Prahlad Gunjal Join Congress: प्रह्लाद गुंजल का कोटा BJP में ओम बिरला से क्यों रहा 36 का आंकड़ा?
Prahlad Gunjal Congress Candidate Kota? लोकसभा चुनाव 2024 में राजस्थान के दिग्गज नेता प्रह्लाद गुंजल ने 22 मार्च को भाजपा छोड़कर कांग्रेस ज्वाइन कर ली है। कांग्रेस प्रह्लाद गुंजल को कोटा संसदीय क्षेत्र से लोकसभा चुनाव में टिकट दे सकती है।
राजस्थान कांग्रेस कमेटी प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नीरज गुर्जर, अशोक चांदना की मौजूदगी में जयपुर प्रदेश कार्यालय में प्रह्लाद गुंजल को कांग्रेस की सदस्यता दिलवाई। इसी दौरान नरेश मीणा की भी कांग्रेस में वापसी हुई है। नरेश मीणा दौसा से टिकट मांग रहे हैं।

कांग्रेस अगर प्रह्लाद गुंजल को कोटा संसदीय क्षेत्र से मैदान में उतारती है तो कोटा सीट पर मुकाबला रोचक हो जाएगा, क्योंकि यहां से लगातार तीसरी ओम बिरला चुनाव लड़ रहे हैं। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और प्रह्लाद गुंजल के बीच लंबे समय से 36 का आंकड़ा चल रहा है।
प्रह्लाद गुंजल का जीवन परिचय (Prahlad Gunjal Biography in Hindi)
- प्रह्लाद गुंजल का जन्म 30 जून 1967 को धर्मपुरा के भैरूलाल के घर में हुआ।
- प्रह्लाद गुंजल की शादी जय कंवर के साथ हुई है। इनके एक बेटा व दो बेटी हैं।
- प्रह्लाद गुंजल ने बीए व एलएलबी तक शिक्षा हासिल की है।
- प्रह्लाद गुंजल कोटा उत्तर सीट से वर्ष 2013-2018 व रामगंजमंडी से 2003-2008 में विधायक रहे हैं।
- भाजपा में प्रह्लाद गुंजल को पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया का करीबी माना जाता है।
- प्रह्लाद गुंजल ने साल 2023 के विधानसभा चुनाव में भी टिकट मांगा था, मगर टिकट नहीं मिलने के कारण ओम बिरला से इनकी सियासी मनमुटाव बढ़ गया था।
- प्रह्लाद गुंजल को कोटा के मौजूदा सांसद ओम बिरला का धुर विरोध माना जाता है।
कोटा लोकसभा सीट का इतिहास
कोटा संसदीय क्षेत्र में बूंदी जिले के केशोरायपाटन, बूंदी, पिपलादा, सांगोद, कोटा जिले के कोटा उत्तर, कोटा दक्षिण, लाडपुरा व रामगंजमंडी विधानसभा क्षेत्र आते हैं। कोटा लोकसभ सीट पर कांग्रेस-भाजपा में से कभी किसी एक पार्टी का राज नहीं रहा। साल 2014 व 2019 में कोटा से जीतकर ओम बिरला संसद पहुंचे हैं।












Click it and Unblock the Notifications