Sanjana Jatav Net Worth: कितनी अमीर हैं 25 वर्षीय संजना जाटव, कांग्रेस ने Bharatpur से क्यों दिया टिकट?
Sanjana Jatav Bharatpur Loksabha ELection 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में राजस्थान की भरतपुर सीट से कांग्रेस ने संजना जाटव व भाजपा ने रामस्वरूप कोली पर दांव लगाया है।
महज 25 वर्षीय संजना जाटव को कांग्रेस ने टिकट देकर सबको चौंका दिया, क्योंकि संजना जाटव राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 तक हार गई थीं और भरतपुर लोकसभा सीट से टिकट की दौड़ में पूर्व मंत्री भजनलाल जाटव, पूर्व सांसद रतन सिंह आदि भी थे।

यह भी पढ़ें- Sanjana Jatav Bharatpur: कौन है संजना जाटव, जिसे विधानसभा में हार के बावजूद कांग्रेस ने दिया लोकसभा का टिकट
संजना जाटव लोकसभा चुनाव में राजस्थान की 25 सीटों पर कांग्रेस के अब तक के घोषित 10 व भाजपा के 15 उम्मीदवारों में सबसे कम उम्र की है। खास बात तो यह है कि संजना अगर जीत जाती है कि तो राजस्थान से सबसे कम उम्र के सांसद का रिकॉर्ड अपने नाम कर लेगी।
फिलहाल राजस्थान में सबसे कम उम्र में सांसद बनने का रिकॉर्ड कांग्रेस के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के नाम है, जो साल 2004 के लोकसभा चुनाव में महज 26 साल की उम्र में दौसा सीट से सांसद बन गए थे।
यह भी पढ़ें- Vaibhav Gehlot Wife: वैभव गहलोत की पत्नी हिमांशी करती हैं ये नेक काम, खूबसूरती में एक्ट्रेस को देतीं टक्कर

संजना जाटव की संपत्ति (Sanjana Jatav property)
संजना जाटव ने अलवर जिले की कठूमर सीट से साल 2023 में विधानसभा चुनाव लड़ा था, जिसमें 409 वोटों से हार गई थीं। उस वक्त दिए चुनाव शपथ पत्र के अनुसार संजना जाटव की संपत्ति का सकल कुल मूल्य 9,11100 रुपए व इनके पति कप्तान सिंह पास 14,65,716 रुपए है।
संजना जाटव के पास नकदी, गहने व वाहन
हाथ में नकदी
संजना-3 लाख
कप्तान सिंह- 5 लाख
बैंक में जमा
संजना-11100
कप्तान सिंह- 50716
बचत योजनाएं
संजना-250000
कप्तान सिंह- 725000
गाड़ी
संजना-कोई नहीं
कप्तान सिंह-110000
जेवरात
संजना-350000
कप्तान सिंह- 80000
यह भी पढ़ें- Udaipur Lok Sabha Seat: दो पत्नी वाले BJP सांसद की सीट पर इस बार अफसरों के बीच होगा दंगल

संजना जाटव की जीवनी (Sanjana Jatav Biography in Hindi)
- लोकसभा चुनाव 2024 में भरतपुर से कांग्रेस उम्मीदवार संजना जाटव का जन्म 1 मई 1998 को भरतपुर के भुसावर कस्बे में हुआ था। इन्होंने बीए व एलएलबी तक की शिक्षा ली है।
- संजना जाटव की शादी अलवर जिले गांव समूंची तहसील कठूमर निवासी कप्तान सिंह से हुई। कप्तान सिंह वर्तमान में राजस्थान पुलिस कांस्टेबल के पद पर थानागाजी पुलिस थाने में तैनात हैं।
- संजना का पीहर भुसावर व ससुराल कठूमर थाना ही भरतपुर संसदीय क्षेत्र में आते हैं, जिसका फायदा उसे चुनावों में मिल सकता है। हालांकि भाजपा उम्मीदवार रामस्वरूप कोली भी भुसावर से हैं।
- राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में कठूमर सीट पर संजना जाटव को भाजपा के रमेश खींची के सामने 409 वोटों से हार का सामना करना पड़ा था।
- संजना जाटव वर्तमान में अलवर जिला परिषद सदस्य हैं और इनके ससुर भी सरपंच रह चुके हैं। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने चार बार के विधायक बाबूलाल बैरवा का टिकट काटकर इन्हें प्रत्याशी बनाया था।

भरतपुर सीट से संजना का टिकट मिलने की वजह
- भरतपुर में एससी वोट करीब 22.3 प्रतिशत, एसटी वोट 3.3 प्रतिशत और मुस्लिम वोट 5.9 प्रतिशत हैं, जो कांग्रेस के परंपरागत वोट माने जाते हैं।
- भरतपुर सीट से कांग्रेस पिछले चार चुनावों से जाटव पर ही दांव लगाती रही है। साल 2009 में रतनसिंह, 2014 में सुरेश जाटव व 2019 में अभिजीत जाटव को टिकट दिया।
- भरतपुर लोकसभा क्षेत्र में करीब 19 लाख वोट हैं, जिनमें जाटव वोट 4.5 लाख, मेव 2.80 लाख, गुर्जर 2 लाख हैं।












Click it and Unblock the Notifications