Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Nagaur chunav 2024: हनुमान बेनीवाल की पत्‍नी Kanika Beniwal लड़ सकती हैं चुनाव, जानिए इनसाइड स्‍टोरी

Kanika Beniwal Rajasthan Lok Sabha Chunav 2024 News: लोकसभा चुनाव 2024 में राजस्‍थान की नागौर संसदीय सीट से हनुमान बेनीवाल की पत्‍नी कनिका बेनीवाल की राजनीति में एंट्री हो सकती है।

Hanuman Beniwal Wife कनिका बेनीवाल के लोकसभा चुनाव 2024 के मैदान में उतरने की चर्चा की वजह नागौर सीट से अभी तक कांग्रेस उम्‍मीदवार का नाम घोषित नहीं होना है। जबकि यहां से भाजपा ने तो पूर्व सांसद ज्‍योति मिर्धा को टिकट दे दिया है।

Nagaur Loksabha Election 2024

यह भी पढ़ें- Hanuman Beniwal : राजस्थान की ​राजनीति में 'लठ्ठ गाड़' देने वाला नेता, युवाओं के दिलों पर करता है राज

दरअसल, नागौर सीट पर हनुमान बेनीवाल की राष्‍ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) का कांग्रेस के साथ गठबंधन की चर्चा है, मगर गठबंधन होता नहीं दिख रहा। गठबंधन हुआ तो खुद हनुमान बेनीवाल लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। नहीं होने की स्थिति में आरएलपी की टिकट पर कनिका बेनीवाल को चुनाव लड़वाया जा सकता है।

Nagaur Loksabha Election 2024

यह भी पढ़ें- Rahul Kaswan join Congress: राहुल कस्‍वां ने BJP छोड़ कांग्रेस ज्‍वाइन की, अब चुनाव लड़ा तो आएंगी ये दिक्‍कतें

हनुमान बेनीवाल से गठबंधन को लेकर कांग्रेस अभी असमंजस की स्थिति में हैं। राजनीति के जानकार कहते हैं कि मुकुल वासनिक के जरिए पूर्व सीएम अशोक गहलोत जैसे नेता हनुमान बेनीवाल के साथ लोकसभा चुनाव 2024 में गठबंधन की पैरवी कर रहे हैं जबकि दिव्‍या मदेरणा व हरीश चौधरी जैसे नेता खिलाफत करने से नहीं चूक रहे।

यह भी पढ़ें- Sanjana Jatav Bharatpur: कौन है संजना जाटव, जिसे विधानसभा में हार के बावजूद कांग्रेस ने दिया लोकसभा का टिकट

कहा जा रहा है कि राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में हनुमान बेनीवाल ने नागौर सांसद (भाजपा समर्थित) रहते हुए खींवसर से चुनाव लड़ा और जीते, मगर इन पर ओसियां से कांग्रेस उम्‍मीदवार दिव्‍या मदेरणा व बाड़मेर के बायतु से हरीश चौधरी के वोट कटवाने का आरोप लगा।

Nagaur Loksabha Election 2024

कनिका बेनीवाल का जीवन परिचय (Kanika Beniwal Biography in Hindi)

- कनिका बेनीवाल व हनुमान बेनीवाल की शादी 9 दिसंबर 2009 को हुई थी।
- कनिका बेनीवाल मूलरूप से श्रीगंगानगर जिले के गांव सरदारपुरा की रहने वाली हैं।
- कनिका बेनीवाल ने शुरुआती शिक्षा गंगानगर व उच्‍च शिक्षा पूरी की।
- उदयपुर की मोहनलाल सुखाड़िया विश्‍वविद्यालय से बीएससी की डिग्री प्राप्‍त की।
- कन‍िका व हनुमान बेनीवाल के एक बेटी दीया व बेटा आशुतोष है।

Nagaur Loksabha Election 2024

नागौर लोकसभा सीट का इतिहास? (Nagaur Lok Sabha seat History in Hindi)

राजस्‍थान की नागौर लोकसभा सीट कांग्रेस के कब्‍जे वाली कही जा सकती है। यहां सात चुनावों में कांग्रेस उम्‍मीदवारों का दबदबा रहा है हालांकि तीन बार भाजपा की टिकट से भी सांसद बने हैं।

सबसे खास बात तो यह है कि नागौर संसदीय क्षेत्र में मिर्धा परिवार की राजनीति खासे मायने रखती है। कुचेरा के मिर्धा परिवार ने देश को नागौर से नाथूराम मिर्धा, रामनिवास मिर्धा, भानूप्रताप मिर्धा, ज्‍योति मिर्धा जैसे सांसद दिए हैं।

ज्‍योति मिर्धा को कौन देगा टक्‍कर?

नागौर सीट से आम चुनाव 2024 में भाजपा ने ज्‍योति मिर्धा को मैदान में उतारा है। ज्‍योति मिर्धा ने राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 से पहले कांग्रेस छोड़ भाजपा ज्‍वाइन की थी।

विधानसभा चुनाव में ज्‍योति मिर्धा को अपने चाचा कांग्रेस के हरेंद्र मिर्धा के सामने हार का सामना करना पड़ा। वहीं, लोकसभा चुनाव 2009 में कांग्रेस की टिकट पर नागौर सांसद बनीं ज्‍योति मिर्धा साल 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में सीआर चौधरी व हनुमान बेनीवाल के सामने चुनाव हार गई थीं।

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Chunav 2024: राजस्‍थान में नागौर सीट पर RLP के Hanuman Beniwal का गेम प्‍लान क्‍या है?

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+