लोकसभा चुनाव 2024: उम्मेदाराम बेनीवाल ने छोड़ी हनुमान बेनीवाल की RLP, बाड़मेर से कांग्रेस बना सकती उम्मीदवार
UmmedaRam Beniwal RLP: लोकसभा चुनाव 2024 में हनुमान बेनीवाल की पार्टी आरएलपी को तगड़ा झटका लगा है। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के बड़े नेता उम्मेदाराम बेनीवाल ने साथ छोड़ दिया है।
लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों के एलान से ठीक पहले उम्मेदाराम बेनीवाल ने आरएलपी से इस्तीफा दे दिया है। खबर है कि अब उम्मेदाराम बेनीवाल कांग्रेस का हाथ थाम सकते हैं। कांग्रेस इन्हें बाड़मेर लोकसभा सीट से उम्मीदवार बना सकती है। भाजपा कैलाश चौधरी को फिर टिकट दे चुकी है।

खास बात तो ये है कि उम्मेदाराम बेनीवाल ने राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में बाड़मेर जिले की बायतू सीट से आरएलपी उम्मीदवार थे। कांग्रेस उम्मीदवार हरीश चौधरी के सामने उम्मेदाराम बेनीवाल हार गए।
साल 2023 के चुनाव में हरीश चौधरी को 76821 और दूसरे स्थान पर रहे आरएलपी के उम्मेदाराम बेनीवाल को 75911 वोट मिले हैं। अब खबर है कि पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा व हरीश चौधरी ने बड़ा सियासी दांव खेलकर उम्मेदाराम बनेवाली को ही कांग्रेस में लाने की तैयारी में हैं।
उम्मेदाराम बेनीवाल ने इस्तीफे में क्या लिखा?
आरएलपी से इस्तीफा देते हुए उम्मेदाराम बेनीवाल ने लिखा कि 'आप सबकी भावनाओं के अनुरूप मैं सार्वजनिक जीवन में बड़ा फैसला लेने जा रहा हूं।
राजनीतिक कारणों के चलते आज इसी समय मैं आरएलपी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं। आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल व पार्टी परिवार के प्रत्येक सदस्य का आभार प्रकट करता हूं, जिन्होंने मुझे दिल्ली पुलिस कांस्टेबल पद की सेवा देने वाले सामान्य व्यक्ति को पार्टी परिवार में शामिल कर साल 2018 में राजनैतिक जीवन में आम जनता की सेवा करने का अवसर दिया।
बायतु विधानसभा क्षेत्र चुनाव 2018 व 2023 में पार्टी ने मुझे प्रत्याशी बनाया दोनों चुनाव में पार्टी कार्यकर्ताओं के अथम परिश्रम के बाद भी चुनाव परिणाम पक्ष में नहीं रहे। पंचायतीराज चुनाव 2020 में मुझे पार्टी परिवार ने जिला परिषद चुनाव लड़वाया, जिसमें जनता ने निणर्य पक्ष में दिया। सबका आभारी रहूंगा।'












Click it and Unblock the Notifications