Rajasthan Crime News: मसाज पार्लर की आड़ में 'डर्टी गेम', जयपुर में विदेशी युवतियां चला रही थीं नशे का खेल

Rajasthan Crime News: जयपुर पुलिस ने दबिश देते हुए एक बड़े मसाज पार्लर की आड़ में गलत काम करने वाली महिलाओं का भंडाफोड़ किया है। थाईलैंड की दो विदेशी युवतियों को गिरफ्तार किया है। मसाज और थाई स्पा की आड़ में ये युवतियां ग्राहकों को आकर्षित करने का काम करती थीं। ये लड़कियां ग्राहकों को आकर्षित करने के बाद उन्हें नशे की दुनिया में धकेलने का काम भी कर रही थीं। इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

राजस्थान में नशे के कारोबार में महिलाओं की बढ़ती भूमिका अब चिंता का विषय बनती जा रही है। जोधपुर और उदयपुर में थाई महिलाओं की संदिग्ध गतिविधियों के बाद अब राजधानी जयपुर में यह मामला सामने आया है। यह मामला बताता है कि ड्रग्स तस्करी का नेटवर्क अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक फैल चुका है।

Rajasthan Crime News

Rajasthan Crime News: वीजा वैध, लेकिन इरादे अवैध

- जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की स्पेशल टीम ने थाईलैंड की रहने वाली विरापोन्न और पचारा को गिरफ्तार किया है।

- शुरुआती जांच में पता चला है कि दोनों युवतियां वैध वीजा पर भारत आई थीं। दोनों का असली मकसद यहां नशे का कारोबार फैलाना था।

- पुलिस के मुताबिक, दोनों ने पहले मसाज पार्लर में काम शुरू किया और धीरे-धीरे अपने अवैध नेटवर्क को मजबूत किया।

यह भी पढ़ें: Rajasthan school holiday: राजस्थान के स्कूलों में सर्दी की छुट्टियों के लिए आई नई डेट, जान लें ताजा अपडेट

Jaipur News: ग्राहकों के साथ संबंध बनाकर फंसाती थी नशे की लत में

पुलिस की जांच में सामने आया है कि वे ग्राहकों से पहले दोस्ताना संबंध बनाती थीं और बाद में उन्हें नशे का लत लगा देती थीं। पुलिस का कहना है कि इस तरीके से उन्होंने जयपुर में कई लोगों को अपने जाल में फंसा लिया था। जांच के दौरान खुलासा हुआ है कि विरापोन्न एक नामी होटल और श्याम नगर इलाके में ठहरी हुई थी, जबकि पचारा गौरव टावर के पास एक फ्लैट में रह रही थी। पुलिस ने तलाशी के दौरान उनके पास से एमडी ड्रग्स और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। मोबाइल डेटा की जांच में कई ऐसे नंबर मिले हैं, जिनके हाई प्रोफाइल होने की आशंका जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें: Rajasthan History: राजस्थान का यह रहस्यमयी किला आज भी पहेली, जानें क्यों इससे थर-थर कांपते थे मुगल?

Crime News: स्पा सर्विस की आड़ में चल रहा था गंदा काम

पुलिस के अनुसार, देह व्यापार और स्पा सर्विस की आड़ में दोनों युवतियों ने स्थानीय तस्करों के साथ मिलकर नशे का मजबूत नेटवर्क खड़ा कर लिया था। जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों का वीजा करीब दो महीने पहले समाप्त हो चुका था। इसके बावजूद वे अवैध रूप से जयपुर में रह रही थीं। पुलिस अब उनके संपर्कों, फाइनेंसिंग और अंतर्राष्ट्रीय लिंक की गहराई से जांच कर रही है। बता दें कि इससे पहले जालोर में सोशल मीडिया के जरिए ड्रग्स की सप्लाई करने वाली एक महिला को एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया गया था। इन घटनाओं से साफ है कि नशे का कारोबार नए-नए तरीकों से फैल रहा है।

यह भी पढ़ें: Rajasthan: बुजुर्गों की बल्ले-बल्ले! सरकार ने दी फ्री तीर्थ की सौगात, फ्लाइट्स से ले जा रही दर्शन के लिए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+