Amitabh Bachchan के बंगले 'जलसा' को फिर से बम से उड़ाने की धमकी, BMC ऑफिस भी निशाने पर, सुरक्षा एजेंसी अलर्ट

Amitabh Bachchan: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन एक बार फिर धमकी मिलने के बाद चर्चा में आ गए हैं। एक धमकी भरे ईमेल में उनके मुंबई स्थित बंगले 'जलसा' को बम से उड़ाने की बात कही गई है। इतना ही नहीं, इस मेल में मुंबई महानगरपालिका (BMC) मुख्यालय को भी निशाना बनाने की धमकी दी गई है। मामले की जानकारी सामने आते ही मुंबई पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं।

अमिताभ बच्चन के घर और BMC ऑफिस को उड़ाने की धमकी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई की मेयर ऋतु तावड़े के कार्यालय में एक धमकी भरा ईमेल भेजा गया है। इसमें बीएमसी मुख्यालय और अमिताभ बच्चन के बंगले जलसा को बम से उड़ाने की चेतावनी दी गई है। ईमेल में कुछ अन्य स्थानों का भी उल्लेख होने की बात सामने आई है।

Amitabh Bachchan

पुलिस ईमेल भेजने वाले की पहचान में जुटी

धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड (BDDS) की टीम बीएमसी कार्यालय पहुंची और वहां सुरक्षा जांच की जा रही है। वहीं पुलिस ईमेल भेजने वाले की पहचान और धमकी की वास्तविकता का पता लगाने में जुटी है।

सलमान खान के घर गोलीबारी के बाद बढ़ा सितारों की सुरक्षा का खतरा

-पिछले कुछ सालों में बॉलीवुड सितारों को मिल रही धमकियों और सुरक्षा संबंधी घटनाओं ने चिंता बढ़ा दी है। 14 अप्रैल 2024 को सलमान खान के मुंबई स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर हुई गोलीबारी की घटना के बाद फिल्म इंडस्ट्री में सुरक्षा को लेकर सतर्कता और बढ़ गई थी।

-इसके बाद भी कई फिल्मी हस्तियों को अलग-अलग माध्यमों से धमकियां मिलने की खबरें सामने आती रही हैं। अमिताभ बच्चन भी पिछले कुछ समय से ऐसी घटनाओं का सामना कर रहे हैं, जिसके चलते उनकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सावधानी बरती जा रही है।

पहले भी अमिताभ बच्चन को मिल चुकी है धमकी

अमिताभ बच्चन को इससे पहले भी उनके बंगले जलसा को निशाना बनाने की धमकी दी जा चुकी है। पिछली धमकी के बाद जब वह रविवार को अपने प्रशंसकों से मिलने बंगले के बाहर पहुंचे थे, तब उनकी सुरक्षा व्यवस्था काफी मजबूत रखी गई थी। उस दौरान बिग बी बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से प्रशंसकों का अभिवादन करते नजर आए थे।

23 अक्टूबर 2026: मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, मुंबई की मेयर ऋतु तावड़े और डिप्टी मेयर संजय घाड़ी को भेजे गए एक ईमेल में जलसा पर ग्रेनेड हमले की धमकी दी गई थी। इसमें महालक्ष्मी रेसकोर्स में दिलजीत दोसांझ के कार्यक्रम का भी जिक्र था। संबंधित स्थानों की सुरक्षा को लेकर जांच की गई थी।

6 नवंबर 2026: एक अन्य धमकी भरे ईमेल में जलसा के साथ बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और महालक्ष्मी रेसकोर्स का जिक्र होने की जानकारी सामने आई थी। पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने संबंधित स्थानों की जांच की थी।

अभिषेक बच्चन का नाम लेकर भी दी गई थी धमकी

एक अन्य धमकी के दौरान अमिताभ बच्चन के साथ उनके बेटे अभिषेक बच्चन का नाम भी सामने आया था। सोशल मीडिया पर गोल्डी ढिल्लों के नाम से एक पोस्ट शेयर किया गया था, जिसमें दोनों को निशाना बनाने की धमकी दी गई थी। पोस्ट में बुलेटप्रूफ सुरक्षा व्यवस्था का जिक्र करते हुए भी धमकी दी गई थी। इस घटना के बाद बच्चन परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता और बढ़ गई थी। हालांकि लगातार मिल रही धमकियों के बीच पुलिस की ओर से सुरक्षा इंतजामों को मजबूत किया गया है।

जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा, CCTV से निगरानी

-अमिताभ बच्चन के बंगले जलसा के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। निजी सुरक्षा गार्डों के साथ मुंबई पुलिस के हथियारबंद जवान भी तैनात किए गए हैं। इसके अलावा बंगले के आसपास गतिविधियों पर नजर रखने के लिए हाई-रेजोल्यूशन सीसीटीवी कैमरों की मदद ली जा रही है।

-फिलहाल ताजा धमकी भरे ईमेल की जांच जारी है। पुलिस ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि मेल किसने भेजा और इसमें किए गए दावे कितने वास्तविक हैं। मामले में जांच पूरी होने के बाद ही धमकी को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+