Winter Vacation 2025: राजस्थान में स्कूलों की छुट्टियों और परीक्षा पर आया अपडेट, किस तारीख से होगी छुट्टी?
Winter Vacation 2025: राजस्थान में इस साल सर्दी अपने पुराने रिकॉर्ड तोड़ सकती है। मौसम विभाग का अनुमान है कि एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से दिसंबर के पहले सप्ताह में ही कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। राज्य शिक्षा विभाग ने सर्दी की छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया है। इस बार शीतकालीन अवकाश 25 दिसंबर 2025 से शुरू होकर 5 जनवरी 2026 तक चलेगा।
माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट की ओर से कैलेंडर जारी किया गया है। दिसंबर महीने में कुल 21 कामकाजी दिन होंगे। 25 दिसंबर से छुट्टियों की शुरुआत होने से पहले तक सिर्फ रविवार को ही छुट्टी रहेगी। इसके अलावा, इस महीने में कोई और सार्वजनिक अवकाश नहीं है। हालांकि, मौसम खराब होने की स्थिति में तिथि में बदलाव भी हो सकता है।

Winter Vacation 2025: इस बार बढ़ाई गई छुट्टियां
शिक्षा विभाग ने लगातार दूसरे साल स्कूलों में शीतकालीन अवकाश बढ़ाने का फैसला किया है। इससे पहले यह छुट्टियां आम तौर पर 31 दिसंबर तक ही रहती थीं। पिछले साल की तरह इस साल भी इन्हें 5 जनवरी तक बढ़ाया गया है। हालांकि, ठंड बढ़ने की स्थिति, अचानक मावठ (ठंड में होने वाली बारिश) या मौसम खराब होने पर जिला कलेक्टर की ओर से स्कूल बंद रखने का निर्देश आ सकता है। शीतकालीन अवकाश को देखते हुए स्कूलों को बोर्ड परीक्षा और दूसरी शैक्षिक गतिविधियों की तैयारी करने का निर्देश दिया गया है।
यह भी पढ़ें: Rajasthan News: जयपुर पुलिस का 'पार्टीबाजों' पर सख्त एक्शन, देर रात मौज-मस्ती करनेवालों की अब खैर नहीं!
Rajasthan Board की 6 जनवरी के बाद होगी बोर्ड परीक्षा
- लंबे अवकाश के बाद सभी स्कूल 6 जनवरी 2026 को फिर से खुलेंगे। इसके बाद शैक्षिक गतिविधियां सामान्य रूप से शुरू हो जाएंगी।
- इसमें बोर्ड परीक्षाओं और वार्षिक मूल्यांकन से संबंधित तैयारियां भी तेज कर दी जाएंगी। जनवरी में स्कूल खुलने के बाद ही प्री-बोर्ड और बोर्ड परीक्षाएं होंगी।
- हालांकि, शिक्षा विभाग की ओर से जारी किया गया कैलेंडर सामान्य परिस्थितियों के लिए है। मौसम की परिस्थितियों के मुताबिक छुट्टियों के दिन में परिवर्तन, ऑनलाइन क्लास का फैसला लिया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: Rajasthan News: राजस्थान लाया जाएगा गैंगस्टर Anmol Bishnoi, राजू ठेहट मर्डर केस समेत इन मामलों में होगी पूछताछ












Click it and Unblock the Notifications