Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Jankilal Padma Shri Award: कौन हैं जानकीलाल, जिनकी बहुरूपिया कला को पद्म श्री, कभी करते थे मिल मजदूरी

Jankilal Bhand Padma Shri Award 2024: देश की 132 हस्तियों को पद्मश्री अवार्ड प्रदान किए जाने की घोषणा हुई है। इनमें राजस्‍थान के चार शख्‍स जानकीलाल, अली-गनी मोहम्मद, लक्ष्मण भट्ट तैलंग और माया टंडन का नाम भी शामिल है।

बात अगर जानकी लाल भांड की करें तो इन्‍होंने मिल में मजदूरी करने से लेकर विरासत में मिली बहुरूपिया कला को जिंदा रखने और गणतंत्र दिवस 2024 की पूर्व संध्‍या में पद्मश्री पुरस्कार पाने वाले की सूची में जगह बनाने तक का सफर तय कर लिया।

who is Jankilal Bhand Padma Shri Award

बता दें कि 85 वर्षीय जानकी लाल भांड मूल रूप से भीलवाड़ा के रहने वाले हैं। महज 20 की उम्र में चित्‍तौड़गढ़ जिले से भीलवाड़ा आ गए और यहां आकर टेक्‍सटाइल मिल में नौकरी करने लगे। नौकरी में मन नहीं लगा तो भांड बनकर लोगों का मनोजरंजन करने में लग गए।

बीते 65 साल के दौरान जानकी लाल भांड ने गाडोलिया लुहार, कालबेलिया, काबुली पठान, ईरानी, फकीर, राजा, नारद, भगवान भोलेनाथ, माता पार्वती, साधु, दूल्हा, दुल्हन आदि के स्वांग रचकर मेवाड़ी, राजस्थानी, पंजाबी व पठानी भाषा में लोगों का मनोरंजन करते रहे।

who is Jankilal Bhand Padma Shri Award

जानकी लाल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि भांड कला के भरोसे पहले तो पेट भर लिया करते थे, मगर अब लोगों के पास मनोरंजन के अन्‍य कई साधन उपलब्‍ध हो गए। ऐसे में परिवार चलाना और इस कला को जिंदा रखना मुश्किल हो गया था।

जानकी लाल के दादा कालूलाल और पिता हजारी लाल भी भांड कला को जीवंत रखे थे। संगीत कला केंद्र भीलवाड़ा, राजस्थान दिवस और विश्व रंगमंच दिवस पर जानकी लाल भांड को लाइफ टाइम एचीवमेंट अवार्ड मिल चुका है। उदयपुर लोक कला मंडल, मुंबई, जोधपुर और विदेशों में उन्हें कई खिताब मिले।

जानकी लाल को साल 1986 में लंदन और न्यूयॉर्क, साल 1988 में जर्मन, न्‍यूयॉर्क, दुबई, मेलबर्न, रोम, बर्मिंघम और फिर लंदन में अपनी कला का प्रदर्शन करने का अवसर मिला। दिल्‍ली में तो इनका कार्यक्रम लगातार एक माह तक चला था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+