Jaspal Rana ही नहीं, उनकी बहन ने भी शूटिंग में गाड़े झंडे, क्या है राजनाथ सिंह से कनेक्शन?

Jaspal Rana: भारतीय शूटर और मशहूर कोच जसपाल राणा ने आज दुनिया को 49 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया, उनके अकस्मात निधर से खेलजगत में मातम पसरा है। अपने गेम से विश्वपटल पर भारत का सीना चौड़ा करने वाले जसपाल राणा ने अपना पूरा जीवन शूटिंग को समर्पित किया। उत्तराखंड के बेटे जसपाल ने शूटिंग का ककहरा अपने पिता नारायण सिंह राणा से सीखा था, जो कि पहले फौजी थे और बाद में उत्तराखंड के खेल मंत्री बने।

उनकी बहन सुषमा राणा भी अपने भाई की तरह ही निशानेबाज रही हैं, सुषमा ने अपनी साथी सरोजा कुमारी झूथू के साथ मिलकर 2006 के कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था। 2002 से 2003 तक 25-मीटर शूटिंग का नेशनल रिकॉर्ड उनके ही नाम रहा है।

jaspal rana sister sushma rana

जसपाल हमेशा उनके लिए रोल मॉडल रहे हैं उन्होंने कई इवेंट में कहा है कि 'जसपाल केवल उनके लिए बड़े भाई नहीं बल्कि मार्गदर्शक और गुरू दोनों ही रहे हैं।' आपको बता दें कि सुषमा एक बड़े सियासी खानदान से ताल्लुक रखती हैं।

राजनाथ सिंह की बहू हैं जसपाल राणा की बहन सुषमा

वो देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की बहू और पंकज सिंह की पत्नी हैं। 12 दिसंबर 1978 को जन्मे पंकज सिंह भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उत्तर प्रदेश के महासचिव हैं। पंकज नोएडा के मौजूदा विधायक हैं। 11 मार्च 2017 को उन्होंने यूपी विधानसभा चुनाव में नोएडा विधानसभा सीट जीती। वे उत्तर प्रदेश राज्य में BJP के उपाध्यक्ष हैं।

Jaspal Rana sister susma rana

साल 2004 में हुई थी पंकज सिंह और सुषमा राणा की शादी

वे भारत के मौजूदा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बड़े बेटे हैं। 1996 में लखनऊ के महानगर बॉयज़ इंटर कॉलेज से सीनियर सेकेंडरी की पढ़ाई पूरी करने के बाद, 1999 में दयाल सिंह कॉलेज से B.Com. और 2001 में एमिटी नोएडा से MBA (PGDM) किया है। साल 2004 में पंकज सिंह और सुषमा राणा की शादी हुई थी और इस कपल को दो बच्चे बेटी दीया और बेटा आर्यवीर है।

Jaspal Rana sister susma

कैसे हुआ जसपाल राणा का निधन?

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जसपाला राणा 1 जून को ISSF वर्ल्ड कप से भारत लौट रहे थे तभी रास्‍ते में ही उन्‍हें बेचैनी और परेशानी महसूस हुई थी, वहां मौजूद स्‍टाफ और राणा के सहयोग‍ियों ने उन्‍हें प्लेन लैंड होते ही तत्‍काल द‍िल्‍ली के साकेत स्‍थ‍ित मैक्‍स अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा था लेकिन आज उन्होंने दुनिया से विदाई ले ली। नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (NRAI) ने उनके निधन की पुष्टि की।

Jaspal Rana sister susma

राजनाथ सिंह ने जताया शोक

राजनाथ सिंह ने जसपाल राणा के निधन पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने एक्स पर लिखा - अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शूटर जसपाल राणा के आकस्मिक निधन से मैं स्तब्ध और शोकाकुल हूँ। जसपाल एक उत्कृष्ट खिलाड़ी और कोच होने के साथ-साथ अत्यंत सहज, सरल और बहुत ही नेकदिल इंसान थे। भारत में शूटिंग को एक खेल के रूप में लोकप्रिय बनाने में उनकी बड़ी प्रभावी भूमिका थी। जसपाल राणा ने वर्ल्ड शूटिंग चैंपियनशिप एवं एशियन गेम्स में भारत को गोल्ड मेडल दिला कर भारत का नाम पूरे विश्व में रोशन किया। उनके निधन से भारतीय खेल जगत को एक बड़ी क्षति हुई है। ईश्वर उनके शोक-संतप्त परिजनों को इस पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करें। इस कठिन समय में उनके परिवार और प्रसशंकों के प्रति मैं अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं। ओम शांति!'

यह पढ़ें: Jaspal Rana : जसपाल राणा ने की थी दो शादियां! पत्नी भी हैं मशहूर हस्ती, कितने हैं बच्चे?
यह पढ़ें: Jaspal Rana : जसपाल राणा ने की थी दो शादियां! पत्नी भी हैं मशहूर हस्ती, कितने हैं बच्चे?
यह पढ़ें: Jaspal Rana Death News: नहीं रहे देश के Golden Boy जसपाल , 49 साल की उम्र में निधन, क्या हुआ निशानेबाज को?
यह पढ़ें: Jaspal Rana Death News: नहीं रहे देश के Golden Boy जसपाल , 49 साल की उम्र में निधन, क्या हुआ निशानेबाज को?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+