीत में युवा मित्र संघर्ष समिति के प्रदेशाध्यक्ष संजय मीणा ने बताया कि राजस्थान में भाजपा की सरकार बनने के बाद प्रदेश से 5000 हजार राजीव गांधी युवा मित्रों को नौकरी से निकाल दिया। वे बेरोजगार हो गए।
अचानक रोजगार चले जाने से राजीव गांधी युवा मित्रों के सामने परिवार चलाने का संकट खड़ा हो गया है। ऐसे में धरना-प्रदर्शन करके वापस नौकरी की मांग कर रहे हैं।
युवा मित्र कहते हैं कि भाजपा सरकार राजस्थान में रोजगार देने का वादा करके आई थी, जबकि अब रोजगार छीन रही है। सरकार की वादा खिलाफ युवा मित्र सहन नहीं करेगा। मांग नहीं मानी गई तो आंदोलनात्मक कदम उठाया जाएगा।
बता दें कि राजीव गांधी युवा मित्रों के समर्थन में कांग्रेस नेता सचिन पायलट, नेता प्रति प्रतिपक्ष टीकाराम जूली समेत एक दर्जन विधायक व नेता शहीद स्मारक पहुंचे। नेताओं ने कहा कि वे युवा मित्रों को उनको हक दिलाकर रहेंगे।
यह भी पढ़ें- Jankilal Padma Shri Award: कौन हैं जानकीलाल, जिनकी बहुरूपिया कला को पद्म श्री, कभी करते थे मिल मजदूरी
धरनार्थियों के बीच पहुंचे टोंक से कांगेस सचिन पायलट ने कहा कि राजीव गांधी युवा मित्रों को फिर से नियुक्ति देने की मांग की थी। अगर सरकार को राजीव गांधी के नाम से ही आपत्ति है तो वह इस योजना का नाम बदलकर भी युवाओं को रोजगार फिर से दे सकती है।
बता दें कि राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने राजीव गांधी युवा मित्र की सेवाएं भजन लाल शर्मा बनते ही समाप्त कर दी गई। इसके बाद युवा मित्रों ने नौकरी में वापस लेने की मांग को लेकर पहले तो 27 दिसंबर से 31 दिसंबर को धरना दिया था। अब 13 जनवरी से फिर धरना देकर प्रदर्शन कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications