Rajasthan school holiday: बच्चों को सर्दी की छुट्टियों से पहले मिली बोनस छुट्टी, जानें कब से बंद होंगे स्कूल?
Rajasthan school holiday: राजस्थान के स्कूलों की छुट्टियों की तारीख में बदलाव किया गया है। शीतकालीन अवकाश शुरू होने से ठीक पहले शिक्षा विभाग का अहम सेमिनार हो रहा है। इस वजह से बच्चों को लगातार तीन दिन की छुट्टियों का बोनस मिलने वाला है। राजस्थान शिक्षा विभाग ने राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मेलन की तारीखों में बदलाव किया है। अब इस सम्मेलन की वजह से 19 और 20 दिसंबर को सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद रहेंगे। पहले बच्चों की छुट्टियां 21 दिसंबर से शुरू होने वाली थी।
शिक्षा विभाग ने पहले यह सम्मेलन 21 और 22 नवंबर को आयोजित करना तय किया था। हालांकि, कई स्कूलों में चल रही अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं के चलते इसे स्थगित कर दिया गया था। अब नई तिथि 19 और 20 दिसंबर तय की गई है। इन दोनों दिन शिक्षक राज्य स्तरीय सम्मेलन में भाग लेंगे, जिसके चलते नियमित कक्षाएं नहीं लग सकेंगी।

Rajasthan school holiday: मिलेगी 2 दिन की और छुट्टी
राजस्थान के लाखों स्कूली बच्चों को अब दो दिन की अतिरिक्त छुट्टी मिलेगी। हालांकि, टाइम-टेबल और शैक्षणिक सत्र को देखते हुए जिलेवार इन तारीखों में कुछ बदलाव भी हो सकता है। शिक्षक सम्मेलन के इस बदलाव का सीधा फायदा स्टूडेंट्स को मिलेगा। 19 दिसंबर शुक्रवार और 20 दिसंबर शनिवार होने के कारण इन दो दिनों के बाद 21 दिसंबर को रविवार की छुट्टी भी मिल जाएगी। इस तरह छात्रों को शीतकालीन अवकाश से पहले ही लगातार तीन दिन की छुट्टियां मिल जाएंगी।
यह भी पढ़ें: Rajasthan Tourism: राजस्थान के पर्यटन उद्योग का Indigo ने भट्टा बैठाया, पीक सीजन में होटल और बाजार सूने
स्कूलों में यह छुट्टी इस तरह होगी
19 दिसंबर 2025 (शुक्रवार) - शिक्षक सम्मेलन
20 दिसंबर 2025 (शनिवार) - शिक्षक सम्मेलन
21 दिसंबर 2025 (रविवार) - नियमित साप्ताहिक अवकाश
Rajasthan school holiday: सर्दी की छुट्टियों से पहले स्कूलों को निर्देश
इन तीन दिनों के बाद स्कूल 22 से 24 दिसंबर तक सामान्य रूप से चलेंगे। इसके बाद 25 दिसंबर से राज्य में शीतकालीन अवकाश शुरू हो जाएगा, जो 5 जनवरी 2026 तक जारी रहेगा। इस अवधि में सभी सरकारी और निजी स्कूल पूरी तरह बंद रहेंगे। शिक्षा विभाग ने स्कूलों को पहले ही निर्देश दिया है कि सर्दी की छुट्टियों को देखते हुए प्री-बोर्ड, परीक्षाओं, शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक गतिविधियों का पूरा कैलेंडर तैयार करें। मौसम और दूसरी वजहों से छुट्टियों की तारीख में डीएम के आदेश के आधार पर बदलाव भी किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: Madan Dilawar News: राजस्थान के करोड़पति शिक्षा मंत्री मदन दिलावर 2 साल से लापता? पोस्टर चस्पा-कितने केस दर्ज?












Click it and Unblock the Notifications