राजस्‍थान लोकसभा चुनाव 2024: कौन हैं वो चार महिलाएं, जिनमें 3 पर तो हार के बावजूद लगा दिया दांव?

Women Candidate Rajasthan Lok Sabha Chunav 2024: जनरल इलेक्‍शन 2024 में सांसद बनने की दौड़ में नारी शक्ति भी शामिल है। राजस्‍थान की 25 सीटों में से अब तक घोषित भाजपा-कांग्रेस उम्‍मीदवारों में चार महिलाएं हैं।

भाजपा-कांग्रेस दोनों ने ही अभी तक 15-15 सीटों पर उम्‍मीदवारों की घोषणा की है। कांग्रेस ने सीकर की एक सीट सीपीआई(एम) के लिए छोड़ी है। दोनों ही पार्टियों की आने वाली सूचियों में भी महिला उम्‍मीदवार देखने को मिल सकती हैं।

Rajasthan Lok Sabha Chunav 2024

ज्‍योति मिर्धा, भाजपा उम्‍मीदवार, नागौर

  • नागौर सीट से भाजपा ने पूर्व सांसद डॉ. ज्‍योति मिर्धा को टिकट दिया है। कांग्रेस नागौर में आरएलपी से गठबंधन करके हनुमान बेनीवाल को मैदान में उतार सकती है।
  • ज्‍योति मिर्धा का परिवार से लंबे समय से कांग्रेस में रहा है। ज्‍योति ने साल 2019 को लोकसभा चुनाव कांग्रेस की टिकट पर लड़ा। हनुमान बेनीवाल के सामने हार का सामना करना पड़ा।
  • राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 से पहले ज्‍योति ने कांग्रेस छोड़ भाजपा ज्‍वाइन कर ली थी। फिर विधानसभा चुनाव भी लड़ा, मगर हरेंद्र मिर्धा के सामने हार गईं।

यह भी पढें- Rajasthan Election: हनुमान बेनीवाल-रविंद्र सिंह भाटी का कांग्रेस-भाजपा में क्‍या खेल चल रहा है?

संगीता बेनीवाल, कांग्रेस उम्‍मीदवार, पाली

  • कांग्रेस ने पाली से संगीता बेनीवाल को उम्‍मीदवार घोषित किया है। इनका मुकाबला भाजपा के पीपी चौधरी से होगा। पीपी चौधरी लगातार तीसरी बार मैदान में हैं।
  • वहीं, संगीता बेनीवाल दो बार राज्‍य बाल अधिकार संरक्षण की अध्‍यक्ष रही हैं। इससे पहले जोधपुर देहात महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष की जिम्‍मेदारी भी संभाल चुकी हैं।

यह भी पढें- राजसमंद लोकसभा सीट: कौन हैं महिमा कुमारी, जिनकी वजह से कट सकता राजेंद्र राठौड़ का टिकट?

संजना जाटव, कांग्रेस उम्‍मीदवार, भरतपुर

  • लोकसभा चुनाव 2024 में राजस्‍थान की भरतपुर सीट से कांग्रेस ने संजना जाटव व भाजपा ने रामस्‍वरूप कोली पर दांव लगाया है।
  • 25 वर्षीय संजना जाटव कठूमर से राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 हार गई थीं।
  • संजना जाटव का जन्‍म 1 मई 1998 को भरतपुर के भुसावर कस्‍बे में हुआ था। इन्‍होंने बीए व एलएलबी तक की शिक्षा ली है।
  • संजना जाटव वर्तमान में अलवर जिला परिषद सदस्‍य हैं और इनके ससुर भी सरपंच रह चुके हैं।

यह भी पढ़ें- Sanjana Jatav Net Worth: कितनी अमीर हैं 25 वर्षीय संजना जाटव, कांग्रेस ने Bharatpur से क्‍यों दिया टिकट?

उर्मिला जैन भाया, कांग्रेस उम्‍मीदवार, बारां-झालावाड़

  • लोकसभा चुनाव 2024 में उर्मिला जैन भाया का मुकाबला झालावाड़-बारां सीट पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया के बेटे दुष्‍यंत सिंह से है।
  • वर्तमान में बारां जिला प्रमुख उर्मिला जैन भाया पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया की पत्‍नी हैं। साल 2009 में भी दुष्‍यंत के सामने चुनाव लड़ा था। जीत नहीं पाई थीं।

यह भी पढ़ें- झालावाड़ लोकसभा सीट: मुकाबला दुष्‍यंत सिंह vs उर्मिला जैन, वसुंधरा के बेटे के खिलाफ चुनाव लड़ रही महिला कौन?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+