Rajasthan: विधानसभा में गूंजा समरावता कांड, नरेश मीणा से मिलने के बाद खास टी-शर्ट पहन पहुंचीं MLA इंदिरा मीणा

Rajasthan Budget Session 2025: राजस्थान की 16वीं विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण से हुई, लेकिन पहले ही दिन बामनवास से कांग्रेस विधायक इंदिरा मीणा अपने अनोखे विरोध प्रदर्शन के चलते चर्चा में आ गईं। उन्होंने समरावता कांड की न्यायिक जांच की मांग वाली टी-शर्ट पहनकर विधानसभा में उपस्थिति दर्ज कराई।

जेल में नरेश मीणा से मुलाकात

इससे पहले, गुरुवार को इंदिरा मीणा ने टोंक जेल में निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा से मुलाकात की, जो देवली-उनियारा उपचुनाव 2024 में SDM अमित कुमार चौधरी को थप्पड़ मारने के आरोप में बंद हैं। मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि नरेश मीणा को सरकार के इशारे पर जरूरत से ज्यादा दोषी ठहराया जा रहा है। उन्होंने कहा, "उसका जुर्म सिर्फ इतना था कि उसने SDM को थप्पड़ मारा, बाकी आरोप छात्र राजनीति और जनहित आंदोलनों से जुड़े हैं।"

यह भी पढ़ें- Rajasthan Budget 2025: राजस्‍थान बजट सत्र में 'कांग्रेस का मोदी', गले में पोस्‍टर-नीमकाथाना जिला वापस करो

Rajasthan Budget Session 2025

समरावता कांड की तुलना मणिपुर हिंसा से

इंदिरा मीणा ने समरावता की घटना को गंभीर बताते हुए कहा कि यह मणिपुर हिंसा से भी अधिक भयावह है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने बर्बर कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार लोगों को थाने में बेरहमी से पीटा, जिससे कई लोगों के हाथ-पैर तक टूट गए।

क्या है नरेश मीणा का समरावता विवाद

13 नवंबर को देवली-उनियारा सीट के उपचुनाव के दौरान समरावता गांव के ग्रामीणों ने अपनी मांगों के चलते मतदान का बहिष्कार किया। इस बीच जब तीन लोगों ने वोट डाल दिए, तो निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा आक्रोशित हो गए और एरिया मजिस्ट्रेट अमित चौधरी को थप्पड़ मार दिया। घटना तूल पकड़ने के बाद 14 नवंबर को पुलिस ने नरेश मीणा को गिरफ्तार कर लिया।

राजस्‍थान विधानसभा में गरमाई राजनीति

बजट सत्र के पहले दिन ही समरावता कांड को लेकर राजनीति गर्मा गई है। कांग्रेस विधायक इंदिरा मीणा के विरोध प्रदर्शन से यह मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। अब देखना होगा कि सरकार इस पर क्या रुख अपनाती है और क्या न्यायिक जांच की मांग मानी जाती है या नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+