Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

शहीद सुरेंद्र कुमार मोगा को अंतिम सैल्यूट, पत्नी सीमा बोलीं- 'I Love You, प्लीज यार उठ जा', देखें वीडियो वायरल

Jhunjhunu Shaheed: ऑपरेशन सिंदूर 2025 के दौरान पाकिस्तान हमले में शहीद सुरेंद्र कुमार मोगा की पत्नी सीमा का एक भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह शहीद पति को अंतिम विदाई देते समय उनसे अपने प्यार का इज़हार करती नज़र आ रही हैं। सुरेंद्र कुमार मोगा राजस्थान के झुंझुनूं जिले के मंडावा कस्बे के पास स्थित गांव मेहरादासी के रहने वाले थे।

पत्नी ने अंतिम दर्शन कर सैल्यूट किया

रविवार को सुरेंद्र मोगा का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनकी पत्नी सीमा, पति का चेहरा एक बार देखने की जिद करने लगीं। जैसे ही उन्हें अंतिम दर्शन का मौका मिला, उन्होंने पार्थिव शरीर को सैल्यूट करते हुए रोते-रोते कहा- "आई लव यू... प्लीज यार, उठ जा... प्लीज उठ जा यार।" यह दृश्य देखकर वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम हो गईं।

Jhunjhunu Shaheed Surendra kumar Moga

"मेरे सुरेंद्र को साथ क्यों नहीं लाए?"

जब भारतीय वायुसेना के अधिकारी सुरेंद्र मोगा की वर्दी और टोपी पत्नी को सौंपते हुए बोले कि पूरी वायुसेना उनके साथ है, तो वीरांगना सीमा ने कहा- "सब कुछ है, लेकिन मेरा सुरेंद्र मेरे पास नहीं है। आप मेरे सुरेंद्र को साथ क्यों नहीं लाए? उसे क्यों छोड़ आए?"

बेटी वर्तिका बोली- "पापा की शहादत का बदला लूंगी"

शहीद की 11 वर्षीय बेटी वर्तिका का भी वीडियो वायरल हो रहा है। मीडिया से बातचीत में उसने कहा- "मुझे पापा की शहादत पर गर्व है। मेरे पापा देश के दुश्मनों से लड़ते हुए शहीद हुए। मैं भी फौजी बनना चाहती हूं और उनकी शहादत का बदला लूंगी।"

शहीद की मां नानू देवी बेटे की शहादत पर बार-बार यही कहती रहीं- "मुझे छोड़कर कहां चला गया मेरा लाल? अब इस नए मकान में कौन रहेगा?" बता दें कि सुरेंद्र ने हाल ही में गांव में नया मकान बनवाया था और कुछ दिन पहले ही गृह प्रवेश हुआ था।

Surendra kumar Moga: कौन थे शहीद सुरेंद्र कुमार मोगा?

सुरेंद्र कुमार मोगा, गांव मेहरादासी निवासी और सीआरपीएफ से रिटायर्ड शिशुपाल सिंह के इकलौते पुत्र थे। वे 14 वर्ष पूर्व भारतीय वायुसेना में भर्ती हुए थे। वर्तमान में वे वायुसेना की 39वीं विंग, उधमपुर (जम्मू-कश्मीर) में मेडिकल असिस्टेंट सार्जेंट के पद पर तैनात थे। वे 15 अप्रैल 2025 को ही ड्यूटी पर लौटे थे। 9 मई 2025 को, पहलगाम में आतंकी हमले के जवाब में चलाए गए ऑपरेशन 'सिंदूर' के दौरान वे पाकिस्तान की ओर से किए गए हमले में शहीद हो गए।

Jhunjhunu Shaheed Surendra kumar Moga

9 वर्षीय बेटे दक्ष ने दी मुखाग्नि

रविवार को गांव मेहरादासी में शहीद सुरेंद्र कुमार मोगा का अंतिम संस्कार राजकीय व सैन्य सम्मान के साथ किया गया। उनके 9 वर्षीय पुत्र दक्ष ने उन्हें मुखाग्नि दी। सुबह जब शहीद की पार्थिव देह गांव पहुंची, तो तिरंगा यात्रा निकाली गई और "शहीद सुरेंद्र सिंह मोगा अमर रहें", "जब तक सूरज-चांद रहेगा, सुरेंद्र मोगा तेरा नाम रहेगा" के नारों से आसमान गूंज उठा।

Jhunjhunu Shaheed Surendra kumar Moga

तीन बहनों के इकलौते भाई थे सुरेंद्र कुमार मोगा

ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए सुरेंद्र कुमार मोगा तीन बहनों के इकलौते भाई थे। एक जनवरी 2010 में वायुसेना ज्‍वाइन करने वाले सुरेंद्र कुमार ने प्रारंभिक शिक्षा झुंझुनूं शहर के स्‍कूलों से हुई थी। ससुर रामनिवास मील भारतीय वायुसेना से रिटायर हो चुके हैं। सुरेंद्र की शादी गांव बल‍रिया की रहने वाली सीमा से हुई थी। सीआरपीएफ से रिटायर पिता शिशुपाल सिंह मोगा का साल 2018 में देहांत हो गया था।

Jhunjhunu Shaheed Surendra kumar Moga

इस बार पत्‍नी-बच्‍चों को भी ले गए थे साथ

सुरेंद्र कुमार मोगा ने 2 अप्रैल 2025 को गांव में नए घर में प्रवेश किया था। इसके बाद 15 अप्रैल 2025 को पत्‍नी सीमा व बच्‍चों को साथ लेकर उधरपुर पर ड्यूटी पर गए थे। गांव बलरिया में सीमा के दादाजी का निधन होने पर वह शुक्रवार को ही उधमपुर से लौटी थीं।


यह‍ भी पढ़ें- Rajasthan Shaheed: भारत-पाकिस्‍तान युद्ध में झुंझूनूं का इकलौता बेटा शहीद, कौन थे सुरेन्द्र कुमार मोगा?

यह भी पढ़ें- Surendra Kumar Rajasthan: ऑपरेशन सिंदूर में झुंझुनूं का बेटा शहीद, गृहप्रवेश के बाद 15 को ही लौटे थे ड्यूटी पर

यह भी पढ़ें- 23 वर्षीय इकलौता बेटा शहीद, फौजी मुरली नाइक की माता-पिता से आखिरी बातचीत सुनकर आप भी नहीं रोक पाओगे आंसू

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+