Murali Naik: मां से झूठ बोलकर शहीद हुआ मुरली नायक, इकलौता बेटे की शहादत पर क्या बोले माता-पिता?
Murali Naik Indian Army soldier : ऑपरेशन सिंदूर के चार दिन बाद, आज 10 मई 2025 की शाम पांच बजे भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्षविराम लागू हो गया। भारत के सामने पाकिस्तान ने भले ही 86 घंटे में घुटने टेक दिए हों, मगर आंध्र प्रदेश के एक गरीब परिवार को ऐसा जख्म दे गया जो जिंदगी भर नहीं भर पाएगा। श्रीराम नाइक और उनकी पत्नी ज्योति बाई से उनका इकलौता बेटा एम. मुरली नाइक छीन लिया गया - वो भी महज 23 साल की उम्र में।
शहीद मुरली नाइक के पिता श्रीराम नाइक ने भर्राए गले से कहा, "मेरा इकलौता बेटा देश की रक्षा करते हुए शहीद हो गया। हमें उस पर गर्व है कि उसने देश के लिए लड़ाई लड़ी, लेकिन दर्द इस बात का है कि हम उसी पर निर्भर थे। वह हमारा बुढ़ापे का सहारा था। अब हम बेसहारा हो गए हैं। हम किसके सहारे जिएंगे?"

मीडिया से बात करते हुए श्रीराम नाइक की आंखें भर आईं। उन्होंने कहा, "नीच पाकिस्तान ने हमारा इकलौता बेटा छीन लिया। यह दुख ताउम्र नहीं भूल पाएंगे। अब जो भी समाधान हो, मैं उसे देश की सरकार पर छोड़ता हूं। जो निर्णय होगा, वह देश को ही लेना है।"

कौन थे शहीद मुरली नाइक?
मुदवथ मुरली नाइक आंध्र प्रदेश के श्री सत्य साई जिले के गोरंटला मंडल के कल्ली थांडा गांव के रहने वाले थे। उनका परिवार लंबे समय से महाराष्ट्र के मुंबई के कामराजनगर, घाटकोपर (पूर्व) में भी रह रहा है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद 9 मई 2025 को जम्मू-कश्मीर में एलओसी पर तैनाती के दौरान वे शहीद हो गए। उन्होंने दिसंबर 2022 में अग्निवीर योजना के तहत भारतीय सेना जॉइन की थी और महाराष्ट्र के नासिक जिले के देवलाली में सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त किया था।

आखिरी वीडियो कॉल जिसने रुला दिया
शहादत से एक दिन पहले मुरली ने अपने माता-पिता से आखिरी बार सुबह 8 बजे वीडियो कॉल पर बात की थी। श्रीराम नाइक बताते हैं, "उसने हमसे हालचाल पूछा और कहा कि आज पूरा दिन आराम करूंगा। हमें क्या पता था कि यह हमारी आखिरी बातचीत होगी।"

अगले ही दिन सुबह 9 बजे सेना के अधिकारियों का कॉल आया। पहले उनकी मां ज्योति बाई ने फोन उठाया। जब अधिकारी ने मुरली की पहचान पूछी, तो उन्होंने कहा, 'मुरली मेरा बेटा है।' इसके बाद अधिकारी ने कहा कि फोन अपने पति को दीजिए... और फिर उस खबर ने हमारी दुनिया उजाड़ दी।
श्रीराम नाइक ने बताया कि मुरली उनका इकलौता बेटा था। "मैं और मेरी पत्नी नहीं चाहते थे कि वह सेना में जाए, लेकिन उसने हमारी इच्छा के खिलाफ जाकर सेना जॉइन की। वह हमें यह भी नहीं बताता था कि वह कश्मीर में तैनात है। कहता था कि पंजाब में हूं, ताकि हम चिंतित न हों।"
यह भी पढ़ें- Rajasthan Shaheed: भारत-पाकिस्तान युद्ध में झुंझूनूं का इकलौता बेटा शहीद, कौन थे सुरेन्द्र कुमार मोगा?
यह भी पढ़ें- Surendra Kumar Rajasthan: ऑपरेशन सिंदूर में झुंझुनूं का बेटा शहीद, गृहप्रवेश के बाद 15 को ही लौटे थे ड्यूटी पर
-
Gold Rate Today: फिर सस्ता हो गया सोना, हाई से 28,000 तक गिरे भाव, अब कितने में मिल रहा है 22K और 18K गोल्ड -
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Mathura News: 'फरसा वाले बाबा' की हत्या से ब्रज में उबाल! दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, CM योगी ने लिया एक्शन












Click it and Unblock the Notifications