Rajasthan Budget 2025: राजस्थान बजट सत्र में 'कांग्रेस का मोदी', गले में पोस्टर-नीमकाथाना जिला वापस करो
Rajasthan Budget 2025: राजस्थान की 16वीं विधानसभा का बजट सत्र 31 जनवरी (शुक्रवार) से शुरू हो गया है। राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार में डिप्टी सीएम व वित्त मंत्री दीया कुमारी 19 फरवरी को राजस्थान बजट 2025 पेश करेंगी। बजट सत्र के पहले दिन कांग्रेस विधायक सुरेश मोदी का अनूठा नजारा देखने को मिला है।
Mai Congress ka Modi: विधायक सुरेश मोदी बोले-'मैं कांग्रेस का मोदी'
बजट सत्र के दौरान गले में 'नीमकाथाना जिला वापस करो' का पोस्टर लटकाकर राजस्थान विधानसभा पहुंचे सुरेश मोदी बोले-'मैं कांग्रेस का मोदी हूं। दूसरे वाले मोदी बीजेपी के हैं। सुरेश मोदी ने राजस्थान के सीकर जिले में नीमकाथाना को फिर से जिले का दर्जा दिए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि राजस्थान की भाजपा सरकार ने नीमकाथाना के साथ भेदभाव किया है।
यह भी पढ़ें- Rajasthan Sarpanch Chunav: कार्यकाल बढ़ने के बाद कैसे काम करेंगे सरपंच? अब कब होंगे राजस्थान पंचायत चुनाव?

दरअसल, राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने नीमकाथाना समेत 17 नए जिले व नए संभाग बनाए थे, जिन्हें बीते दिनों राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने उनमें से 9 जिले दूदू, केकड़ी, गंगापुर सिटी, नीमकाथाना, सांचौर, शाहपुरा, अनूपगढ़ और जयपुर-जोधपुर ग्रामीण और 3 संभाग सीकर, बांसवाड़ा व पाली का निरस्त कर दिया।
राजस्थान में जिला व संभाग वापसी के लिए स्थानीय लोग कांग्रेस नेताओं ने चक्का जाम व प्रदर्शन किए हैं। अब राजस्थान विधानसभा में बजट सत्र 2025 में नीमकाथाना जिले की वापसी के लिए स्थानीय कांग्रेस विधायक सुरेश मोदी ने आवाज उठाई है। इसके अलावा नीमकाथाना को वापस जिला बनाए जाने की मांग का मामला कोर्ट में भी पहुंच चुका है, जिस पर सुनवाई होनी है।
नीमकाथाना विधायक सुरेश मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा कि "नीमकाथाना को जिला बहाली की मांग को लेकर आज 16वीं राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र में जिला वापस करो के पोस्टर पहनकर मीडिया के माध्यम से जिलावासियों का संदेश देकर अपना विरोध दर्ज करवाया।"
यह भी पढ़ें- Budget 2025: कौनसी हैं वो 3 'चिंगारी'? जिनसे विदेशी ताकतों ने भारत में बजट से पहले लगाई 'आग'












Click it and Unblock the Notifications