Dehli Exit Poll 2025 से पहले दिल्ली चुनाव में Phalodi Satta Bazar ने किसकी बनाई सरकार?
Phalodi Satta Bazar Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए 5 फरवरी 2025 (बुधवार) को सभी 70 सीटों पर 57.70 प्रतिशत मतदान हुआ है। 8 फरवरी 2025 (शनिवार) को दिल्ली चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे। राजधानी दिल्ली में आम आदमी पार्टी लगातार तीसरी बार सरकार बना पाएगी या भाजपा 27 साल बाद फिर सत्ता में लौटेगी? इस सवाल का अनुमानित जवाब फलोदी सट्टा बाजार की सौदेबाजी से मिल रहा है, जो इस बार भी दिल्ली में आप की सरकार बना रहा है।
दरअसल, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों के ऐलान के साथ ही राजस्थान में जोधपुर के पास स्थित फलोदी के सटोरियों के अनुमान भी सामने आने लगे हैं। दिल्ली चुनाव 2025 के लिए फलोदी सट्टा बाजार का ताजा अनुमान सारी पार्टियों की नींद उड़ाने वाले हैं। फलोदी सट्टा बाजार की ताजा भविष्यवाणी से आम आदमी पार्टी ही नहीं बल्कि भाजपा-कांग्रेस की टेंशन भी बढ़ने वाली है।
यह भी पढ़ें- Phalodi Satta Bazar: फलोदी सट्टा बाजार Delhi Election 2025 में किसकी बना रहा सरकार? 70 सीटों की डिटेल

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में उम्मीदवार
दिल्ली में उम्मीदवार घोषित करने में आम आदमी पार्टी सबसे आगे है। आप ने दिल्ली विधानसभा की सभी 70 सीटों पर प्रत्याशी उतार दिए हैं। कांग्रेस ने तीन सूची जारी करते हुए अभी 48 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए हैं जबकि भारतीय जनता पार्टी ने अभी उम्मीदवारों की एक सूची जारी की है, जिसमें 29 उम्मीदवारों को टिकट दिया है। नई दिल्ली सीट से आप के अरिवंद केजरीवाल, भाजपा के प्रवेश वर्मा व कालकाजी सीट से आप की आतिशी मार्लेना व कांग्रेस की अलका लांबा प्रमुख उम्मीदवार हैं।
दिल्ली चुनाव 2025 में आप को 37 से 39 सीट मिलने का अनुमान
चुनाव में अपने सटीक अनुमानों के लिए कुख्यात फलोदी सट्टा बाजार से जुड़ी एक वेबसाइट सौदेबाजी को लेकर ताजा अपडेट है। इसमें AAP Will Win Total Seats In Delhi के नाम पर 37 से 39 सीटें मिलने के अनुमान पर सौदेबाजी की जा रही है। अगर यह अनुमान दिल्ली चुनाव 2025 के नतीजों में बदलते हैं तो अबकी बार भी दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बननी तय है। दिल्ली चुनाव की घोषणा से पहले फलोदी सट्टा बाजार का अनुमान था कि दिल्ली में भाजपा को 25-35, कांग्रेस को 3 और आम आदमी पार्टी को 30-40 सीटें मिल सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Phalodi Satta Bazar Inside story: चप्पल, सांड, बारिश पर भी लाखों का सट्टा, CCTV कैमरे से निगरानी

फलोदी सट्टा बाजार अनुमान से दिल्ली विधानसभा चुनाव में किस पार्टी को क्या टेंशन?
आम आदमी पार्टी: आप दिल्ली में लगातार सरकार बना रही है। पहले अरविंद केजरीवाल व आतिशी मार्लेना मुख्यमंत्री हैं। साल 2015 में 70 में से 67 और साल 2020 में 62 सीटें जीतीं। अब फलोदी सट्टा बाजार दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में आप की सरकार तो बना रहा, मगर सीटें 62 से घटाकर 37 से 39 ही दे रहा। ऐसे में आप को सीटें घटने की टेंशन सता रही।
भारतीय जनता पार्टी: दिल्ली में विधानसभा चुनाव साल 1993 से शुरू हुए। पहली बार में भाजपा ने बाजी मारी। भाजपा ने दिल्ली की सत्ता एक बार संभाली है। साल 1993 में भाजपा की सरकार बनी, मगर इस पांच के कार्यकाल में भाजपा ने मदनलाल खुराना, साहिब सिंह वर्मा व सुषमा स्वराज को मुख्यमंत्री बनाया। अब दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में फलोदी सट्टा बाजार के अनुमान देख भाजपा को टेंशन सता रही कि सरकार बनेगी या नहीं?
कांग्रेस: दिल्ली में लंबे समय तक राज कांग्रेस ने किया है। साल 1952 में चौधरी ब्रह्म प्रकाश, 1955 में गुरुमुख निहाल सिंह, 1998 से 2013 तक शीला दीक्षित कांग्रेस से दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं। इसके बाद से कांग्रेस के हाथ में दिल्ली की सत्ता नहीं आ रही। अब दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में फलोदी सट्टा बाजार कांग्रेस को सत्ता से काफी दूर बता रहा है, जो कांग्रेस के लिए बड़ी टेंशन है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 कार्यक्रम
अधिसूचना जारी होगी 10 जनवरी 2025 शुक्रवार नामांकन करने की अंतिम तिथि - 17.01.2025 (शुक्रवार) नामांकन की जांच की तिथि- 18.01.2025 (शनिवार) उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि- 20.01.2025 (सोमवार) मतदान की तिथि- 05.02.2025 (बुधवार) गिनती की तारीख- 08.02.2025 (शनिवार)
Delhi Election 2025 BJP Candidates Full List: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के भाजपा के 29 उम्मीदवारों की सूची
1 आदर्श नगर से राजकुमार भाटिया
Adarsh Nagar Shri Raj Kumar Bhatia
2 बादली से दीपक चौधरी
Badli Shri Deepak Chaudhary
3 रिठाला से कुलवंत राणा
Rithala Shri Kulwant Rana
4 नांगलोई जाट Nangloi Jat
श्री मनोज शौकीन Shri Manoj Shokeen
5 मंगोलपुरी (अजा) Mangolpuri (SC)
श्री राजकुमार चौहान Shri Rajkumar Chauhan
6 रोहिणी Rohini
श्री विजेन्द्र गुप्ता Shri Vijender Gupta
7 शालीमार बाग Shalimar Bagh
रेखा गुप्ता Smt. Rekha Gupta
8 मॉडल टाउन Model Town
श्री अशोक गोयल Shri Ashok Goel
9 करोल बाग (अजा) Karol Bagh (SC)
श्री दुष्यन्त कुमार गौतम Shri Dushyant Kumar Gautam
10 पटेल नगर (अजा) Patel Nagar (SC)
श्री राज कुमार आनंद Shri Raaj Kumar Anand
11 राजौरी गार्डन Rajouri Garden
सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा Sardar Manjinder Singh Sisra
12 जनकपुरी Janakpuri
श्री आशीष सूद Shri Ashish Sood
13 आरके पुरम R.K. Puram
श्री अनिल शर्मा Shri Anil Sharma
14 महरौली Mehrauli
श्री गजेन्द्र यादव Shri Gajainder Yadav
15 छत्तरपुर Chhatarpur
श्री करतार सिंह तंवर Shri Kartar Singh Tanwar
16 अम्बेडकर नगर (अजा) Ambedkar Nagar (SC)
श्री खुशीराम चुनार Shri Khushiram Chunar
17 कालकाजी Kalkaji
Shri Ramesh Bidhuri श्री रमेश बिधूड़ी
18 बिजवासन Bijwasan
श्री कैलाश गहलोत Shri Kailash Gahlot
19 नई दिल्ली से श्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा
Shri Parvesh Sahib Singh Verma New Delhi
20 जंगपुरा Jangpura
सरदार तरविंदर सिंह मारवाह Sardar Tarvinder Singh Marwah
21 मालवीय नगर Malviya Nagar
श्री सतीश उपाध्याय Shri Satish Upadhayay
22 बदरपुर Badarpur
श्री नारायण दत्त शर्मा Shri Narayan Dutt Sharma
23 पटपड़गंज से रवीन्द्र सिंह नेगी
Patparganj Shri Ravinder Singh Negi
24 विश्वास नगर से श्री ओम प्रकाश शर्मा
Vishwas Nagar Shri Om Prakash Sharma
25 कृष्णा नगर डॉ. अनिल गोयल
Krishna Nagar Dr. Anil Goyal
26 गांधी नगर सरदार अरविंदर सिंह लवली
Gandhi Nagar Sardar Arvinder Singh Lovely
27 सीमापुरी (अजा) Seemapuri (SC)
सुश्री कुमारी रिंकू Sushri Kumari Rinku
28 रोहतास नगर Rohtas Nagar
श्री जितेन्द्र महाजन Shri Jitendra Mahajan
29 घोंडा Ghonda
श्री अजय महावर Shri Ajay Mahawar
(शेष 41 सीटों पर बीजेपी उम्ममीदवार घोषित होते ही सूची अपडेट की जाएगी)
Delhi Election 2025 AAP Candidates Full List: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के आप के 70 उम्मीदवारों की सूची
1 बुराड़ी विधानसभा क्षेत्र से संजीव झा
2 बादली विधानसभा क्षेत्र से अजेश यादव
3 रिठाला विधानसभा क्षेत्र से मोहिंदर गोयल
4 बवाना विधानसभा क्षेत्र से जय भगवान
5 सुल्तानपुर माजरा विधानसभा क्षेत्र से मुकेश कुमार अहलावत
6 नांगलोई जाट विधानसभा क्षेत्र से रघुविंदर शौकीन
7 शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र से वंदना कुमारी
8 शकूरबस्ती विधानसभा क्षेत्र से सत्येन्द्र कुमार जैन
9 त्रिनगर विधानसभा क्षेत्र से प्रीति तोमर
10 वजीरपुर विधानसभा क्षेत्र से राजेश गुप्ता
11 मॉडल टाउन विधानसभा क्षेत्र से अखिलेश पति त्रिपाठी
12 सदर बाजार विधानसभा क्षेत्र से सोमदत्त
13 मटिया महल विधानसभा क्षेत्र से शोएब इक़बाल
14 बल्लीमारान विधानसभा क्षेत्र से इमरान हुसैन
15 करोल बाग विधानसभा क्षेत्र से विशेष रवि
16 मोती नगर विधानसभा क्षेत्र से शिवचरण गोयल
17 हरिनगर विधानसभा क्षेत्र से राज कुमारी ढिल्लों
18 राजौरी गार्डन विधानसभा क्षेत्र से धनवती चंदेला
19 तिलक नगर विधानसभा क्षेत्र से जरनैल सिंह
20 विकासपुरी विधानसभा क्षेत्र से महिंदर यादव
21 उत्तम नगर विधानसभा क्षेत्र से पूजा बाल्यान
22 द्वारका विधानसभा क्षेत्र से विनय मिश्रा
23 दिल्ली छावनी विधानसभा क्षेत्र से वीरेंद्र सिंह कादियान
24 राजिंदर नगर विधानसभा क्षेत्र से दुर्गेश पाठक
25 नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से अरविंद केजरीवाल
26 कस्तूरबा नगर विधानसभा क्षेत्र से रमेश पहलवान
27 मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र से सोमनाथ भारती
28 आरके पुरम विधानसभा क्षेत्र से प्रमिला टोकस
29 महरौली विधानसभा क्षेत्र से नरेश यादव
30 अंबेडकर नगर विधानसभा क्षेत्र से अजय दत्त
31 संगम विहार विधानसभा क्षेत्र से दिनेश मोहनिया
32 ग्रेटर कैलाश विधानसभा क्षेत्र से सौरभ भारद्वाज
33 कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से आतिशी मार्लेना
34 कोंडली विधानसभा क्षेत्र से कुलदीप कुमार
35 बाबरपुर विधानसभा क्षेत्र से गोपाल राय
36 गोकलपुर विधानसभा क्षेत्र से सुरेंद्र कुमार
37 तुगलकाबाद विधानसभा क्षेत्र से सहीराम
38 ओखला विधानसभा क्षेत्र से अमानतुल्लाह खान
39 सीलमपुर विधानसभा क्षेत्र से जुबैर चौधरी
40 मटियाला विधानसभा क्षेत्र से सोमेश शौकीन
41 नरेला विधानसभा क्षेत्र से दिनेश भारद्वाज
42 तिमारपुर विधानसभा क्षेत्र से सुरेंद्र पाल सिंह बिट्टू
43 आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र से मुकेश गोयल
44 मुंडका विधानसभा क्षेत्र से जसबीर कालरा
45 जनकपुरी विधानसभा क्षेत्र से प्रवीण कुमार
46 बिजवासन विधानसभा क्षेत्र से सुरेंद्र भारद्वाज
47 पालम विधानसभा क्षेत्र से जोगिंदर सोलंकी
48 देवली विधानसभा क्षेत्र से प्रेम चौहान
49 त्रिलोकपुरी विधानसभा क्षेत्र से अंजना पारचा
50 पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र से अवध ओझा
51 कृष्णा नगर विधानसभा क्षेत्र से विकास बग्गा
52 शाहदरा विधानसभा क्षेत्र से जितेंद्र शंटी
53 मुस्तफाबाद विधानसभा क्षेत्र से आदिल अहमद खान
54 मंगोलपुरी विधानसभा क्षेत्र से राकेश जाटव धर्मरक्षक
55 रोहिणी विधानसभा क्षेत्र से प्रदीप मित्तल
56 चांदनी चौक विधानसभा क्षेत्र से प्रदीप सिंह साहनी
57 पटेल नगर विधानसभा क्षेत्र से प्रवेश रतन
58 मादीपुर विधानसभा क्षेत्र से राखी बिडलान
59 जंगपुरा विधानसभा क्षेत्र से मनीष सिसोदिया
60 देवली विधानसभा क्षेत्र से प्रेम कुमार चौहान
61 गांधी नगर विधानसभा क्षेत्र से नवीन चौधरी
62 छतरपुर विधानसभा क्षेत्र से ब्रह्म सिंह तंवर
63 किराड़ी विधानसभा क्षेत्र से अनिल झा
64 विश्वास नगर विधानसभा क्षेत्र से दीपक सिंघला
65 रोहतास नगर विधानसभा क्षेत्र से सरिता सिंह
66 लक्ष्मी नगर विधानसभा क्षेत्र से बीबी त्यागी
67 बदरपुर विधानसभा क्षेत्र से राम सिंह
68 सीमापुरी विधानसभा क्षेत्र से वीर सिंह धींगान
69 घोंडा विधानसभा क्षेत्र से गौरव शर्मा
70 करावल नगर विधानसभा क्षेत्र से मनोज त्यागी
Delhi Election 2025 Congress Candidates Full List: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के 48 कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची
1 नई दिल्ली सीट से संदीप दीक्षित
2 बादली सीट से देवेंद्र यादव
3 बल्लीमारान सीट से हारुन युसूफ
4 पटपड़गंज सीट से चौ. अनिल कुमार
5 मुस्तफाबाद सीट से अली मेहदी
6 सदर सीट से अनिल भारद्वाज
7 नांगलोई सीट से रोहित चौधरी
8 कस्तुरबा नगर सीट से अभिषेक दत्त
9 वजीरपुर सीट से रागिनी नायक
10 सीलमपुर सीट से अब्दुल रहमान
11 नरेला सीट से अरुणा कुमारी
12 बुराड़ी सीट से मंगेश त्यागी
13 आदर्श नगर सीट से शिवांश सिंघल
14 सुल्तानपुर माजरा (एससी) सीट से जयकिशन
15 शालीमार बाग सीट से प्रवीण जैन
16 तिलकनगर सीट से पीएस बावा
17 द्वारका सीट से आदर्श शास्त्री
18 छतरपुर सीट से राजिंदर तंवर
19 अंबेडकरनगर (एससी) सीट से जय प्रकाश
20 ग्रेटर कैलाश सीट से गर्वित सिंघवी
21 चांदनी चौक सीट से मुदित अग्रवाल
22 रिठाला सीट से सुशांत मिश्रा
23 मंगोलपुरी (अनुसूचित जाति) सीट से हनुमान चौहान
24 शकूर बस्ती सीट से सतीश लूथरा
25 त्रिनगर सीट से सतेंद्र शर्मा
26 मतिया महल सीट से असिम अहमद खान
27 मोती नगर सीट से राजेंद्र नामधारी
28 माडीपुर (अनुसूचित जाति) सीट से जेपी पंवार
29 राजौरी गार्डन सीट से धर्मपाल चांडेल
30 उत्तम नगर सीट से मुकेश शर्मा
31 मतिआला सीट से रघुविंदर शोकीन
32 बिजवासन सीट से देवेंद्र सहरावत
33 दिल्ली कैंट सीट से प्रदीप कुमार उपमन्यु
34 राजेंद्र नगर सीट से विनीत यादव
35 जंगपुरा सीट से फरहद सूरी
36 मालवीय नगर सीट से जितेंद्र कुमार कोचर
37 महरोली सीट से श्रीमती पुष्पा सिंह
38 देओली (अनुसूचित जाति) सीट से राजेश चौहान
39 संगम विहार सीट से हर्ष चौधरी
40 त्रिलोकपुरी (अनुसूचित जाति) सीट से अमरदीप
41 कोंडली (अनुसूचित जाति) सीट से अक्षय कुमार
42 लक्ष्मी नगर सीट से सुमित शर्मा
43 कृष्ण नगर सीट से गुरचरण सिंह राजू
44 सीमापुरी (अनुसूचित जाति) सीट से राजेश लिलोठिया
45 बाबरपुर सीट से हाजी मोहम्मद इशराक खान
46 गोकलपुर (अनुसूचित जाति) सीट से प्रमोद कुमार जयंत
47 करावल नगर सीट से डॉ. पीके मिश्रा
(शेष 22 सीटों पर कांग्रेस उम्ममीदवार घोषित होते ही सूची अपडेट की जाएगी)
(Disclaimer: सट्टा खेलना गैरकानूनी है। oneindia.com सट्टा बाजार के दावों का समर्थन नहीं करता है। ये अनुमान गलत भी हो सकते हैं।)
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की अन्य खबरें
-
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त -
Fact Check: 14 किलो वाले LPG सिलेंडर में 10 किलो की गैस मिलेगी? क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?












Click it and Unblock the Notifications