बाड़मेर-जैसलमेर सीट: BJP-कांग्रेस के लिए बॉर्डर पर फंस गया पेंच, क्या रविंद्र भाटी बिगाड़ेंगे खेल?
Barmer-Jaisalmer Lok Sabha Election 2024: भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित राजस्थान की बाड़मेर-जैसलमेर सीट लोकसभा चुनाव 2024 में अभी से हॉट सीट बन गई है। यहां भाजपा-कांग्रेस दोनों के लिए पेंच फंसता दिख रहा है।
बाड़मेर-जैसलमेर सीट से भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची में मौजूदा सांसद कैलाश चौधरी को रिपीट किया है। चौधरी मोदी सरकार में कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भी हैं।

यह भी पढ़ें- Jodhpur News: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत व MLA बाबू सिंह राठौड़ के बीच क्या लड़ाई चल रही?
कांग्रेस ने 8 मार्च को अपने 39 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी तो की, मगर राजस्थान की 25 में से एक सीट पर प्रत्याशी नहीं उतारा। बाड़मेर में कांग्रेस की टिकट के लिए तीन दिग्गजों के नाम सामने आ रहे हैं।
बाड़मेर-जैसलमेर आम चुनाव 2024 में भाजपा के कैलाश चौधरी को टक्कर देने के लिए पूर्व मंत्री हेमाराम चौधरी, हरिश चौधरी व मानवेंद्र सिंह को मैदान में उतारा जा सकता है। मानवेंद्र सिंह का जोधपुर सीट के दावेदारों में भी नाम चल रहा है।
बाड़मेर-जैसलमेर सीट पर कांग्रेस की मुश्किल
बाड़मेर जैस्लमेर सीट पर कांग्रेस के लिए मुश्किल प्रत्याशी चयन की है। चौधरी बनाम चौधरी वाले मुकाबले के लिए हेमाराम चौधरी को मनाया जा रहा है। ये तो विधानसभा चुनाव लड़ने तक से मना कर दिया था। मानवेंद्र सिंह जसोल और हरिश चौधरी को नेता हैं, जो एक-एक बार सांसद तो रहे हैं, मगर एक-एक बार हार का भी सामना कर चुके हैं।
बाड़मेर-जैसलमेर सीट पर भाजपा की मुश्किल
छात्र राजनीति से विधानसभा तक पहुंचे रविंद्र सिंह भाटी बाड़मेर-जैसलमेर सीट पर भाजपा का खेल बिगाड़ सकते हैं, क्योंकि राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में भाटी ने शिव सीट से भाजपा टिकट मांगा था, मगर टिकट नहीं मिलने पर बगावत करके निर्दलीय चुनाव लड़े और जीते भी। अब लोकसभा चुनाव में भी भाटी ताल ठोकते नजर आ रहे हैं।
बाड़मेर-जैसलमेर सीट का इतिहास
आम चुनावों में राजस्थान के सरहदी इलाके की बाड़मेर-जैसलमेर सीट पर किसी एक ही पार्टी का दबदबा कभी नहीं रहा है। साल 1952 व 1957 के चुनाव में यहां से स्वतंत्र उम्मीदवार भवानी सिंह व रघुनाथ सिंह बहादुर सांसद बने थे।
बाड़मेर से सबसे ज्यादा पांच बार कांग्रेस से सांसद चुने गए हैं, जबकि रामराज्य परिषद, जनता पार्टी, जनता दल से एक-एक और भाजपा से दो बार सांसद चुने गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications