Rajasthan Weather Today: शीतलहर और कोहरे का डबल अटैक, IMD का बारिश को लेकर अलर्ट
Rajasthan Weather Today: देश में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। दक्षिण भारत के राज्यों में दिसंबर के महीने में बेमौसम बरसात हो रही है, तो उत्तर भारत के राज्य घने कोहरे की चपेट हैं। मौसम की वजह से जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हो रहा है। राजस्थान में शीतलहर पड़नी शुरू हो गई है और सुबह-शाम कोहरे की चादर से शहर ढंके नजर आते हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि तापमान में मामूली बढ़ोतरी होगी। हालांकि, सुबह और शाम गलन वाली ठंड पड़ती रहेगी।
मौसम विभाग ने एक अहम अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि उत्तर भारत के 10 प्रमुख शहरों में सुबह के समय विजिबिलिटी बेहद कम रह सकती है। जयपुर मौसम केंद्र ने भी राजधानी समेत प्रदेश के बाकी हिस्सों में कोहरे का अलर्ट जारी किया है। वाहन चालकों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की गई है।

Rajasthan Weather Today: शुष्क रहेगा मौसम, लेकिन कोहरे का असर
राजस्थान में सोमवार के लिए आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक बढ़ोतरी देखी जा सकती है। जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार, नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ राज्य के कुछ इलाकों में बादल छाए रह सकते हैं, जबकि अगले एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। हालांकि, शेखावटी इलाके में न्यूनतम तापमान सोमवार को भी 3 से 5 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। सुबह और शाम के वक्त घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।
यह भी पढ़ें: Rajasthan Weather Today: राजस्थान में ठंड ने लिया विकराल रूप, दिन में भी लोगों को हो रही ठिठुरन
उत्तर भारत के इन 10 शहरों में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान
- प्रयागराज, कानपुर, लखनऊ, आगरा, टुंडला, चंडीगढ़, दिल्ली, नैनीताल, अमृतसर और शिमला में कल सुबह घना कोहरा छाने की संभावना जताई गई है।
- घने कोहरे की वजह से सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो सकता है। मौसम विभाग ने सुबह के समय यात्रा करने वाले लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।
- पहाड़ी राज्यों के लिए भी बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है, जिसके चलते आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ सकती है।
यह भी पढ़ें: CM Kisan Samman Nidhi: राजस्थान के 76 लाख किसानों को सीएम भजनलाल का तोहफा, खाते में आएगी अब इतनी राशि
IMD ने कई राज्यों में शीतलहर का जारी किया अलर्ट
मध्य प्रदेश में ठंड ने अचानक जोर पकड़ लिया है। प्रदेश में इस सीजन पहली बार न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। शहडोल जिले का कल्याणपुर 4°C के साथ सबसे ठंडा स्थान रहा, जबकि उमरिया 4.8°C दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि दिसंबर के दूसरे सप्ताह में बर्फीली हवा चलने के कारण अधिकतम तापमान में भारी गिरावट देखी जा सकता है। आईएमडी ने पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और बारिश की वजह से उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में दिसंबर के दूसरे सप्ताह में शीतलहर का अनुमान जारी किया है।
यह भी पढ़ें: Winter Vacation 2025: राजस्थान में स्कूलों की छुट्टियों और परीक्षा पर आया अपडेट, किस तारीख से होगी छुट्टी?
-
Weather Delhi NCR: दिल्ली में अगले 48 घंटे में नए संकट का अलर्ट, बाहर निकलने से पहले पढ़ें IMD की ये चेतावनी! -
Aaj Ka Mausam: अगले 24 घंटे में कहर बरपाएंगे दो पश्चिमी विक्षोभ, यूपी-दिल्ली समेत 10 राज्यों में रेन अलर्ट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच












Click it and Unblock the Notifications