Satyendra Singh Tonk: राजस्थान पुलिस का वो कांस्टेबल, जो हथियार तस्करों से 'शेर की तरह लड़ा'
Satyendra Singh Constable Tonk Polic: शुक्रवार को जब पूरा देश 75वां गणतंत्र दिवस समारोह मना रहा था तब राजस्थान पुलिस अपने जांबाज कांस्टेबल सत्येंद्र सिंह चौधरी को अंतिम विदाई दे रही थी।
कांस्टेबल सत्येंद्र सिंह चौधरी भरतपुर जिले में सलेमपुर कलां गांव का रहने वाला था। वह टोंक जिले के बरौनी पुलिस थाने में कांस्टेबल पद पर तैनात था। गुरुवार को हथियार तस्क्रों की गोली लगने से कांस्टेबल की मौत हो गई।

टोंक एसपी राजर्षि राज वर्मा ने बताया कि बरौनी पुलिस थाने के जेबाड़िया गांव में अवैध हथियारों की इत्तला मिली। इस पर बरौनी पुलिस कार्रवाई करने के लिए मौके पर पहुंची तब दो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में बरौली थाना कांस्टेबल सत्येंद्र सिंह चौधरी घायल हो गया था।
Recommended Video
कांस्टेबल सत्येंद्र सिंह चौधरी के सीने पर टोपीदार बंदूक की गोली लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सत्येंद्र सिंह को तुरंत टोंक के सहादत अस्पताल लेकर आए और प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर के एसएमएस अस्पताल में रैफर किया गया।
पुलिस ने टोंक से जयपुर तक ग्रिन कॉरिडोर बनाकर सवाई मानसिंह अस्पताल में पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान गणतंत्र दिवस 2024 की सुबह कांस्टेबल सत्येंद्र सिंह ने दम तोड़ दिया। शुक्रवार को भरतपुर जिले में स्थित उनके पैतृक गांव सलेमपुर कलां ने राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार किया गया।
टोंक एसपी राजर्षि राज वर्मा ने बताया कि फायरिंग के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो लोगों को अरेस्ट किया और उनके अवैध हथियार बरामद किए हैं।












Click it and Unblock the Notifications