Rahul Kaswan: कितने अमीर हैं राहुल कस्वां, जो 33 साल बाद BJP छोड़ 24 घंटे में ले आए कांग्रेस की टिकट
Rahul Kaswan Net Worth: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची मंगलवार शाम को जारी की है, जिसमें राजस्थान की 25 में से 10 सीटों पर भी प्रत्याशी उतारे गए हैं।
कांग्रेस की सूची में सबसे चौंकाने वाला नाम राहुल कस्वां का हैं, क्योंकि इन्होंने भाजपा छोड़कर एक दिन पहले ही कांग्रेस ज्वाइन की थी। जबकि राहुल कस्वां का परिवार 33 साल से भाजपा में रहा है।

राहुल कस्वां के पिता राम सिंह कस्वां चूरू से चार बार और खुद कस्वां दो बार भाजपा सांसद रह चुके हैं। राहुल की मां कमला कस्वां भी चूरू की राजगढ़ सीट से भाजपा विधायक रह चुकी हैं।
लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा ने मौजूदा सांसद राहुल कस्वां का चूरू से टिकट काट दिया और उनकी जगह पैरालंपिक खिलाड़ी देवेंद्र झाझड़िया को टिकट दिया। कस्वां की टिकट कटने की वजह राजेंद्र राठौड़ के साथ सियासी मनमुटाव रहा।
राहुल कस्वां की संपत्ति व परिवार
- लोकसभा चुनाव 2019 में राहुल कस्वां की ओर से पेश किए गए चुनावी शपथ पत्र के अनुसार उनकी नेट वर्थ 2.03 करोड़ रुपए है।
- चूरू जिले के राजगढ़ में 20 जनवरी 1970 को जन्मे राहुल कस्वां की शादी उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के भाई जयपुर निवासी कुलदीप धनखड़ की बेटी नीलू के साथ हुई है। इनके दो बेटे व दो बेटी हैं।
- राहुल कस्वां ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीकॉम और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सेल्स दिल्ली से PDGM की डिग्री हासिल की है।
- राहुल कस्वां ने लोकसभा चुनाव 2014 में चूरू सीट से बीएसपी के अभिनेश महेश्वरी को 294,739 वोटों से हराकर राजस्थान के सबसे कम उम्र के भाजपा सांसद बने थे। साल 2019 में फिर जीत हासिल की थी।
राजस्थान में कांग्रेस उम्मीदवार
1 जोधपुर से करणसिंह
2 उदयपुर से ताराचंद मीणा
3 चितौड़गढ़ से उदयलाल अंजाना
4. जालौर-सिरोही से वैभव गहलोत
5 चूरू से राहुल कस्वां
6 बीकानेर से गोविंद राम मेघवाल
7 झुंझुनूं से बृजेंद्र ओला
8 अलवर से ललित यादव
9 भरतपुर से संजना जाटव
10 टोंक-सवाई माधोपुर से हरीश मीणा
यह भी पढ़ें- Rahul Kaswan: टिकट कटने के बाद जनता के सामने आए राहुल कस्वां ने बताया गेम प्लान, राठौड़ पर क्या बोले?












Click it and Unblock the Notifications