Who is Priyanka Balan: गिरदावर की पत्नी प्रियंका बैलाण के लिए BJP ने काटा गंगानगर MP का टिकट?
Priyanka Balan BJP Candidate Ganganagar: आम चुनाव 2024 में भारतीय जनता पार्टी ने रविवार रात को राजस्थान में सात उम्मीदवारों की नई सूची जारी की है, जिसमें श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ संसदीय क्षेत्र से प्रियंका बैलाण को प्रत्याशी घोषित किया गया है।
भाजपा ने श्रीगंगानगर सीट पर प्रत्याशी बदला है। नए चेहरे प्रियंका बैलाण को उतारा है। इसके लिए श्रीगंगानगर से भाजपा के मौजूदा सांसद निहाचंद मेघवाल का टिकट काटा गया है। इसी तरह से जयपुर सांसद रामचंरण बोहरा का भी टिकट काटा है। उनकी जगह मंजू शर्मा को उतारा है।

श्रीगंगानगर से प्रियंका बैलाण व जयपुर शहर से मंजू शर्मा के अलावा झुंझुनूं से शुभकरण चौधरी, राजसमंद से महिमा विश्वेश्वर सिंह, अजमेर से भागीर चौधरी, टोंक-सवाई माधोपुर से सुखबीर सिंह जौनपरिया, जयपुर ग्रामीण से राज राजेंद्र सिंह को टिकट दिया गया है।
प्रियंका बालन का जीवन परिचय (Priyanka Balan Biography in Hindi)
- श्रीगंगानगर से भाजपा उम्मीदवार प्रियंका बालन उर्फ प्रियंका बैलाण लंबे समय से भाजपा में सक्रिय है।
- नौ साल पहले सीपी जोशी ने भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष रहते हुए प्रियंका बैलाण को प्रदेश मंत्री नियुक्त किया था।
- वर्तमान में प्रियंका बैलाण श्रीगंगानगर से अलग होकर नए जिला बने अनूपगढ़ नगर परिषद की सभापति हैं।
- प्रियंका बैलाण मूलरूप से अनूपगढ़ की रहने वाली हैं। हालांकि लोकसभा चुनाव में अनूपगढ़ बीकानेर संसदीय क्षेत्र में आता है।
- प्रियंका बैलाण के पति प्रिंस नागपाल गिरदावर हैं। पिता पीएचईडी से रिटायर्ड एक्सईएन हैं।
- बीए, एमबीए की डिग्री पाने वालीं प्रियंका बैलाण साल 2013 से भाजपा में सक्रिय हैं।
- साल 2013 के विधानसभा चुनाव में इनका टिकट मिला था, मगर कम उम्र की वजह से टिकट निरस्त कर दिया गया था।
- प्रियंका बैलाण साल 2017-2019 तक भाजयुमो में प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर रही हैं। जुलाई 2023 में भाजपा में प्रदेश मंत्री पद पर रहीं।

कुलदीप इंदौरा vs प्रियंका बैलाण
राजस्थान में पंजाब सीमा से लगती एससी के रिजर्व श्रीगंगानगर संसदीय सीट पर कांग्रेस ने कुलदीप इंदौरा पर दांव लगाया है। यहां पर प्रियंका बैलाण व कुलदीप इंदौरा के बीच सीधी टक्कर मानी जा रही है। हालांकि बसपा ने देवकरण नायक को टिकट दिया है।

टिकट मिलने के बाद प्रियंका बैलाण ने क्या लिखा?
होली की रात को श्रीगंगानगर सीट से भाजपा का टिकट मिलने पर प्रियंका बैलाण ने सोशल मीडिया पर आलाकमान का आभार जताया और खुशी जताते हुए लिखा कि श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनने उनके लिए कभी नहीं भूल सकने वाला पल है। वे भाजपा के 'अबकी बार 400 पार' के नारे को धरातल पर उतारने के लिए मेहनत व लगन से संसदीय क्षेत्र के लोगों को साथ लेते हुए कार्य करेंगीं।












Click it and Unblock the Notifications