Rajasthan School News: राजस्थान सरकार का बड़ा तोहफा, स्टूडेंट्स फ्री में कर सकेंगे NEET-JEE की तैयारी
Rajasthan School News: राजस्थान सरकार ने सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए बड़ा फैसला किया है। प्रदेश सरकार ने लाखों बच्चों के भविष्य को नई दिशा देने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। अब राज्य के सरकारी स्कूलों के छात्र बिना किसी महंगी कोचिंग का खर्च उठाए नीट (NEET) और जेईई (JEE) जैसी प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे। इसके लिए राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद और देश के जाने-माने एजुकेशन प्लेटफॉर्म 'Physics Wallah (फिजिक्स वाला)' के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता (MoU) किया गया है।
यह पहल उन छात्रों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है, जो आर्थिक तंगी के कारण बड़े कोचिंग संस्थानों में दाखिला नहीं ले पाते थे। अब सरकारी स्कूलों के बच्चे भी प्राइवेट स्कूलों या कोचिंग सेंटरों की तरह तैयारी कर सकेंगे।

Rajasthan School News: महंगी कोचिंग से मिलेगी राहत
- NEET और JEE जैसी परीक्षाओं की तैयारी के लिए देशभर में लाखों छात्र हर साल कोचिंग संस्थानों का रुख करते हैं।
- इन कोचिंग संस्थानों की फीस हजारों नहीं बल्कि लाखों रुपये तक होती है, जिसे हर परिवार वहन नहीं कर सकता। खासतौर पर ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों के लिए यह एक बड़ी बाधा रही है।
- राजस्थान सरकार की इस नई पहल से अब सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र फिजिक्स वाला ऐप के जरिए पूरी तरह मुफ्त में वीडियो लेक्चर, स्टडी मटीरियल, मॉक टेस्ट और प्रैक्टिस क्वेश्चन का लाभ उठा सकेंगे।
यह भी पढ़ें: Rajasthan school holiday: राजस्थान के स्कूलों में सर्दी की छुट्टियों के लिए आई नई डेट, जान लें ताजा अपडेट
NEET-JEE की तैयारी के लिए मिलेगी फ्री कोचिंग
इस योजना के तहत राज्य के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा 8 से 12 तक के सभी विद्यार्थियों को फिजिक्स वाला ऐप का निशुल्क एक्सेस दिया जाएगा। इससे कक्षा 8 के छात्र NMMS (National Means-cum-Merit Scholarship) परीक्षा की तैयारी कर सकेंगे कक्षा 9 और 10 के छात्र अपनी साइंस और मैथ्स की नींव मजबूत कर सकेंगे। कक्षा 11 और 12 के छात्र NEET और JEE की गहन तैयारी कर पाएंगे। यह व्यवस्था छात्रों को शुरुआती स्तर से ही प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मानसिक रूप से तैयार करने में मदद करेगी।
यह भी पढ़ें: Rajasthan Tourism: राजस्थान के पर्यटन उद्योग का Indigo ने भट्टा बैठाया, पीक सीजन में होटल और बाजार सूने
क्या-क्या मिलेगा फिजिक्स वाला ऐप पर?
सरकारी स्कूलों के छात्रों को फिजिक्स वाला ऐप पर कई तरह की शैक्षणिक सुविधाएं मुफ्त में उपलब्ध कराई जाएंगी। इसमें अनुभवी शिक्षकों द्वारा तैयार किए गए वीडियो लेक्चर, NEET-JEE आधारित स्टडी मटीरियल और नोट्स, डाउट सॉल्विंग सेशन, चैप्टर-वाइज और फुल-लेंथ मॉक टेस्ट, प्रैक्टिस के लिए हजारों प्रश्न, परफॉर्मेंस एनालिसिस और प्रोग्रेस रिपोर्ट उपलब्ध होगी। इस डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए छात्र घर बैठे, अपने समय और सुविधा के अनुसार पढ़ाई कर सकेंगे।
राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद और फिजिक्स वाला ऐप के बीच यह एमओयू दो साल के लिए साइन किया गया है। राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद ने इस योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सभी मुख्य जिला शिक्षा अधिकारियों (CDEO) और अतिरिक्त परियोजना समन्वयकों (समग्र शिक्षा) को स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं। राजस्थान के दूर-दराज और ग्रामीण इलाकों में आज भी संसाधनों की भारी कमी है। कई होनहार छात्र सिर्फ इसलिए पीछे रह जाते हैं क्योंकि वे महंगी कोचिंग नहीं ले पाते। इस योजना के जरिए सरकार ने शिक्षा में समानता लाने की कोशिश की है।
यह भी पढ़ें: Rajasthan Weather Today: राजस्थान में कोहरे और शीतलहर की दोहरी मार के बीच IMD का अलर्ट, ठंड लेगी अब विकराल रूप












Click it and Unblock the Notifications