Weather: दिल्ली-एनसीआर में आंधी-बारिश को लेकर IMD का अलर्ट, अगले कुछ घंटे भारी, चेक करें अपने इलाके का हाल!
Delhi NCR Weather Today: जून के महीने में तल्ख धूप और उमस के बीच मौसम का मिजाज एक बार फिर तेजी से बदल रहा है। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद उमस ने जो गर्मी का शिकंजा कसा है, उससे राहत दिलाने के लिए बादलों ने एक बार फिर दिल्ली-एनसीआर का रुख कर लिया है। आसमान में उमड़ते बादलों और ठंडी हवाओं के रुख को देखकर साफ लग रहा है कि मौसम आज फिर कोई नया सरप्राइज देने के मूड में है। लेकिन क्या यह राहत आपके इलाके में बरसेगी या आपको अभी और इंतजार करना पड़ेगा? आइए जानतें हैं मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक आने वाले दिनों में आपके इलाके का हाल कैसा रहने वाला है।
आज शनिवार को दोपहर से शाम के बीच दिल्ली और आस-पास के इलाकों में मौसम पूरी तरह पलटी मारने वाला है। आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ बहुत हल्की या हल्की बारिश होने की पूरी संभावना बनी हुई है। इस दौरान 40-50 kmph की रफ्तार से धूल भरी आंधी चलेगी, जिसकी स्पीड कभी-कभी 60kmph तक भी पहुंच सकती है, जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट आएगी।

दिल्ली में कैसा रहेगा कल का मौसम
रविवार को दिल्ली-एनसीआर के आसमान में बादलों की आवाजाही तो आंशिक रूप से बनी रहेगी। हालांकि, राहत की बात यह है कि मौसम धीरे-धीरे साफ होने की तरफ बढ़ेगा और धूप का असर फिर से दिखने लगेगा। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार इस दिन बारिश की संभावना बेहद कम है, जिससे उमस में थोड़ी बढ़ोतरी महसूस हो सकती है।
दिल्ली एनसीआर में कैसा रहेगा 8 जून का मौसम
नए हफ्ते की शुरुआत के साथ ही सोमवार को मौसम का मिजाज एक बार फिर पूरी तरह बदल जाएगा। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा और तेज धूप निकलने के कारण गर्मी का प्रकोप दोबारा बढ़ सकता है। इस दिन बारिश या आंधी की कोई उम्मीद नहीं है, जिससे लोगों को तेज तीखी धूप का सामना करना पड़ेगा।
दिल्ली एनसीआर में 9 जून का मौसम
इस दिन भी आसमान पूरी तरह साफ और शुष्क बना रहेगा, जिससे दिन के तापमान में और इजाफा दर्ज हो सकता है। हालांकि, राहत की बात यह रहेगी कि दिन के समय 20-30 kmph की रफ्तार से तेज सतही हवाएं (Strong Surface Winds) चलेंगी। यह तेज हवाएं उमस भरे मौसम में थोड़ी राहत देने का काम जरूर करेंगी।
दिल्ली के अलग-अलग इलाकों के मौसम का हाल
- नई दिल्ली: आज दोपहर या शाम को गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और 40-60 kmph की रफ्तार से तेज आंधी चलने की संभावना है।
- उत्तर दिल्ली (North Delhi): दोपहर के बाद मौसम बदलेगा, तेज आंधी के साथ हल्की बौछारें पड़ने के आसार हैं।
- उत्तर-पूर्व दिल्ली (North East Delhi): यहां भी तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बहुत हल्की से हल्की बारिश का अलर्ट है।
- उत्तर-पश्चिम दिल्ली (North West Delhi): शाम तक धूल भरी आंधी चलने और गरज-चमक के साथ बारिश होने की उम्मीद है।
- पश्चिम दिल्ली (West Delhi): इस इलाके में भी आज आंधी-तूफान के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।
- मध्य दिल्ली (Central Delhi): आज शाम तक मौसम सुहाना हो सकता है; तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी की उम्मीद है।
- पूर्वी दिल्ली (East Delhi): बादलों की आवाजाही के बीच तेज हवाएं चलेंगी और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।
- शाहदरा: दोपहर के बाद धूल भरी आंधी और गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा होने के आसार हैं।
- दक्षिण दिल्ली (South Delhi): यहाँ भी आंधी और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है।
- दक्षिण-पश्चिम दिल्ली (South West Delhi): आज शाम को तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश का अनुमान लगाया गया है।
- दक्षिण-पूर्व दिल्ली (South East Delhi): इस इलाके में भी आज दोपहर या शाम को तेज आंधी के साथ हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है।
एनसीआर (NCR) के प्रमुख शहरों का हाल
- गुरुग्राम (Gurugram): आज गुरुग्राम में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और दोपहर या शाम को गरज-चमक के साथ आंधी और हल्की बारिश की संभावना है।
- नोएडा (Noida): नोएडा में आज मौसम का मिजाज बदलेगा; धूल भरी आंधी चलने और गरज-चमक के साथ हल्की बौछारें गिरने के आसार हैं।
- गाजियाबाद (Ghaziabad): आज दोपहर से शाम के बीच तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की उम्मीद जताई गई है।
- फरीदाबाद (Faridabad): फरीदाबाद में भी आंधी-तूफान के साथ बहुत हल्की से हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है।
Delhi NCR में अब कब होगी बारिश?
मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में बारिश और तेज आंधी का यह मुख्य दौर केवल आज (06 जून) दोपहर से रात के बीच ही सबसे ज्यादा सक्रिय रहने वाला है। इसके बाद 7 जून से लेकर 9 जून तक अगले तीन दिनों के लिए मौसम मुख्य रूप से साफ और शुष्क रहेगा, यानी बारिश का अगला लंबा इंतजार शुरू हो सकता है।














Click it and Unblock the Notifications