Rajasthan Election: हनुमान बेनीवाल-रविंद्र सिंह भाटी का कांग्रेस-भाजपा में क्या खेल चल रहा है?
Nagaur and Barmer hot seat: लोकसभा चुनाव 2024 में राजस्थान के नागौर और बाड़मेर संसदीय क्षेत्र अभी से हॉट सीट बने हुए हैं। दोनों ही पर अभी तक कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार नहीं उतारा है।
नागौर सीट से हनुमान बेनीवाल कांग्रेस का राजस्थान में दस साल बाद खाता खोलने की बड़ी उम्मीद जबकि सरहदी इलाके बाड़मेर में रविंद्र सिंह भाटी भाजपा उम्मीदवार कैलाश चौधरी की राह में रोड़ा हैं।

यह भी पढ़ें- Nagaur chunav 2024: हनुमान बेनीवाल की पत्नी Kanika Beniwal लड़ सकती हैं चुनाव, जानिए इनसाइड स्टोरी
नागौर में कांग्रेस का हनुमान बेनीवाल का गठबंधन?
- राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल लोकसभा चुनाव 2019 में नागौर सीट से भाजपा समर्थित सांसद बने थे।
- राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में आरएलपी के गढ़ खींवसर सीट से जीतकर हनुमान बेनीवाल विधायक बन गए। सांसदी छोड़ दी।
- लोकसभा चुनाव 2024 में पिछली बार की तरह भाजपा से तो हनुमान बेनीवाल का गठबंधन हो नहीं सकता, क्योंकि भाजपा ने डॉ. ज्योति मिर्धा को टिकट दे दी।

यह भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव 2024: उम्मेदाराम बेनीवाल ने छोड़ी हनुमान बेनीवाल की RLP, बाड़मेर से कांग्रेस बना सकती उम्मीदवार
- कांग्रेस के साथ आरएलपी के गठबंधन की चर्चा चल रही है, मगर अभी तक ना गठबंधन हुआ है और ना ही कांग्रेस ने नागौर में प्रत्याशी उतारा है।
- पूर्व सीएम अशोक गहलोत हनुमान बेनीवाल से कांग्रेस गठबंधन की पैरवी कर रहे हैं, जबकि बायतु से कांग्रेस विधायक हरीश चौधरी, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा व दिव्या मदेरणा खिलाफ हैं।
- चर्चा है कि राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में हरीश चौधरी व दिव्या मदेरणा के लिए हनुमान बेनीवाल वोट कटवा साबित हुए थे। वहीं, डोटासरा नागौर से अपने किसी खास को उतारना चाहते हैं।
रविंद्र सिंह भाटी निर्दलीय लड़ेंगे लोकसभा चुनाव?
- लोकसभा चुनाव 2024 में बाड़मेर से रविंद्र सिंह भाटी निर्दलीय मैदान में उतरेंगे या नहीं? स्थिति अभी साफ नहीं हुई है।
- हाल रविंद्र सिंह भाटी ने बाड़मेर में देव दर्शन यात्रा भी निकाली, जो इशारा कर रही है कि वे निर्दलीय चुनाव लड़ सकते हैं।
- वहीं, सोमवार को रविंद्र सिंह भाटी ने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से मुलाकात की है, जिसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्हें मना लिया गया है।
- विधायक भाटी व सीएम शर्मा की मुलाकात के बाद यह बात भी सामने आई है कि भाटी ने अभी पत्ते नहीं खोले हैं। उन्होंने फैसला अपने क्षेत्र की जनता पर छोड़ा है।

यह भी पढ़ें- बाड़मेर-जैसलमेर सीट: BJP-कांग्रेस के लिए बॉर्डर पर फंस गया पेंच, क्या रविंद्र भाटी बिगाड़ेंगे खेल?
- रविंद्र सिंह भाटी पहले भाजपा में ही थे, मगर टिकट नहीं मिला तो शिव सीट से निर्दलीय चुनाव जीत गए। ये भले ही शिव के विधायक हैं, मगर पूरे बाड़मेर में इनका तगड़ा जनाधार है।
- अगर लोकसभा चुनाव 2024 में भी रविंद्र सिंह भाटी बगावत कर देते हैं और बाड़मेर से चुनाव लड़ते हैं तो भाजपा के कैलाश चौधरी के लिए जीत की राह आसान नहीं होगी।
- राजस्थान में सबसे कम उम्र में से एक हैं रविंद्र सिंह भाटी। बाड़मेर की शिव विधानसभा सीट से साल 2023 में निर्दलीय चुनकर आए थे।
राजस्थान में दो चरणों में लोकसभा चुनाव
- राजस्थान में लोकसभा की 25 सीट हैं। पिछले दस साल से सभी भाजपा है। कांग्रेस का तो साल 2014 और 2019 के चुनाव में खाता भी नहीं खुला।
- राजस्थान में लोकसभा चुनाव 2024 दो चरण में होंगे और 4 जून को देशभर के साथ ही यहां भी मतों की गिनती की जाएगी।
- राजस्थान में पहले चरण में 12 सीटों पर 19 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। इनमें गंगानगर, बीकानेर, चूरू, झुंझुनूं, चूरू, सीकर, जयपुर ग्रामीण, जयपुर, अलवर, भरतपुर, करौली-धौलपुर, दौसा और नागौर शामिल है।
- राजस्थान में दूसरे चरण में 13 सीटों पर 26 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। इनमें टोंक-सवाई माधोपुर, अजमेर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालौर-सिरोही, उदयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, कोटा व झालवाड़-बारां सीट शामिल है।












Click it and Unblock the Notifications