Lucknow Airport पर तहलका! फ्लाइट के बाथरूम में 'बम'? दूसरी तरफ 'कॉकरोच' का प्रदर्शन-पूरी टाइमलाइन

Lucknow Airport Bomb Threat: लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शुक्रवार 12 जून 2026 को सुरक्षा का बड़ा हाई अलर्ट लग गया। दिल्ली जाने वाली IndiGo की फ्लाइट में बम की धमकी मिलने के बाद विमान को उड़ान भरने से ठीक पहले रोक दिया गया। लगभग 180 यात्री बोर्ड पर थे। बाद में जांच में धमकी फर्जी साबित हुई, लेकिन घटना ने हवाई सुरक्षा व्यवस्था की संवेदनशीलता एक बार फिर उजागर कर दी।

इसी दिन, लखनऊ के इको गार्डन में पेपर लीक के खिलाफ हजारों छात्रों का प्रदर्शन भी चल रहा था, जिसमें 'कॉकरोच जनता पार्टी' के चीफ अभिजीत दीपके भी शामिल हुए। दोनों घटनाएं एक ही दिन में लखनऊ की सुर्खियों में छा गईं। आपको बता दें कि अभिजीत दीपके की फ्लाइट रात 2:20 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंड हुई थी। आइए टाइमलाइन में क्या कैसे हुआ? किसने रखा बम वाला नोट?

  • सुबह 10:00 बजे के आसपास: लखनऊ एयरपोर्ट पर IndiGo फ्लाइट 6E 2111 (लखनऊ-दिल्ली) की तैयारी चल रही थी। उड़ान का निर्धारित समय सुबह 10:45 बजे था। विमान में करीब 180 यात्री सवार थे।
  • 10:30-10:40 बजे के बीच : विमान के शौचालय में एक टिशू पेपर मिला, जिस पर 'बम’ लिखा हुआ था। जैसे ही यह संदिग्ध नोट देखा गया, तुरंत सुरक्षा प्रोटोकॉल सक्रिय हो गए। एयरपोर्ट अथॉरिटी, CISF, स्थानीय पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया। विमान को तुरंत बोर्डिंग गेट पर रोक लिया गया और यात्रियों को उतारने की तैयारी शुरू हुई।
  • 10:45 बजे के बाद : एयरपोर्ट पर खलबली मच गई। फ्लाइट को टर्मिनल से दूर खड़े विमान पार्किंग एरिया में शिफ्ट किया गया। पूरी तरह से एहतियात बरतते हुए विमान की गहन तलाशी शुरू की गई। बम डिस्पोजल स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड को मौके पर बुलाया गया। यात्रियों को विमान से सुरक्षित तरीके से बाहर निकाला गया और उन्हें लाउंज में व्यवस्थित किया गया।
  • 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक : विमान की अंदर-बाहर पूरी तलाशी ली गई। किसी भी प्रकार का विस्फोटक, संदिग्ध वस्तु या खतरनाक सामग्री नहीं मिली। अधिकारियों ने पुष्टि की कि यह पूरी तरह फर्जी धमकी (होक्स) थी।
  • दोपहर 1:30 बजे के आसपास : IndiGo एयरलाइंस ने आधिकारिक बयान जारी किया। कंपनी के प्रवक्ता ने कहा, '12 जून 2026 को लखनऊ से दिल्ली जाने वाली उड़ान 6E 2111 में सुरक्षा संबंधी खतरा देखा गया। हमने तुरंत संबंधित अधिकारियों को सूचित किया और उनके साथ पूर्ण सहयोग किया। सुरक्षा मंजूरी मिलने के बाद विमान रवाना होगा।'
  • दोपहर 2:00 बजे के बाद : यात्रियों को नाश्ता और पानी उपलब्ध कराया गया। एयरलाइंस ने नियमित अपडेट दिए। सुरक्षा एजेंसियां केस को फर्जी धमकी के रूप में दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी।

सुरक्षा मंजूरी के बाद फ्लाइट को दिल्ली के लिए रवाना करने की तैयारी हो रही थी। यात्रियों को हुई असुविधा पर IndiGo ने खेद व्यक्त किया और कहा कि यात्री सुरक्षा हमेशा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

IndiGo का आधिकारिक बयान क्या?

कंपनी ने साफ कहा कि तय प्रोटोकॉल का पालन करते हुए तुरंत कार्रवाई की गई। हम अपने ग्राहकों को हुई असुविधा के लिए खेद प्रकट करते हैं। हम नाश्ता उपलब्ध करा रहे हैं और लगातार अपडेट दे रहे हैं।

फर्जी बम धमकियों का बढ़ता खतरा, जनवरी में भी केस आया सामने

हवाई अड्डों पर फर्जी बम धमकियां नई नहीं हैं। ये न सिर्फ यात्रियों को परेशान करती हैं बल्कि सुरक्षा एजेंसियों के संसाधनों का भारी दुरुपयोग भी करती हैं। एक छोटे से टिशू पेपर ने पूरे एयरपोर्ट ऑपरेशन को प्रभावित कर दिया।

इसी साल जनवरी में IndiGo की एक और उड़ान (6E 1232) को कुवैत से दिल्ली जाते वक्त बम धमकी मिली थी, जिसे अहमदाबाद डायवर्ट करना पड़ा था। उस घटना में भी धमकी फर्जी निकली थी। ऐसी घटनाएं हवाई सुरक्षा के लिए चुनौती हैं। भारत में DGCA और Bureau of Civil Aviation Security (BCAS) के सख्त प्रोटोकॉल हैं, जिनका हर बार पालन किया जाता है, चाहे धमकी कितनी भी बेबुनियाद क्यों न हो।

देर रात लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंड अभिजीत दीपके, सुबह धमाके की धमकी से तहलका!

इसी दिन लखनऊ के इको गार्डन में एक बड़ा छात्र प्रदर्शन हुआ। NEET, UPSI, लेखपाल और CBSE जैसे विभिन्न परीक्षाओं में पेपर लीक के विरोध में करीब 6,000 अभ्यर्थी इकट्ठा हुए। आपको बता दें कि अभिजीत दीपके की फ्लाइट रात 2:20 बजे अमौसी एयरपोर्ट पर लैंड हुई थी।

  • 12 जून की दोपहर 1:30 बजे 'कॉकरोच जनता पार्टी' के चीफ अभिजीत दीपके संविधान की किताब हाथ में लेकर प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने उन्हें सुरक्षा घेरे में अंदर पहुंचाया।
  • दीपके करीब 40 मिनट तक रुके। उन्होंने संबोधन में कहा कि हमारा देश आंदोलनों से बना है। इमरजेंसी के खिलाफ आंदोलन न होता तो लोकतंत्र न होता। आंदोलन सबसे बड़ी देशभक्ति है। जो भी पेपर लीक में दोषी हैं, उन्हें इस्तीफा देना होगा। उन्होंने 20 जून को दिल्ली में बड़े आंदोलन का आह्वान भी किया।
  • प्रदर्शन के दौरान 'पेपर लीक बंद करो', 'UPSI स्कोरकार्ड जारी करो' जैसे नारे लगाए गए। RAF, PAC और स्थानीय पुलिस के 1,500 से ज्यादा जवान तैनात रहे। कुछ छात्रों ने दीपके और उनकी पार्टी का विरोध भी किया। उन्होंने कहा, 'यह हमारा छात्र आंदोलन है, इसमें राजनीति नहीं होनी चाहिए।'

12 जून 2026 का दिन लखनऊ के लिए यादगार रहा। एक तरफ एयरपोर्ट पर सुरक्षा की सख्ती, दूसरी तरफ सड़क पर युवाओं का गुस्सा। दोनों घटनाएं अलग-अलग लगती हैं, लेकिन दोनों ही व्यवस्था में विश्वास की कमी को दर्शाती हैं।

Cockroach Party Protest LIVE: कॉकरोच पार्टी को लखनऊ में मात्र 6 घंटे की इजाजत मिली
Cockroach Party Protest LIVE: कॉकरोच पार्टी को लखनऊ में मात्र 6 घंटे की इजाजत मिली
लखनऊ से दिल्ली जा रही IndiGo उड़ान 6E 2111 में क्या हुआ था?
उड़ान भरने से ठीक पहले सुरक्षा अलर्ट और एक संदिग्ध संदेश के बाद विमान में जांच और कार्रवाई की गई। बाद में जांच में धमकी फर्जी साबित हुई, फिर भी कुछ समय के लिए उड़ान रोक दी गई।
सुरक्षा अलर्ट के बाद विमान की जांच कैसे की गई?
संबंधित एजेंसियों को सूचना देकर विमान को जांच के दायरे में लिया गया। विमान की पूरी तरह तलाशी ली गई और अधिकारियों ने बताया कि कोई विस्फोटक या हानिकारक पदार्थ नहीं मिला।
IndiGo ने यात्रियों और सुरक्षा प्रक्रिया के बारे में क्या कहा?
IndiGo ने कहा कि उसने तय प्रोटोकॉल के तहत तुरंत संबंधित अधिकारियों को सूचना दी और उनके साथ सहयोग कर रही थी। कंपनी ने यात्रियों को हुई असुविधा पर खेद जताया और नाश्ता व समय-समय पर अपडेट उपलब्ध कराने की बात कही।
इस घटना में किन वजहों से उड़ान में देरी हुई?
उड़ान से कुछ ही देर पहले अलर्ट मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने पूरी जांच होने तक विमान को आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी। इसलिए यात्रियों को इंतजार करना पड़ा और विमान कुछ समय तक रोका गया।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+