CM Kisan Samman Nidhi: राजस्थान के 76 लाख किसानों को सीएम भजनलाल का तोहफा, खाते में आएगी अब इतनी राशि
CM Kisan Samman Nidhi: राजस्थान में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अलावा प्रदेश सरकार की ओर से सीएम किसान सम्मान निधि भी दी जाती है। पीएम किसान के तहत किसानों को केंद्र सरकार 6,000 रुपये देती है, जबकि राज्य सरकार सालाना 3,000 रुपये देती है। कुल मिलाकर फिलहाल किसानों को साल में 9,000 की राशि मिल रही है और यह तीन किस्तों में मिलती है। अब सीएम भजनलाल शर्मा ने ऐलान किया है कि प्रदेश सरकार यह राशि बढ़ाने जा रही है।
अब राजस्थान सरकार इस राशि में वृद्धि करते हुए अपनी हिस्सेदारी को 3,000 रुपये से बढ़ाकर 6,000 रुपये करने की योजना बना रही है। अगर यह बदलाव लागू हो जाता है, तो किसानों को साल में तीन किस्तों में कुल 12,000 रुपये का लाभ मिलेगा। हालांकि नई राशि कब से लागू होगी, इसके लिए तारीख का ऐलान नहीं किया गया है।

CM Kisan Samman Nidhi: श्रीगंगानगर में सीएम की घोषणा
- एक कार्यक्रम के दौरान श्रीगंगानगर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार पहले ही मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि को 9,000 रुपये तक बढ़ा चुकी है।
- सीएम ने कहा कि इसे चरणबद्ध तरीके से 12,000 रुपये तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।
- सीएम ने बताया कि अब तक 76 लाख से अधिक किसानों को किसान सम्मान निधि के तहत 10,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे उनके खातों में भेजी जा चुकी है।
यह भी पढ़ें: Winter Vacation 2025: राजस्थान में स्कूलों की छुट्टियों और परीक्षा पर आया अपडेट, किस तारीख से होगी छुट्टी?
Rajasthan के किसानों के लिए अन्य राहतों का भी ऐलान
सीएम ने बताया कि किसानों को अब तक 44,000 करोड़ रुपये से अधिक का ब्याज मुक्त अल्पकालीन फसली ऋण दिया गया है। इसके अलावा समर्थन मूल्य पर 33 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई है। पिछले साल गेहूं पर 125 रुपये और इस साल 150 रुपये बोनस दिया गया, जिससे किसानों को 450 करोड़ रुपये से अधिक की बोनस राशि का भुगतान हुआ है।
PM KISAN और सीएम किसान सम्मान निधि मिलेगी एक साथ
फिलहाल पीएम किसान के तहत किसानों को केंद्र सरकार की ओर से 6,000 रुपये मिलते हैं, वहीं मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत राज्य सरकार 3,000 रुपये अतिरिक्त देती है। इससे किसानों को हर साल कुल 9,000 रुपये मिलते हैं। अब राज्य सरकार अतिरिक्त 3,000 रुपये बढ़ाने जा रही है। इसके बाद किसानों को सालाना 12,000 रुपये का लाभ मिलेगा।
CM Kisan Samman Nidhi योजना क्या है?
राजस्थान में पीएम किसान योजना के साथ-साथ किसानों की आय में वृद्धि और आर्थिक स्थिरता देने के लिए मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना शुरू की गई है। इस योजना का लाभ उन्हीं किसानों को मिलता है, जिन्हें पीएम किसान योजना के तहत सहायता मिल रही है। वर्तमान में राज्य सरकार सालाना 3,000 रुपये देती है, जिसे बढ़ाकर 6,000 रुपये करने का ऐलान किया गया है।
यह भी पढ़ें: PM Kisan 21st Installment: राजस्थान के इन किसानों के खाते में नहीं पहुंंचेगा पीएम किसान का पैसा, जानें वजह
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम












Click it and Unblock the Notifications