झालावाड़ लोकसभा सीट: मुकाबला दुष्यंत सिंह vs उर्मिला जैन, वसुंधरा के बेटे के खिलाफ चुनाव लड़ रही महिला कौन?
Jhalawar Lok Sabha Chunav 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में राजस्थान की झालावाड़ सीट पर उम्मीदवारों की तस्वीर साफ हो गई। यहां पर भाजपा ने मौजूदा सांसद दुष्यंत सिंह व कांग्रेस ने उर्मिला जैन भाया को मैदान में उतारा है।
दुष्यंत सिंह व उर्मिला जैन के झालावाड़ सीट पर लोक सभा चुनाव लड़ने की वजह से यहां पर एक तरफ मां और दूसरी तरफ पति की सियासी प्रतिष्ठा दांव पर लग गई है।
Jhalawar baran Lok Sabha Chunav 2024 (झालावाड़-बारां लोकसभा चुनाव 2024)

दरअसल, भाजपा उम्मीदवार दुष्यंत सिंह न केवल झालावाड़ के सांसद बल्कि राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया के बेटे भी हैं जबकि उर्मिला जैन कांग्रेस नेता प्रमोद जैन भाया की पत्नी हैं।
उर्मिला जैन भाया का जीवन परिचय
- बारां-झालावाड़ा की राजनीति में उर्मिला जैन लंबे समय से सर्किय हैं।
- उर्मिला जैन भाया वर्तमान में बारां की जिला प्रमुख हैं।
- उर्मिला जैन के बेटे यश जैन वर्तमान में यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हैं।
- साल 2024 में कांग्रेस उर्मिला जैन भाजपा के दुष्यंत सिंह के सामने 15 साल बाद फिर चुनाव लड़ रही हैं।
- साल 2009 में भी उर्मिला जैन vs दुष्यंत सिंह मुकाबला हुआ, जिसमें 53 हजार वोटों से उर्मिला हार गईं।
- साल 2009 के चुनाव में उर्मिला जैन को 3 लाख 76 हजार 255 वोट मिले थे।
- दुष्यंत सिंह ने 4 लाख 29 हजार 96 वोट हासिल किए।
- उर्मिला जैन भाया की बेटियों के नाम रिद्धिका व सिद्धिका हैं।

झालावाड़-बारां लोकसभा सीट इतिहास
राजस्थान में मध्य प्रदेश सीमा से लगते झालावाड़-बारां संसदीय क्षेत्र में अंता, किशनगंज, बारां-अटरू, छाबड़ा, डेग, झालरापाटन, खानपुर और मनोहरथाना विधानसभा क्षेत्र आते हैं।
राजस्थान में मंत्री रहे प्रमोद जैन भाया
झालावाड़-बारां की राजनीति में प्रमोद जैन भाया बड़ा नाम है। ये कांग्रेस की टिकट पर बारां व अंता सीट से तीन बार विधायक रह चुके हैं। प्रमोद जैन भाया राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार में सार्वजनिक निर्माण, खान व गोपालन कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं।

दुष्यंत सिंह की मां वसुंधरा राजे तो दो बार राजस्थान की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं। झालावाड़ जिले की झालरापाटन सीट से साल 2003 से लगातार विधायक बन रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications