Rajasthan Weather Today: राजस्थान में कोहरे और शीतलहर के बीच IMD का नया अलर्ट, बारिश का अपडेट जान लें
Rajasthan Weather Today: देश भर में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। कश्मीर-हिमाचल समेत पहाड़ी इलाकों में कड़ाके की ठंड और बर्फबारी हो रही है। मैदानी इलाकों में घना कोहरा जनजीवन को प्रभावित कर रहा है। दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण चिंता का विषय बना हुआ है। राजस्थान में भी मौसम का मिजाज बदलने लगा है। आईएमडी ने सर्दी, कोहरा और शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर अब मैदानी इलाकों तक पहुंच गया है। राजस्थान में भी मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। आने वाले दिनों में सर्दी, कोहरा और शीतलहर को लेकर सतर्कता जरूरी हो गई है।

Rajasthan Weather Today: कई जिलों में छाए रहेंगे बादल
- मौसम विभाग के अनुसार, 15 दिसंबर को राजस्थान के कई जिलों में बादल छाए रहने की संभावना है। खास तौर पर सीकर, जयपुर, उदयपुर, भरतपुर और जोधपुर में शीतलहर चलने के आसार जताए गए हैं।
- इन इलाकों में सुबह और शाम के समय मध्यम से तेज रफ्तार ठंडी हवाएं चल सकती हैं, जिससे ठंड का असर और बढ़ेगा।
- न्यूनतम तापमान में गिरावट के चलते लोगों को अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ सकता है।
यह भी पढ़ें: Rajasthan School News: राजस्थान सरकार का बड़ा तोहफा, स्टूडेंट्स फ्री में कर सकेंगे NEET-JEE की तैयारी
Rajasthan Weather Today: पूर्वी हिस्से में रहेगा घना कोहरा
राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में पहली बार घने कोहरे की स्थिति देखने को मिली है। रविवार की रात दौसा, भरतपुर और चित्तौड़गढ़ जिलों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता काफी कम हो गई। इसका असर सुबह के समय सड़क और रेल यातायात पर भी देखने को मिला। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि हवा की दिशा और गति में बदलाव के कारण वातावरण में नमी बढ़ गई है। इससे कोहरे की स्थिति बन रही है।
यह भी पढ़ें: Rajasthan Crime News: मसाज पार्लर की आड़ में 'डर्टी गेम', जयपुर में विदेशी युवतियां चला रही थीं नशे का खेल
Rajasthan Weather Forecast: आने वाले दिनों में रहेगा शुष्क मौसम
मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, कई स्थानों पर सापेक्ष आर्द्रता 90 प्रतिशत या उससे अधिक दर्ज की गई है। पहाड़ी इलाकों से आ रही ठंडी हवाएं अब मैदानी क्षेत्रों तक पहुंच रही हैं, जिससे रात के तापमान में तेजी से गिरावट हो रही है। विशेषज्ञों का अनुमान है कि 18 दिसंबर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। आने वाले दिनों में राजस्थान के अधिकांश शहरों में मौसम शुष्क बना रहने की संभावना है। उत्तर-पूर्वी जिलों में शीतलहर और घने कोहरे का दौर जारी रह सकता है। एक और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के संकेत हैं, जिसके चलते दिसंबर के अंतिम सप्ताह में प्रदेशभर में सर्दी का असर तेज हो सकता है।
यह भी पढ़ें: Rajasthan school holiday: राजस्थान के स्कूलों में सर्दी की छुट्टियों के लिए आई नई डेट, जान लें ताजा अपडेट












Click it and Unblock the Notifications