Rajasthan Weather Today: राजस्थान में ठंड ने लिया विकराल रूप, दिन में भी लोगों को हो रही ठिठुरन
Rajasthan Weather Today: देश के बड़े हिस्से में में इस बार नवंबर के महीने में ही ठंड ने रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। उत्तराखंड, हिमाचल और कश्मीर में हो रही बर्फबारी की वजह से मैदानी इलाकों में ठंड पड़ने लगी है। कई राज्यों में तापमान लगातार गिर रहा है और शीतलहर जैसी स्थिति बनने लगी है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब-हरियाणा समेत मैदानी राज्यों में सर्दी अब कहर बरपाने के मूड में है।
कश्मीर घाटी में तो इस बार नवंबर में ही रिकॉर्डतोड़ ठंड दर्ज की गई है। बर्फीली हवाओं और तेजी से गिरते तापमान का असर पूरे मैदानी इलाके में कोहरे के तौर पर नजर आ रहा है। राजस्थान की बात करें, तो नवंबर के पहले सप्ताह से ही ठंड पड़ रही है।

राजस्थान के कई शहरों में पारा तेजी से लुढ़का
प्रदेश का शेखावटी इलाका सबसे ज्यादा ठंडा रहा है। माउंट आबू में भी नवंबर में भी तापमान शून्य के करीब पहुंच गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। मंगलवार से न्यूनतम तापमान तेजी से गिरेगा।
यह भी पढ़ें: Rajasthan News: Khatushyam की यात्रा पर निकलने से पहले नोट कर लें ये जानकारी, बिना दर्शन के लौटना पड़ सकता है!
IMD का अलर्ट, शुष्क मौसम बढ़ाएगी परेशानी
मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान और मध्य प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में अगले 10 दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की उम्मीद नहीं है। हालांकि, दक्षिणी इलाकों में पूर्वी हवाओं का असर दिखेगा। न्यूनतम तापमान में 1-2 डिग्री की हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।
आसमान साफ रहने से रातें और भी ठंडी होंगी, जिससे लोगों को सुबह के समय कोहरे और धुंध का सामना करना पड़ सकता है। जयपुर में अधिकतम तापमान लगभग 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक नीचे जा सकता है।
यह भी पढ़ें: Rajasthan News: राजस्थान लाया जाएगा गैंगस्टर Anmol Bishnoi, राजू ठेहट मर्डर केस समेत इन मामलों में होगी पूछताछ
Rajasthan Weather Today: शेखावटी में कड़ाके की ठंड
- राजस्थान के कई जिलों में पारा काफी तेजी से नीचे गिर रहा है। शेखावाटी और सीकर क्षेत्र में ठंड ने सबसे ज्यादा जोर दिखाया है।
- शेखावटी क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री के आसपास पहुंच गया है, जो नवंबर के हिसाब से बेहद कम माना जा रहा है।
- मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, बीती रात फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस और नागौर में 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से अधिक है।
- फिर भी यह सामान्य तापमान से 3-4 डिग्री सेल्सियस कम बना हुआ है। इससे लोगों को दिन और रात दोनों समय कंपकंपी छूट रही है।
यह भी पढ़ें: Rajasthan News: सीकर शहर में ठंड के बाद जहरीली हवा का कहर, 22 लोगों की बिगड़ी तबीयत












Click it and Unblock the Notifications